कांगड़ा में पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की बढ़ गई चिंता

धर्मशाला

Delhi made Kangra block a coronavirus hotspot, five infected in six days
दिल्ली से वापस अपने घर लौटे लोगों ने कांगड़ा ब्लॉक को हॉटस्पॉट बना दिया है। सिर्फ कांगड़ा विकास खंड में ही पिछले छह दिन में कोरोना के पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक सगे भाई-बहन शामिल हैं। आठ मई के बाद लगातार प्रतिदिन एक-एक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पहला मामला छह मई को जमानाबाद पंचायत में आया था। एक ही ब्लॉक से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। पांच मरीजों में से चार दिल्ली से लौटे हैं, जबकि एक युवती दिल्ली से लौटे अपने भाई के संपर्क में आने से पॉजिटिव आई है।

कंटेनटमेंट जोन में एक ही ब्लॉक, दस हजार से अधिक आबादी
विकास खंड कांगड़ा से पांचवां कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद लगभग दस हजार से अधिक आबादी कंटेनमेंट जोन में आ गई है। यहां पॉजिटिव केस आने के दिन से 14 दिन तक किसी भी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। कांगड़ा ब्लॉक का जमानाबाद, तरखानकड़ और चकबन घीण पंचायत का वार्ड नंबर-दो और अब कुलथी पंचायत के चौंधा गांव भी इसमें जुड़ गया है। बफर जोन में भी आठ से दस से बारह हजार तक की जनसंख्या है।
कांगड़ा उपमंडल से ही था पहला मरीज
जिले में ही कोरोना पॉजिटिव दो मामले सामने आए थे। इनमें भी एक कांगड़ा ब्लॉक का व्यक्ति था। 19 मार्च को दिनेश कुमार का सैंपल लिया था। 20 को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। टांडा अस्पताल में उपचार के बाद दिनेश कुमार ठीक होकर स्वस्थ हैं।

 

Related posts