चंडीगढ़ हरियाणा में 25 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले 1023 प्राथमिक स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को इसकी जानकारी भेज दी है। केंद्रीय मंत्रालय ने 15 मार्च को यमुनानगर और 19 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदर्शन के मद्देनजर हरियाणा सरकार से सूचना मांगी थी। निदेशक मौलिक शिक्षा ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप सचिव को पत्र के जरिये अवगत कराया है कि 25 से कम विद्यार्थियों वाले…
Read MoreCategory: Haryana
कोरोनावायरस : राज्य भर में 71,900 मरीजों की जांच, 9 संदिग्ध के नमूने भेजे दिल्ली एम्स : मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू
चंडीगढ़ पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि अब तक राज्य भर में 71,900 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 5,814 लोग भी शामिल हैं। शुक्रवार को 9 संदिग्ध लोगों के नमूने एम्स दिल्ली भेजे गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए स्टेट रैपिड रिस्पांस टीम के अलावा, जिला रैपिड रिस्पांस टीम और कंट्रोल रूम नंबर वाले जिला नोडल अफसरों की सूची सभी जिलों में जा चुकी है। आइसोलेशन वार्डों में बेड भी 649…
Read Moreसाइबर दुर्व्यवहार और साइबर अपराध जनहित याचिका का निपटारा
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दुर्व्यवहा महिलाओं से साइबर दुर्व्यवहार और साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए तंत्र स्थापित करने की मांग वाली जनहित याचिका का निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और यूटी को याची द्वारा सौंपी गई रिप्रजेंटेशन पर फैसला लेने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के वकील निखिल सराफ ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट का बताया कि वर्तमान में कई तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोजाना साइबर दुर्व्यवहार और साइबर अपराध चलते रहते हैं, जो समाज के लिए उचित नहीं है। बीमार मानसिकता के लोग सोशल…
Read Moreकोरोना वायरस : 13 व्यक्तियों में कोविड -19 के लक्षण,24 घंटे निगरानी रखने के लिए रिस्पांस टीमों का गठन
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री खुद रखेंगे हालात पर नजर। 24 घंटे निगरानी रखने के लिए रिस्पांस टीमों का गठन। स्वास्थ्य विभाग को हालात पर नजर रखने के लिए कहा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वीरवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न हालात से मुकाबले को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि वे वायरस के खतरे के मद्देनजर इसके लक्षणों और एहतियाती कदमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए तुरंत एडवाइजरी जारी करें। कैप्टन…
Read Moreआम आदमी पार्टी का दावा : अगर सरकार रद्द कर दे समझौते तो चार रुपये यूनिट मिल सकती है बिजली
चंडीगढ़ आप ने बिजली पर जारी किया व्हाइट पेपर और विजन डाक्यूमेंट। आरोप- कैप्टन ने बादलों की तरह निजी कंपनियों को दिया संरक्षण। बिजली के मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन, वॉकआउट। आम आदमी पार्टी ने महंगी बिजली के मुद्दे पर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को 17 पन्नों का एक श्वेत पत्र और दूरदर्शी दस्तावेज (विजन डाक्यूमेंट) जारी किया। पार्टी का दावा है कि इसमें पंजाब सरकार, बिजली विभाग और निजी बिजली कंपनियों के बारे में तथ्यों के साथ पोल खोली गई है। यह दस्तावेज…
Read Moreसदन में लगाए घोटाले के आरोप, निष्पक्षता से जांच होगी : मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान विपक्ष ने उठाया से मामला, लगाए घोटाले के आरोप। विज ने जवाब देते हुए साफ कहा- निष्पक्षता से जांच होगी जो कसूरवार होगा बख्शेंगे नहीं। हरियाणा विधानसभा में अमरुत योजना में घपलेबाजी के आरोप लगाते हुए विपक्ष ने पूर्व निकाय मंत्री को निशाने पर लिया। उन्होंने इस योजना में कई गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए सरकार से इस पर जवाब मांगा और इस घोटाले की विजिलेंस व सीबीआई जांच की मांग की। उधर, आजाद विधायक बलराज कुंडू ने भी सदन में बताया कि…
Read Moreकिसानों की मर्जी से ही होगा फसल बीमा : डिप्टी सीएम दुष्यत चौटाला
चंडीगढ़ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आपदा ग्रस्त फसल के मुआवजे पर बोलते हुए दावा किया। ओलावृष्टि के कारण हरियाणा में विभिन्न फसलों को हुआ है खासा नुकसान। प्रदेश में अब किसानों की मर्जी से ही उसकी फसल का बीमा किया जाएगा। केंद्र सरकार भी इसे वैकल्पिक बनाने जा रही है। प्रदेश सरकार केंद्र के इसी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रही है। नोटिफिकेशन आते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। विपक्ष के एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी यह दावा किया कि सरकार…
Read Moreकर्मियों का होगा एक समान काडर, प्रोमोशन भी होगी आसान : हरियाणा सरकार
चंडीगढ़ हरियाणा मे अब ग्रुप डी कर्मियों का एक समान काडर होगा। जिससे उन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरण करने में न तो कोई दिक्कत पेश आएगी और न ही प्रोमोशन में कोई बाधा। इसके लिए विधानसभा में एक संशोधन बिल पेश किया गया। जिसे सदन में मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा मनोहर लाल ने यह भी स्वीकार किया गया भर्ती के दौरान फादरलेस (पिता विहीन) आवेदक को ही 5 अतिरिक्त अंक का लाभ मिलेगा। पहले नोटिफिकेशन गलती से ‘अनाथ’ शब्द के साथ हो गया था। सीएम…
Read Moreहरियाणा-चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मास्क पहनकर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी
चंडीगढ़ चीन के बाद पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहे खतरनाक कोरोनावायरस को लेकर हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस भी सतर्क हो गई है। हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कर्मियों को एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिसकर्मी को दस्ताने और मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने और बातचीत के दौरान विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है।
Read Moreपरीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद व्हाट्सएप पर घूमने लगा प्रश्नपत्र, वीडियो वायरल
पानीपत/थर्मल ( हरियाणा) स्कूल परिसर में ही खुलेआम किताब और गाइड से उत्तर लिखकर व्हाट्सएप के जरिए अंदर भेजे जा रहे हैं। कथित अध्यापक ही नकल कराते वीडियो में पकड़ा गया, एग्जाम कंट्रोलर बोले- नहीं है पेपर लीक की सूचना। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा को नकल रहित कराने का दावा पहले दिन ही फेल हो गया। मंगलवार को 12वीं की हिंदी की परीक्षा थी। नकल रहित परीक्षा का दावा फुस्स हो गया और परीक्षा शुरू होने के महज 15 मिनट बाद ही व्हाट्सएप पर प्रश्न बाहर आने लगे। गाइड और…
Read More