चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक पीजी में रविवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में जलकर तीन लड़कियों की मौत हो गई। दो लड़कियों ने छलांग लगा अपनी जान बचाई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों लड़कियों की मौत जलने और दम घुटने से बताई जा रही है। दो मृतक लड़कियां पंजाब की हैं तो वहीं एक हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। ये सभी लड़कियां चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। आग लगने की सूचना पर तुरंत सेक्टर 17 और 32 से फायर बिग्रेड की…
Read MoreCategory: Haryana
नेशनल हाईवे-44 पर हुआ दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई
शिमला करनाल नेशनल हाईवे-44 पर हुआ दर्दनाक हादसा शिमला शहर के दो परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दे गया। दोनों परिवार आपसे में रिश्तेदार हैं। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई जिसका मोहाली में ऑपरेशन चल रहा है। इस हादसे से शहर के हर हिस्से में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार की एक सदस्य घायल हैं जो एचपीयू में प्रोफेसर हैं। इनके अलावा एक स्टोक्स मेमोरियल स्कूल तो दूसरी संजौली कॉलेज में शिक्षिका थीं…
Read Moreकुरुक्षेत्र पहुंची दिल्ली साइबर क्राइम टीम, तीन को उठाया
कुरुक्षेत्र(हरियाणा) विदेश से करोड़ों के लेन-देन के मामले में दिल्ली साइबर क्राइम की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में छापेमारी की और तीन लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस की एक बस ने कुरुक्षेत्र में दस्तक दी और यहां स्थित एक इंटरनेशनल एजेंसी के एजेंट को राउंडअप कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय ढंग से अंजाम दी गई। दिल्ली पुलिस की एक बस स्वर्गीय गुलजारी लालनंदा मार्ग पर स्थित रुकी। दिल्ली पुलिस की बस…
Read Moreपैनकार्ड से लिंक कर लें आधारकार्ड, नहीं तो काटने पड़ेंगे चक्कर, एक जनवरी से होगी कार्रवाई
फरीदाबाद पैनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का अब मात्र एक दिन शेष है, अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो 31 दिसंबर 2019 के बाद एक जनवरी से यह अवैध माना जाएगा। वहीं पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराएंगे तो आप निवेश या लोन आदि से जुड़ा कोई भी काम भी नहीं कर पाएंगे। इसलिए विभाग ने एक बार फिर लोगों से पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की अपील की है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने…
Read Moreसरकार की बड़ी कार्रवाई, सभी जिलों के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़ आरटीओ कार्यालय में छापेमारी नए साल से दो दिन पहले हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के सभी जिलों में आरटीओ कार्यालय में सुबह से छापेमारी चल रही है। मुख्यमंत्री खट्टर ने शाम तक रिपोर्ट मांगी है। सीएम फ्लाइंट की टीम यह छापेमारी कर रही है और इसका नेतृत्व सीआईडी चीफ अनिल राव कर रहे हैं। बहादुरगढ़ में छापेमारी चल रही है, लेकिन कोई कर्मचारी दफ्तर में मौजूद नहीं है। रेवाड़ी में आरटीओ कार्यालय से शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं।
Read Moreचुनाव: वोटरों को लुभाने आज से मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी, चुनाव चिह्न हुए आवंटित
गुरुग्राम राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने, उनकी जांच एवं उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गुरुग्राम जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी ने निर्दलीय एवं अन्य उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। अब प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार कर सकेंगे। हालांकि राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन से ही प्रचार करने में जुटे हुए हैं, लेकिन अब सभी उम्मीदवार मंगलवार से जोर शोर से चुनाव प्रचार कर सकेंगे। जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के…
Read Moreसड़क हादसा, हिसार से सेना भर्ती से लौट रहे युवकों के ऑटो पर चढ़ा टैंकर, 10 की मौत
जींद (हरियाणा) घटनास्थल पर खड़ा कैंटर हरियाणा के हिसार में चल रही सेना की भर्ती से मेडिकल करवाकर लौट रहे युवकों के ऑटो पर टैंकर चढ़ने से ऑटो चालक सहित 10 युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे रामराये गांव के पास हुआ। समाचार लिखे जाने तक सात मृतक युवकों की पहचान हो पाई थी। पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न गांवों के युवक एक…
Read Moreउपचुनावः कांग्रेस ने चारों विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, देखिए सूची
चंडीगढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार पंजाब में 21 अक्टूबर को चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारों के नामों संबंधी प्रस्ताव को सोमवार को स्वीकृति दे दी। इसके अनुसार फगवाड़ा रिजर्व विधानसभा सीट से बलविंदर सिंह धालीवाल कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। मुकेरियां से इंदू बाला, दाखा से संदीप सिंह संधू और जलालाबाद सीट से रमिंद्र अवला को उम्मीदवार बनाया गया है। यह जानकारी पार्टी के महासचिव और सीईसी के इंचार्ज मुकुल वासनिक द्वारा जारी…
Read Moreलड़के से दोस्ती की फिर बनाए शारीरिक संबंध, इसके बाद शुरू हुआ असली खेल
गुरुग्राम आरोपी युवती गुरुग्राम के सेक्टर-39 में गाड़ियों के वर्कशॉप संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर 40 लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती 15 दिनों से वर्कशॉप संचालक को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रही थी। पीड़ित मानसिक तौर पर इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या करने की भी सोच ली। दोस्त की सलाह पर शुक्रवार को पुलिस में शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने शिकायत के छह घंटे के भीतर युवती को एक लाख…
Read Moreगुरुग्राम में पकड़ी सबसे बड़ी शराब पार्टी, 43 लड़के-लड़कियां इस हाल में गिरफ्तार
गुरुग्राम गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर स्थित एक फार्महाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे चल रही शराब पार्टी में पुलिस ने छापा मारा। उस वक्त वहां कुल 43 युवक-युवतियां मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। आगे पढ़िए फिर क्या हुआ…गौरतलब है कि जिस वक्त पुलिस उक्त फार्म हाउस में पहुंची वहां 9 लड़कियां और 34 लड़के मौजूद थे। वह सभी बुरी तरह से नशे में धुत थे।पुलिस के अनुसार उसने हिरासत में लिए गए सभी 43 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ…
Read More