शिमला कोरोना के कहर से मुश्किल में फंसे लोगों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए जयराम सरकार शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसमें उद्योगों, श्रमिकों, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों और शहरी गरीबों के लिए कुछ वित्तीय सहयोग के पैकेज का निर्णय संभव है। पीटरहॉफ में होने वाली बैठक में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर मंथन होगा। कमेटी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स की सिफारिशों…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
हिमाचल के उद्योगों में उत्पादन शुरू, हजारों लोग काम पर लौट
शिमला कोरोना वायरस के कारण शुरू हुए लॉकडाउन 0.3 में मिली रियायतों के बाद हिमाचल के करीब सत्तर फीसदी उद्योगों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में साढ़े चार हजार से अधिक उद्योगों में हजारों लोग काम पर लौट आए हैं। इन औद्योगिक इकाइयों में माइक्रो, लघु और मध्यम दर्जे के उद्योग शामिल हैं। इनके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में हजारों कुटीर उद्योगों में भी हजारों लोग रोजगार से जुड़ गए हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कुल 4,619 उद्योगों में उत्पादन…
Read Moreहिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने से बाहरी राज्यों से बसों में लोगों को लाने पर लगाई रोक
शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने पड़ोसी राज्यों से परिवहन निगम की बसों में लोगों को लाने पर रोक लगा दी है। बीते तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ने और एक की मौत के बाद यह फैसला लिया है। प्रदेश में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल लाने के लिए के लिए बसें नहीं जाएंगी। परिवहन निगम ने कोटा और चंडीगढ़ से लोगों को हिमाचल लाने के लिए दर्जनों बसें भेजीं। इनमें…
Read Moreकोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के बाद मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। आईजीएमसी शिमला में कोरोना संक्रमित सरकाघाट के युवक की मौत के बाद अब उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अस्पताल के एमएस डॉक्टर जनक राज ने इस बात की पुष्टि की है। 48 साल की इस महिला को आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। जहां पर ये चिकित्सकों की निगरानी में है। मंडी जिले के सरकाघाट बाजार में कारोबारियों ने खुद ही दुकानें बंद…
Read Moreकांस्टेबल ने पी लिया बैटरी वाटर गंभीर हालत में आईजीएमसी रेफर
शिमला शिमला के रोहड़ू स्थित कुड्डू बैरियर पर तैनात एक कांस्टेबल ने पानी समझ कर बैटरी वाटर को पी लिया। उसकी हालत गंभीर हो गई। बैरियर पर अन्य साथी कांस्टेबल ने उसे इलाज के लिए सरस्वती नगर अस्पताल लाया। जहां से कांस्टेबल को सिविल अस्पताल रोहडू ले जाया गया। रोहड़ू में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रेफर किया गया है। घटना सोमवार की है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल बाल कृष्ण पुलिस लाईन कैथू शिमला में तैनात था। कोरोना लॉकडाउन के चलते कुड्डू स्थित इंटर स्टेट बैरियर पर उसकी अस्थायी…
Read Moreअब पड़ोसी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को लाया जाएगा घर
शिमला तीन दिन चंडीगढ़ से विद्यार्थियों और लोगों को लाने के बाद अब पड़ोसी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को घर लाया जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में अभी भी हजारों लोग फंसे हैं जिनके पास अपने निजी वाहन नहीं हैं। इन्होंने सरकार के पोर्टल पर आवेदन किया है। इन लोगों को लाने के लिए परिवहन विभाग ने व्यवस्था कर ली है। अब चालक और परिचालकों की सुरक्षा और बसों में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए निगम प्रबंधन ने नया तरीका अपनाया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों…
Read Moreनिजी स्कूलों की फीस कम करने पर मंत्रिमंडल की बैठक में हो जाएगा फैसला
शिमला कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के लाखों अभिभावकों को निजी स्कूलों की फीस कम करवा कर राहत देने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को मंत्रियों की सब कमेटी की बैठक में भी इस मामले को लेकर चर्चा हुई। संभावित है कि फीस कम करने पर निजी स्कूलों को बिजली-पानी बिल और अन्य तरह के टैक्स में छूट दी जा सकती है। ऐसे में मार्च से मई तक की सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूलने के निर्देश सरकार दे सकती है।…
Read Moreलहसुन की फसल तैयार, करोड़ों के कारोबार पर संकट
कुल्लू/खराहल नकदी फसल लहसुन मई के दूसरे सप्ताह में तैयार होने वाली है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण किसान चिंतित हैं। मंडियों में बाहरी आढ़तियों और व्यापारियों की दस्तक न होने से लहसुन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मई के दूसरे पखवाड़े में हिमाचल का लहसुन पककर तैयार हो जाता है। यह औसतन 70 से 80 रुपये किलो बिकता है। विदेशों में भी हिमाचली लहसुन की काफी अधिक मांग रहती है, लेकिन इस साल कोरोना के कारण लहसुन निर्यात के विदेशों में होने पर संशय बना है। ऐसे…
Read Moreलॉकडाउन के बाद बाजार खुलते ही ठेकों के बाहर लगी कतारें, पांच घंटे में करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई
शिमला कोरोना के चलते आखिर 43 दिन बाद प्रदेश भर में बाजार खुल गए। सरकारी दफ्तर और अस्पताल खुलने से भी लोगों को राहत मिली। डेढ़ महीने से लॉकडाउन की वजह से बंद शराब की दुकानें खुलते ही सोमवार को करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई। कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट के पूरे पांच घंटे तक ज्यादातर ठेकों के बाहर कतारें लगी रहीं। दोपहर बाद कई ठेके खाली हो गए। शराब की बिक्री से सरकार को अगले एक महीने में डेढ़ 100 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का…
Read Moreसीमा पर हिमाचल और पंजाब की सरकारें आ गई हरकत में
बाथड़ी/नंगल श्री नांदेड़ साहिब से लौटे उपमंडल नंगल के गांव भंगला के 37 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हिमाचल और पंजाब की सरकारें सीमा पर हरकत में आ गई हैं। पंजाब सरकार ने जहां गंभीरता दिखाते हुए आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर गांव भंगला के साथ-साथ उसके 3 किलोमीटर के एरिया के अधीन गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया वहीं, हिमाचल की ओर से पंजाब के सभी संपर्क मार्गों को खोद दिया गया है ताकि, उस पार से कोई भी व्यक्ति…
Read More