चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस आगामी बजट सत्र के बाद रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। पिछले बजट से खरीदी गईं 600 इनोवा गाड़ियां पुलिस लाइन पहुंच चुकी हैं। यह गाड़ियां 31 मार्च से सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इस दिन गृह मंत्री अनिल विज इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 112 डायल करते ही पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी और अपराध न हो इसके लिए प्रयत्नशील रहेगी। पुलिस ने एक डबल इंजन हेलीकॉप्टर खरीदने का भी प्लान तैयार किया है। यह हेलिकॉप्टर हवाई निगरानी करेगा। साथ ही बड़े…
Read MoreCategory: Haryana
बजट सत्र में नए कृषि कानूनों पर नहीं होगी चर्चा : विधानसभा अध्यक्ष
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस नए कृषि कानूनों पर प्राइवेट मेंबर्स बिल के अलावा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने साफ कर दिया है कि नए कृषि कानूनों पर सदन में चर्चा नहीं होगी गुप्ता ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सत्र के दौरान सदन में सार्थक चर्चा करवाने में कोई समस्या नहीं है। केंद्र के कानूनों पर किसी भी विधानसभा में चर्चा नहीं करवाई जा सकती और न ही इनमें…
Read Moreजबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून : मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार बजट सत्र में दो कड़े कानून बनाने जा रही है। पहला जबरन धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए कानून होगा तो दूसरे कानून के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी। सरकार ने दोनों कानूनों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सदन में दोनों कानूनों को पारित कराने के लिए विधेयक लाया जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में बढ़ रहे जबरन धर्मांतरण के मामलों को रोकने के लिए सरकार पूरी…
Read Moreप्लॉट आवंटन मामला: भूपेंद्र हुड्डा समेत 21 आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी, पांच मार्च तक कोर्ट ने मांगा जवाब
पंचकूला (हरियाणा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा 21 आरोपियों के खिलाफ पंचकूला के इंडस्ट्रियल प्लॉट अलॉटमेंट मामले में नोटिस जारी किया है। सभी आरोपियों को पांच मार्च तक नोटिस का जवाब देना होगा। ईडी ने 22 आरोपियों के खिलाफ इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट 16 फरवरी को दाखिल की थी। आरोप है कि 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिचितों को 30.34 करोड़ रुपये में 14 औद्योगिक भूखंडों को फर्जी तरीके से…
Read Moreइंसान ही नहीं कुत्ते-बंदर भी मरेंगे भूखे : राकेश टिकैत
रोहतक (हरियाणा) कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान नेताओं की महापंचायत का सिलसिला लगातार जारी है। जींद, बहादुरगढ़, कुंडली और इंद्री के बाद मंगलवार को रोहतक के सांपला में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। सांपला स्थित सर छोटूराम स्मारक में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, हरियाणा भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई नेता पहुंचे। किसान नेताओं ने मंच पर एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर किसानों का अभिवादन किया। कृषि के 18 विभागों को जोड़कर ही हो सकता है किसानों का भला…
Read Moreसरकार के गिरने से केंद्र सरकार झुकेगी, तभी तीनों कृषि कानून होंगे रद्द : दीपेंद्र हुड्डा
जींद (पंजाब) किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार गिरने से केंद्र सरकार झुकेगी। सरकार गिरते ही कृषि कानून रद्द होंगे। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कही। वे टीकरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसान रोशन सिंह घर शोक प्रकट करने गांव चुहड़पुर पहुंचे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने मृतक किसान के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसान के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बता दें कि एक सप्ताह पहले…
Read Moreपैरोल पर छूटे कैदियों को अब लौटना होगा जेल, 17 फरवरी से होगी शुरुआत
चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के दौरान पैरोल पर गए कैदियों को अब जल्द ही जेल में वापसी करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेलों में कोविड से निपटने के लिए गठित की गई उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने कैदियों की पैरोल में आगे और वृद्धि न करने का फ़ैसला लिया है। कैदियों को जेल वापस लाने की प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अजय तिवारी की अध्यक्षता वाली समिति ने पैरोल पर गए सभी कैदियों को जेलों में…
Read Moreहरियाणा के मंत्री की किसानों पर अभद्र टिप्पणी, ‘घर में होते तो भी मरते…’अब मांगी माफी
चंडीगढ़ हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को किसानों पर एक अभद्र टिप्पणी की। मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने इस बयान पर खेद जताया और कहा कि अगर किसी को मेरे बयानों से दुख पहुंचा है, तो, मैं माफी चाहता हूं। दरअसल शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे कृषि मंत्री भिवानी रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के प्रति विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये घर में होते तो भी मरते। जो आज घर में…
Read Moreहत्या : कुश्ती के कोच ने खेला खूनी खेल, चंद सेकेंड में बिछा दीं लाशें…वजह हैरान कर देगी
रोहतक (हरियाणा) हरियाणा के रोहतक जिले में तीन कोच समेत दो महिला पहलवानों की हत्या कर दी गई। इस मामले में अब कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहै कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार करीब पांच दिन पहले महिला खिलाड़ी पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है व वह उस पर शादी का…
Read Moreलस्सी-दूध से हो रहा स्वागत, किसान बांट रहे खीर, जलेबी, हलवा समेत ये पकवान
सोनीपत (हरियाणा) किसान आंदोलन में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं और आदर सत्कार का नया रंग दिखाई देने लगा है। हरियाणा व पंजाब के किसान अपने तरीके से वहां आने वाले किसानों का आदर सत्कार कर रहे हैं। केजीपी-केएमपी के गोल चक्कर से आगे निकलते ही हरियाणा की खाप वहां आने वाले किसानों का लस्सी, दूध व पानी पिलाकर स्वागत करते हैं। वहां से आगे बढ़ने पर पंजाब के किसानों के लंगर पकौड़े, खीर, जलेबी, हलवा, सब्जी समेत अन्य पकवान खिलाकर पूरी आवभगत की जाती है। दोनों प्रदेशों…
Read More