हिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन

हिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन

जयपुर विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के 19 साल के इतिहास में हिमाचल प्रदेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। कैप्टन ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने फाइनल में पांच बार के चैंपियन रहे तमिलनाडु को 11 रन से हरा दिया। शुभम अरोड़ा (नाबाद 136), अमित कुमार (74), ऋषि धवन (नाबाद 42) जीत के हीरो रहे। खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा। वीजेडी (द वी जयादेवन) सिस्टम के आधार पर हिमाचल 11 रन से विजेता बना। हिमाचल पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी…

Read More

सरकार को स्टांप ड्यूटी से लगा करीब 53 करोड़ का चूना, इन विभागों में वित्तीय अनियमितताएं

सरकार को स्टांप ड्यूटी से लगा करीब 53 करोड़ का चूना, इन विभागों में वित्तीय अनियमितताएं

शिमला भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक(कैग) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सरकार को स्टांप ड्यूटी से करीब 53 करोड़ का चूना लगा है।  उप पंजीयकों ने आवासीय और गैर आवासीय निर्माण संरचना गलत बाजार दर लागू करने से सरकार के खजाने को भी करोड़ों की मार पड़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग में स्टांप शुल्क एवं पंजीयन फीस और भू राजस्व संबंधित 298 लेखा परीक्षा योग्य इकाइयां थी। इनमें लेखा परीक्षा ने वर्ष 2019-2020 के दौरान 147.74 करोड़ की प्राप्तियों के 115 इकाइयों का चयन किया।…

Read More

सरकार ने हटाए कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष और निदेशक

सरकार ने हटाए कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष और निदेशक

हमीरपुर कांगड़ा प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर और निदेशक कुलविंद्र सिंह राणा को सरकार ने उनके पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के हलके से संबंध रखने वाली अनीता सिपहिया और एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के चुनावी क्षेत्र नादौन से विनोद पठानिया को निदेशक मंडल में जगह दी गई है। चुनावी साल से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से भाजपा में विद्रोह की चिंगारी फूट सकती है।  दरअसल, इसी माह बैंक अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी…

Read More

उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी

उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के 18.71 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। उपभोक्ताओं को नवंबर और दिसंबर माह की चीनी का कोटा एकमुश्त मिलेगा। जिससे उपभोक्ताओं की समस्या दूर होगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में खाद्य और आपूर्ति विभाग के गोदामों में चीनी की खेप पहुंच गई है।  जिला कुल्लू में 4 हजार 563 क्विंटल चीनी की खेप पहुंच गई है। जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से छह हजार क्विंटल चीनी की डिमांड भेजी गई थी। विभाग चीनी की आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। सरकारी डिपो में…

Read More

मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ आई फॉरेस्ट क्लीयरेंस, तीन जगह लगाए जाने हैं डॉप्लर रडार

मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ आई फॉरेस्ट क्लीयरेंस, तीन जगह लगाए जाने हैं डॉप्लर रडार

शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ फॉरेस्ट क्लीयरेंस आ गई है। प्रदेश में तीन जगह डॉप्लर रडार लगाने की तैयारियों पर ब्रेक लग गई है। डॉप्लर रडार लगाने के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी हो चुका है, लेकिन वन भूमि इस्तेमाल की अभी मंजूरी नहीं मिली है। शिमला से सटे कुफरी के बाद मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा जोत में भी डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी की है। इससे चंबा जोत के 150 किलोमीटर के दायरे में हुए मौसम बदलाव की भी सटीक जानकारी मिलेगी।…

Read More

सीएम जयराम ठाकुर ने रखा शोकोद्गार प्रस्ताव, विवेक को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा का तेरहवां सत्र शुरू

सीएम जयराम ठाकुर ने रखा शोकोद्गार प्रस्ताव, विवेक को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा का तेरहवां सत्र शुरू

धर्मशाला हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र शुक्रवार से धर्मशाला के तपोवन में सुबह 11:00 बजे शुरू हो गया। पहले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों बोध राज, गुरमुख सिंह बाली व डॉ. शिव कुमार के लिए शोकोद्गार प्रस्ताव रखा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व लांस नायक विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी। बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास नीलगिरी की पहाड़ियों में खराब मौसम के कारण हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत…

Read More

हिमाचल में अब परिवहन विभाग पकड़ेगा रोड टैक्स चोरी,आबकारी एवं कराधान विभाग से शक्तियां छीनकर परिवहन विभाग को दी

हिमाचल में अब परिवहन विभाग पकड़ेगा रोड टैक्स चोरी,आबकारी एवं कराधान विभाग से शक्तियां छीनकर परिवहन विभाग को दी

शिमला हिमाचल प्रदेश में टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहनों की परमिट फीस और अन्य टैक्स एक जनवरी से परिवहन विभाग में ही जमा किए जा सकेंगे। टैक्स चोरी के मामले भी अब परिवहन विभाग ही देखेगा। प्रदेश सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग से यह शक्तियां छीनकर परिवहन विभाग को दे दी हैं।  टैक्स और फीस जमा करने की ऑनलाइन सुविधा भी दी जाएगी। सरकार ने जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जगदीश चंद्र शर्मा ने इस पर ड्राफ्ट नोटिस निकाला है। प्रदेश…

Read More

विदेशों से हिमाचल लौटे 430 लोगों में नहीं पाया गया ओमिक्रॉन वेरियंट

विदेशों से हिमाचल लौटे 430 लोगों में नहीं पाया गया ओमिक्रॉन वेरियंट

शिमला विदेशों से हिमाचल प्रदेश लौटे 430 लोगों में ओमिक्रॉन वेरियंट नहीं मिला है। राष्ट्रीय बीमारी नियंत्रक केंद्र दिल्ली से यह रिपोर्ट मिली है। कुल साढ़े पांच सौ सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। विदेशों से आ रहे लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन इनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट सरकार को भेजने के लिए कहा है।  बुधवार को मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी को बुलाकर मामला डिस्कस किया। ओमिक्रॉन…

Read More

लाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड, जमने लगा सरसों तेल

लाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड, जमने लगा सरसों तेल

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन घर से बाहर तक जम गया है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। घाटी में रात का तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। झीलों-झरनों के बाद अब रसोई में रखा सरसों तेल और रिफाइंड भी जमने लगा है। प्लास्टिक के बंद पैकेटों में जमे तेल को तंदूर के समीप पिघलाना पड़ रहा है। यही नहीं, सरकारी आवासों, होटलों सहित घरों में पानी के नल जम गए हैं। लोग जैसे-तैसे…

Read More

धूमधाम से मनाऊंगा बेटे का पहला जन्मदिन,अधूरी रह गई तमन्ना

धूमधाम से मनाऊंगा बेटे का पहला जन्मदिन,अधूरी रह गई तमन्ना

जयसिंहपुर, लंबागांव (कांगड़ा) तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार की अपने बेटे की पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना अधूरी रह गई।   चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि विवेक कुमार चार माह पहले करीब डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे। विवेक कुमार अपने बेटे के जन्म के दौरान छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान बेटे के जन्म पर वह कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाए थे। उन्होंने अपने परिवार से…

Read More