एयरपोर्ट के नजदीक व्यक्ति का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

एयरपोर्ट के नजदीक व्यक्ति का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

हिसार (हरियाणा) हिसार एयरपोर्ट के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे शनिवार अलसुबह एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस दौरान मौके पर अधजले शव को देखकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की तो एक काले रंग की स्कूटी भी मिली है। पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में शव को शिनाख्त के लिए रखवाया है।…

Read More

ट्रेड यूनियनों के साथ किसान करेंगे जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

ट्रेड यूनियनों के साथ किसान करेंगे जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

ट्रेड यूनियनों के साथ किसान सोमवार को जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान डीसी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। वहीं अंबाला में भी किसान ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 19 मार्च को अनाज मंडियों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।  इधर, पंजाब के सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) की दाना मंडी में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर रविवार को महारैली हुई। जिसमें किसानों ने एलान किया कि कृषि कानूनों को रद्द…

Read More

कोरोना : 442 पॉजिटिव मिले, वैक्सीन की दो खुराक लगवाने के बाद भी नर्स संक्रमित

कोरोना : 442 पॉजिटिव मिले, वैक्सीन की दो खुराक लगवाने के बाद भी नर्स संक्रमित

चंडीगढ़ पंजाब के बाद कोरोना ने हरियाणा में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खासकर स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में तीन माह में सबसे अधिक 442 कोरोना के मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में एक नर्स भी संक्रमित मिली है, जो वैक्सीन के दो डोज लगवा चुकी है। प्रदेश में बुधवार को 359 केस मिले थे, जबकि गुरुवार को एक ही दिन में 83 संक्रमितों की वृद्धि हो गई…

Read More

बजट : आज बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार मनोहर लाल ऑन करेंगे रियायतों का टैब

बजट  :  आज बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार मनोहर लाल ऑन करेंगे रियायतों का टैब

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार दोपहर 12 बजे बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। गठबंधन सरकार कर मुक्त बजट लाने की तैयारी में है, साथ ही वे रियायतों का टैबलेट ऑन करेंगे। मुख्यमंत्री इस बार भी डिजिटल बजट पेश करेंगे। विधायकों को विधानसभा की तरफ से मिले टैब लाने को कहा गया है। इस बार का बजट स्वास्थ्य, कृषि और अंत्योदय पर आधारित होगा। गठबंधन सरकार ने विधायकों, सांसदों व अन्य हितधारकों के सुझावों को शामिल करते हुए बजट तैयार किया है। इस पर कोरोना की…

Read More

विधानसभा में कृषि कानूनों पर जमकर हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष भिड़े

विधानसभा में कृषि कानूनों पर जमकर हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष भिड़े

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा में सोमवार को भी नए कृषि कानूनों पर माहौल गरमाया रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। कांग्रेस के गंभीर आरोपों पर सरकार के मंत्रियों ने पलटवार किया। सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पर हुईं किसानों की मौत का ब्योरा सदन पटल पर रखा। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस के मुख्य सचेतक बीबी बत्रा ने एक बार फिर एपीएमसी अधिनियम में संशोधन के लिए लाए गए निजी विधेयक को रद्द करने का मुद्दा उठाया। इस पर स्पीकर ने उन्हें बार-बार यह मुद्दा न उठाने को…

Read More

कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर किसानों पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर किसानों पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली/सोनीपत कृषि कानूनों के खिलाफ 102 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने कई बार पुलिस की सख्ती और स्थानीय लोगों का विरोध झेला है, लेकिन कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर रविवार देर रात जो हुआ उससे किसान खासे दहशत में हैं। दरअसल कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर देर रात किसानों पर फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार किसानों पर तीन राउंड फायरिंग की गई। प्रदर्शनकारी किसानों पर चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में पहुंचे कुछ युवकों ने फायरिंग करते हुए कहा कि…

Read More

सिलिंडर के बाद पानी पर महंगाई की मार, जानें- एक अप्रैल से कितनी रकम चुकानी पड़ेगी

सिलिंडर के बाद पानी पर महंगाई की मार, जानें- एक अप्रैल से कितनी रकम चुकानी पड़ेगी

चंडीगढ़ पेट्रोल-डीजल व गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों की मार झेल रहे चंडीगढ़वासियों को एक अप्रैल से एक और झटका लगने वाला है। अप्रैल माह से पानी के बिल में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। बीते साल सितंबर में प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, हर साल अप्रैल माह में पानी के बिल में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में अगले माह से शहरवासियों की जेब पर एक और बोझ बढ़ने वाला है। शहरवासियों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। बीते सितंबर माह में पानी…

Read More

आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, लाना होगा पहचान पत्र 

आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, लाना होगा पहचान पत्र 

चंडीगढ़ हरियाणा में 1 मार्च (सोमवार) से कोविड-19 वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।  तीसरे चरण में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगाया जाएगा, जबकि बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध 382 निजी अस्पतालों में यह 250 रुपये में लगवाया जा सकेगा।  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य…

Read More

किसानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति, महिलाओं को लामबंद करने में जुटे संगठन

किसानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति, महिलाओं को लामबंद करने में जुटे संगठन

रोहतक/चंडीगढ़  किसान आंदोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए कुंडली बॉर्डर पर रविवार को पंजाब के किसान संगठनों की बैठक हुई जिसमें सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन के तरीके पर विचार किया गया। पंजाब के किसान संगठन अपना फैसला अब संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में रखेंगे। इधर, पंजाब में किसान आंदोलन को गति देने के लिए अब महिलाओं का समर्थन जुटाने में किसान संगठन जुट गए हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने मोगा में चेतना मार्च निकाल कर समर्थन जुटाया। आठ मार्च को मोगा से…

Read More

आज तय होगी किसान आंदोलन पर अगली रणनीति, बैठक में बड़े फैसले लेने पर रहेगा जोर

आज तय होगी किसान आंदोलन पर अगली रणनीति, बैठक में बड़े फैसले लेने पर रहेगा जोर

रोहतक/चंडीगढ़ कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए चल रहे किसान आंदोलन की अगली रणनीति आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय होगी। इसमें बड़े फैसले लिए जाने का जोर दिया जा रहा है, जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इस बीच बॉर्डर पर शनिवार को आंदोलनकारी किसानों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस व संत गुरु रविदास की जयंती मनाई। जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि किसान आंदोलन सही दिशा में जा रहा है। सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी। इधर,…

Read More