महिला पर्वतारोही का गिनीज बुक में नाम दर्ज

महिला पर्वतारोही का गिनीज बुक में नाम दर्ज

काठमाण्डू: नेपाल की महिला पर्वतारोही छुरिम ने एक ही महीने में दो बार माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज करा लिया है। नेपाल के पर्यटन मंत्री पोस्ता बहादुर बोगाती ने छुरिम (29) को जारी गिनीज बुक वल्र्ड रिकार्ड का प्रमाणपत्र सोमवार को उसे दे दिया।

छुरिम पहले 12 मई 2012 और फिर उसके बाद 19 मई 2012 को माउण्ट ऐवरेस्ट पर पहुंची थीं। वह 8850 मीटर की दूरी तय कर ऐवरेस्ट पर पहुंची थीं। गिनीज बुक में नाम दर्ज होने से उत्साहित छुरिम ने कहा कि वह भविष्य में और ऊंची चोटियों पर चढऩे का विचार कर रही है।

Related posts