पश्चिम बंगाल: BJP-TMC कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, केंद्रीय मंत्री को मारे पत्थर

आसनसोल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बुधवार को टीएससी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार भिड़त हो गई जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो को पत्थर भी मारा गया। केंद्रीय मंत्री के सामने हुई भिड़त में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला किया। जिसमें बाबुल सुप्रियो को चोटें भी आई हैं। वहीं उन्होंने स्पष्ट शब्दों में हमले के पीछ टीएमसी की साजिश बताई। बाबुल सुप्रियो पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने फेंके पत्थर बताया जा रहा है कि बाबुल सुप्रियो बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ निकले थे, तभी वहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता…

Read More

अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू

अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू

अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नबाम तुकी और उनके मंत्रियों को आज राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के आधार पर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।  एक आधिकारिक अधिसूचना में राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई अन्य राजनीतिक नियुक्तियां जैसे सलाहकार, आेएसडी और विशेष अधिकारी भी रद्द की जाती हैं। राज्यपाल ने कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्रियोंं और संसदीय सचिवों को मिलने वाली सुरक्षा की स्थाई समिति द्वारा तुरंत समीक्षा की जाएगी और…

Read More

मोदी को झटका महागठबंधन की होगी दिवाली

मोदी को झटका महागठबंधन की होगी दिवाली

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटों पर जीत के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार अबतक घोषित 186 परिणामों में से महागठबंधन के घटक दल 137 सीटें जीत चुके है, इनमें कांग्रेस ने 21 , जनता दल यूनाईटेड ने 59 और राजद 57 सीटों पर विजय हासिल की जबकि 41 सीटों पर उनकी बढ़त है। इन परिणामों और रुझानों से राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बार के चुनाव में राजद और कांग्रेस ने…

Read More

नग्न हालत में पेड़ से लटकी मिली मासूम

बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव एक पेड़ पर लटकते हुए मिला। गंभीर रुप से घायल इस बच्ची को को प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मासूम के निजी अंगों में कई गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय पुलिस का दावा है कि पीड़िता को पेड़ पर लटकाए जाने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया। गौरतलब है कि पीड़िता अपने पिता के निजी नर्सिंग होम की तरफ गई थी उसी…

Read More

विकास का पैसा जा रहा पानी में

सोलन। शहर के विकास में खर्च किया जाने वाला पैसा आईपीएच विभाग के जेब में जा रहा है। नगर परिषद सोलन आईपीएच का करोड़ों रुपये का कर्जदार बन चुका है। प्रतिमाह करीब 40 से 45 लाख रुपये का देनदार बन रहा है। ऐसे में शहर के विकास के बारे में सोचना परिषद के लिए परेशानी भी बन चुका है। मौजूदा समय में भी नगर परिषद सोलन ने आईपीएच विभाग को करीब 25 करोड़ रुपये पानी बिल की एवज में देने हैं। आईपीएच अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद समय पर बिल…

Read More

हत्या की वारदातों से हिला बीबीएन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिकीकरण के बाद जहां बीबीएन फार्मा हब के रूप में विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है, वहीं यह क्षेत्र हत्याकांड के मामलों में भी हाशिये पर आने लगा है। एक के बाद एक हत्या की वारदातों ने बीबीएन को हिला दिया है। क्षेत्र में हुए तमाम हत्याकांड से जहां क्षेत्रवासी उन्हें याद करते हुए सिहर उठते है, वहीं पुलिस भी अपराधों पर नकेल कसने में नाकाम साबित नजर आ रही है। 2013 में ही हत्याकांड में बीबीएन में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी…

Read More

पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बटबाड़ा में वीरवार शाम को जंगल में लकड़ियां लेने गए युवक की पहाड़ से गिरे पत्थर से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बटबाड़ा निवासी युधिष्ठर कुमार (37) वीरवार दोपहर को जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान जंगल में बरिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए वह एक पहाड़ के नीचे बनी मिट्टी की एक छोटी सी गुफा में खड़ा हुआ। इस दौरान पहाड़ पर भू-स्खलन हो गया तथा करीब एक डेढ़ टन वजन का एक विशाल…

Read More

लालू और राहुल के बीच समझौता, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

पटना: बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर लोकसभा चुनाव लडेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि नई दिल्ली में इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच आज हुई बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी है। दोनों दलों ने राज्य की सभी सीटों पर मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और पिछले चुनाव में राजद को चार तथा कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर विजय हासिल हुई थी। सूत्रों के…

Read More

सोनिया और राहुल पर टिप्पणी कर बुरे फंसे बाबा रामदेव!

सोनिया और राहुल पर टिप्पणी कर बुरे फंसे बाबा रामदेव!

भागलपुर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी कर कांग्रेसी लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में योग गुरू बाबा रामदेव के विरूद्ध बिहार के भागलपुर जिला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किया गया है। भागलपुर जिला कांग्रेस महासचिव बिपिन बिहारी ने रामदेव और पतंजलि योग पीठ के चार अन्य लोगों के खिलाफ उक्त परिवाद पत्र भागलपुर जिला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर सी मालवीय की अदालत में कल दायर किया। अदालत ने उक्त परिवाद पत्र पर अगली सुनवाई…

Read More

लालू बोले, रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ

लालू बोले, रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन नहीं कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भगवान कृष्ण के बजाए कंस बताने वाले रामदेव के बारे में लालू ने कहा कि वे उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर आसाराम चल रहे थे और रामदेव का भी वही अंजाम होगा जो आसाराम का हुआ था।   लालू ने रामदेव पर संत के भेस में राजनीति में दिलचस्पी लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनता से कहेंगे कि पतंजलि योगपीठ द्वारा बेचे…

Read More