कांगड़ा में पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की बढ़ गई चिंता

धर्मशाला दिल्ली से वापस अपने घर लौटे लोगों ने कांगड़ा ब्लॉक को हॉटस्पॉट बना दिया है। सिर्फ कांगड़ा विकास खंड में ही पिछले छह दिन में कोरोना के पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक सगे भाई-बहन शामिल हैं। आठ मई के बाद लगातार प्रतिदिन एक-एक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पहला मामला छह मई को जमानाबाद पंचायत में आया था। एक ही ब्लॉक से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। पांच मरीजों में से चार दिल्ली से…

Read More

प्रदेश सरकार वहन करेगी दो वर्षीय कोविड-19 पाॅजिटिव बच्ची के ईलाज का खर्च

राज्य सरकार ने चंबा जिला से संबंधित दो वर्षीय कोविड-19 पीड़ित बालिका के इलाज का सारा खर्च उठाने का फैसला लिया है जो दिल की बीमारी से भी पीड़ित है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि चम्बा जिले की निवासी इस बालिका के दिल में छेद है और उसका इलाज केवल शल्य चिकित्सा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य अथवा राज्य के बाहर ईलाज पर आने वाले खर्च को वहन करने का…

Read More

क्वारंटीन किए गए लोग होटल में रह पाएंगे, जेब से चुकानी पड़ेगी कीमत

कंडाघाट (सोलन) कोरोना की वजह से क्वारंटीन किए गए लोग अब होटल में रह पाएंगे। मंडी जिले के 20 होटल और सोलन जिले के कंडाघाट व चायल में प्रशासन ने तीन निजी होटलों को कोरोना क्वारंटीन सेंटर में बदलने का निर्णय लिया है। इन होटल में रहने वालों को भुगतान निजी तौर पर करना होगा। होटल की सुविधा लेने के लिए जेब से अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिन होटलों को चिह्नित किया गया है, उनमें एकांत, ज्यूरिक व तोशिबा होटल शामिल हैं। इन होटलों में प्रशासन ने कुल 40…

Read More

प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के कोटे में की कटौती

धर्मशाला कोरोना संकट के बीच प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे सस्ते राशन के कोटे में कटौती करना शुरू कर दिया है। सूबे के लगभग साढे़ 11 लाख एपीएल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मई में आटे के कोटे में डेढ़ किलोग्राम की कटौती कर दी है। अभी तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में एपीएल कार्ड धारकों को प्रति माह साढे़ 12 किलोग्राम आटा मिल रहा था, जो अब 11 किलोग्राम कर दिया है। हालांकि दालों, रिफाइंड और सरसों के तेल आदि के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया है। उधर,…

Read More

पत्नी ने पुलिस में दी पति के खिलाफ होम क्वारंटीन अवहेलना की शिकायत, केस दर्ज

हमीरपुर होम क्वारंटीन की अवहेलना पर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उपमंडल बड़सर के एक सरकारी स्कूल में सेवारत अध्यापक के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी स्कूल अध्यापक चार मई को हमीरपुर से गुजरात के सूरत से अपने भाई को वापस लाने के लिए गया था और सात मई को ही बड़सर स्थित अपने घर पहुंचा। कोविड-19 महामारी से बचाव के चलते हमीरपुर जिले की सीमा पर पुलिस नाके पर स्कूल अध्यापक और…

Read More

दो और पॉजिटिव, राज्य में अब तक 54 कोरोना पॉजिटिव मामले

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को दो और पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले के बैजनाथ का रहने वाले व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 36 वर्षीय उक्त मरीज दो दिन पहले ही अहमदाबाद से लौटा है, जहां वह ड्राइवर की नौकरी करता है। दूसरे मामले में गुरुग्राम से लौटे 46 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल पॉजिटिव आया है। यह मंडी जिले का रहने वाला है। उक्त मरीज गुरुग्राम में ड्राइवर की नौकरी करता है। दोनों के सैंपलों की जांच आईजीएमसी शिमला में…

Read More

यात्रियों को उड़ान से 3 घंटे पहले लेना होगा प्रवेश

गगल (कांगड़ा) हवाई अड्डा प्रशासन ने बाहरी देशों से फंसे लोगों को भारत लाने के लिए रूपरेखा तैयार की है। लखनऊ, अमृतसर और श्रीनगर के हवाई अड्डों के बाद बाकी हवाई अड्डों को भी तैयार रहने को लेकर शुक्रवार को गृह मंत्रालय के जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के चलते गगल एयरपोर्ट के कर्मचारियों तथा अधिकारियों की बैठक एयरपोर्ट निदेशक किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। यातायात प्रभारी गौरव ने कहा कि फैसला लिया गया कि एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर हर आने-जाने वाले यात्री की स्कैनिंग और हेल्थ चेकअप…

Read More

कर्फ्यू में ढील के दौरान बिना पास दौड़ सकेंगी टैक्सियां

कुल्लू कुल्लू जिले में कर्फ्यू में ढील के दौरान टैक्सी ऑपरेटर सात घंटे टैक्सियां चला सकेंगे। इस संबंध में शनिवार को उपायुक्त कुल्लू डॉ रिचा वर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। टैक्सी चालकों को इसके लिए कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया जाना आवश्यक है। प्रशासन के आदेश से जिला कुल्लू के हजारों टैक्सी संचालकों को फायदा मिलेगा। वहीं जिला प्रशासन ने जिला में रविवार को बाजार बंद रखने के भी आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त कुल्लू डॉ रिचा वर्मा ने कहा…

Read More

महंगी होगी बिजली, कोविड सेस लगाने की तैयारी

शिमला कोरोना से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का खामियाजा प्रदेश की जनता को अब महंगी बिजली दरें चुकाकर भुगतना होगा। मंत्रिमंडल बैठक में बिजली के विभिन्न स्लैब पर कोविड सेस लगाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन से इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट जल्द देने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि लाइफ लाइन कंज्यूमर स्लैब जो शून्य से 90 यूनिट तक का होता है, उस पर कोविड सेस नहीं लगेगा। इसके बाद के स्लैब पर कुछ फीसदी का कोविड सेस लगाया जाएगा। इससे बिजली महंगी…

Read More

गलत प्रश्नों के एवज में शिक्षा बोर्ड को देने होंगे विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को 12वीं कक्षा के चार विषयों में पूछे गए नौ गलत प्रश्नों के एवज में विद्यार्थियों को 19 ग्रेस मार्क्स देने होंगे। बोर्ड सबसे ज्यादा नौ ग्रेस मार्क्स केमिस्ट्री विषय में देगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च, 2020 में ली गई जमा दो की बोर्ड परीक्षा के चार विषयों के प्रश्नपत्रों में काफी त्रुटियां पाई गई थीं। इस दौरान बोर्ड ने 15 प्रश्नों को या तो गलत पूछ लिया था या फिर एक प्रश्न को दोहरा दिया था,…

Read More