मास्को: रूस के दक्षिणी क्रासनोदर क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूस के नागरिक सुरक्षा एवं आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना वोस्तोचनाया गांव से तीन किलोमीटर पहले ही एंटोनोव एएन-2 विमान का इंजन खराब हो जाने से हुई है। वर्ष 1947 में अपनी पहली उड़ान भरने वाले इस एएन-2 विमान ने रूस के अलावा विदेशों में भी सैंकड़ों उड़ाने भरी है। इसकी प्रारंभिक डिजाइन…
Read MoreCategory: International News
ब्रिक्स सम्मेलन के इतर मनमोहन और पुतिन के बीच होगी बैठक
मास्को: भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इस महीने के अंत में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठक होगी। मथाई ने यहां भारतीय पत्रकारों से कहा कि डरबन में 26 से 27 मार्च तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। उन्होंने बताया कि बैठक का समय और स्थान अभी तय नहीं किया गया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में…
Read Moreइंटरपोल ने किया पाक का अनुरोध ख़ारिज, नहीं होगी गिरफ़्तारी
इस्लामाबाद: इंटरपोल ने पाकिस्तान के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है जिसमें उसने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ द्वारा बेनजीर भुट्टो हत्याकांड की जांच में सहयोग न किए जाने पर उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। इंटरपोल का यह फैसला मुशर्रफ के स्वनिर्वासन से अपनी मुल्क वापसी के कुछ दिनों पहले ही आया है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि मुशर्रफ ने पाकिस्तान लौटने की अपनी योजना की अंतिम बाधा भी पार कर ली है क्योंकि अब उनके…
Read Moreप्रेम संबंध का खुलासा करने वाली पुस्तक से घबराए कान
पेरिस: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रमुख रहे डामिनिक स्ट्रास कान अपनी पूर्व प्रेमिका की लिखी गई उस पुस्तक से काफी घबराए हुए हैं जिसमें उसने कान के साथ अपने प्रेम संबंध को उजागर किया है। वह इस पुस्तक के प्रकाशन को रकवाने के लिए अदालत भी गए लेकिन इसमें नाकाम रहे। ‘ब्यूटी एंड बीस्ट’ शीर्षक वाली यह पुस्तक कान की पूर्व प्रेमिका स्वयं इकब ने ही लिखी है लेकिन कान नहीं चाहते थे कि दुनिया दोनों के संबंधों के बारे में जाने। इसके लिए उन्होंने फ्रांस की एक अदालत…
Read Moreलादेन का नाम प्रतिबंधित सूची से हटा
संयुक्त राष्ट्र: अल कायदा के कट्टर आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की मौत के करीब दो वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति ने उसका नाम प्रतिबंधित सूची से हटा दिया है हालांकि उसकी संपत्ति को जब्त करने संबंधी आदेश अभी भी यथावत है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति ने 25 जनवरी 2001 को लादेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगाते हुए उसकी संपत्ति को जब्त करने के आदेश जारी किए थे। संरा समिति की ओर से हाल ही में जारी एक बयान में कहा गया है कि आधिकारी तौर पर लादेन…
Read Moreमहिला पर्वतारोही का गिनीज बुक में नाम दर्ज
काठमाण्डू: नेपाल की महिला पर्वतारोही छुरिम ने एक ही महीने में दो बार माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज करा लिया है। नेपाल के पर्यटन मंत्री पोस्ता बहादुर बोगाती ने छुरिम (29) को जारी गिनीज बुक वल्र्ड रिकार्ड का प्रमाणपत्र सोमवार को उसे दे दिया। छुरिम पहले 12 मई 2012 और फिर उसके बाद 19 मई 2012 को माउण्ट ऐवरेस्ट पर पहुंची थीं। वह 8850 मीटर की दूरी तय कर ऐवरेस्ट पर पहुंची थीं। गिनीज बुक में नाम दर्ज होने से उत्साहित…
Read Moreअमेरिका ने जारी की अपने नागरिकों को आतंकी खतरे की चेतावनी
वाशिंगटन : अमेरिका ने अपने नागरिकों को दक्षिण एशिया समेत दुनिया भर में यात्रा के दौरान सावधान रहने की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण एशिया में अलकायदा, तालिबान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा,‘अमेरिकी नागरिकों को उच्च स्तरीय चौकसी बनाए रखने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए याद दिलाया जाता है।’हाल ही में मिली सूचना के अनुसार अलकायदा और उसके सहयोगी संगठन व अन्य आतंकी संगठन यूरोप, एशिया, अफ्रीका और मध्यपूर्व…
Read Moreचीन में 20,000 नकली किताबें जब्त
बीजिंग: चीन के हेनान प्रांत में एक प्रकाशक के यहां मारे गए छापे में अधिकारियों ने 20,000 नकली किताबें जब्त कीं। सोमवार को चीन में प्रकाशकों पर निगरानी रखने वाली संस्था ने इसका खुलासा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पिछले वर्ष नवंबर में इससे संबंधित एक पत्र मिलने के बाद अश्लील एवं गैरकानूनी साहित्य निरोधक राष्ट्रीय कार्यालय (एनओएपीआईपी) ने राज्य में संबंधित अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी थी। इसके बाद झाउकोउ शहर में संबंधित अधिकारियों ने लोंगटू प्रिंटिंग कंपनी पर छापा मारकर नकली किताबें अपने कब्जे में…
Read Moreपाकिस्तान में आतंकी हमले के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन खत्म
कराची: पाकिस्तान के क्वेटा शहरों में हुए आतंकी हमलों के खिलाफ शिया समुदाय के लोगों का प्रदर्शन खत्म हो गया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। मजलिस-ए-वहदत मुस्लिमीन के उप प्रमुख अल्लामा अमीर शहीदी ने क्वेटा में विरोध प्रदर्शन खत्म करने का एलान किया है। सूचना मंत्री कमर जमां कायरा के नेतृत्व वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म करने का फैसला हुआ। शहीदी ने कहा, ‘‘मैं अपने दोस्तों से अपील करता हूं कि वे शांतिपूर्वक चले जाएं। खुदा न करे, अगर…
Read Moreभारत के विरोध के बीच पाकिस्तानी ग्वादर बंदरगाह चीन के हवाले
इस्लामाबाद: भारत में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाने वाली एक पहल के तहत पाकिस्तान और चीन ने रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पाकिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह को चीन की कंपनी के सुपुर्द करने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत अरब सागर स्थित इस बंदरगाह पर पाकिस्तान का अधिकार बना रहेगा लेकिन इसके संचालन से होने वाले मुनाफे में चीन की कंपनी का हिस्सा होगा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित ग्वादर बंदरगाह पर अब चीन की ‘चाइना ओवरसीज पोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड’ का पूरी तरह कब्जा होगा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति…
Read More