स्टडी वीजा सीमित करने की तैयारी, कनाडा में बाहर से आने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी

स्टडी वीजा सीमित करने की तैयारी, कनाडा में बाहर से आने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी

कनाडा सरकार के मंत्री शान फ्रेजर ने संकेत दिए हैं कि ट्रूडो सरकार को स्टडी वीजा का मूल्यांकन करने की जरूरत है और इस पर गहनता से विचार कर संख्या को सीमित किया जा सकता है। फ्रेजर ने तो यहां तक कह दिया कि कनाडा में तेजी से आ रही विद्यार्थियों की बाढ़ से जमीन व मकान के मूल्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कनाडा की ट्रूडो सरकार के मंत्री के बयान का पंजाब में गहरा असर हुआ है। जानकारों का मानना है कि फैसले से भारतीयों का…

Read More

भारतीय तटरक्षक बल की चीन के दूतावास ने की तारीफ, चीनी नागरिक की बचाई थी जान

भारतीय तटरक्षक बल की चीन के दूतावास ने की तारीफ, चीनी नागरिक की बचाई थी जान

चीन के दूतावास ने हाल ही में एक चीनी नागरिक को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए भारतीय तटरक्षक बलों की तारीफ की। दरअसल, 16 अगस्त यानी बुधवार को मुंबई के पास अरब सागर में एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने पूरी ताकत लगा दी थी। चीनी दूतावास ने यह कहा  भारत में चीनी दूतावास ने कहा कि मुंबई के पास अरब सागर में एक चीनी नागरिक की समय पर चिकित्सा निकासी के लिए…

Read More

पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, हथियार और ग्रेनेड बरामद

पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, हथियार और ग्रेनेड बरामद

सोपोर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस सोपोर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ओजीडब्ल्यूएस (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किए गए। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

Read More

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान से हेरोइन लाने वाला तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान से हेरोइन लाने वाला तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को एक नशा तस्कर को आठ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जोगा सिंह लुधियाना के गांव राजापुर का रहने वाला है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि जोगा एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर है। वह हेरोइन की खेप लेने पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामलों में वांछित है और उसके दो साथियों को 14 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।…

Read More

भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द नाइजर छोड़ने की सलाह

भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द नाइजर छोड़ने की सलाह

तख्तापलट के बाद पश्चिमी अफ्रीकी देशों के संगठन ईसीओडब्ल्यूएस ने नाइजर के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का एलान किया है। तनावपूर्ण को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को तुरंत नाइजर छोड़ने की सलाह दी है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में परामर्श जारी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम में करीब से नजर बनाए हुए है और जिन भारतीयों की उपस्थिति नाइजर में आवश्यक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द हिंसाग्रस्त देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।…

Read More

पाकिस्तान ने 23 साल बाद घुसपैठ के लिए किया अफगान आतंकी का इस्तेमाल, LOC पर गिरफ्तार, शुरू हुई पड़ताल

पाकिस्तान ने 23 साल बाद घुसपैठ के लिए किया अफगान आतंकी का इस्तेमाल, LOC पर गिरफ्तार, शुरू हुई पड़ताल

पाकिस्तान ने अब आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अफगानी आतंकियों को भी भेजना शुरू कर दिया है। वर्ष 2000 के बाद पहली बार पाकिस्तान ने किसी अफगानी आतंकी को धकेला है। पुंछ में एलओसी पर मेंढर इलाके से गिरफ्तार दिव्यांग अफगानी नागरिक निकला जो इस पार रैकी के लिए आया था। वह आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ है। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। उसके खिलाफ यूएपीए के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम करते हुए 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस…

Read More

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो दिन में तीन आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो दिन में तीन आतंकी ढेर

भारत-पाकिस्तान सीमा पर 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लगातर दूसरे दिन प्रदेश में सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने विफल किया है। सोमवार अलसुबह को जम्मू संभाग के जिला पुंछ के देगवार टेरवान क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ में देगवार टेरवान के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की…

Read More

लीबिया की जेल में फंसे 17 भारतीय छुड़ाए गए, जल्द होगी वापसी

लीबिया की जेल में फंसे 17 भारतीय छुड़ाए गए, जल्द होगी वापसी

बीते छह महीनों से लीबिया में फंसे 17 भारतीयों को शनिवार को त्रिपोली की जेल से रिहा करवाकर वहां के अवैध आप्रवासियों के बंदरगाह शिविर कार्यालय में पहुंचा दिया गया। बंदरगाह से इन भारतीयों को अब स्वदेश लाया जाएगा। इनमें ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के निवासी हैं। इन भारतीयों की रिहाई और सुरक्षित वापसी से प्रयास में जुटे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने रविवार को यह जानकारी दी। सांसद ने बताया कि पंजाब और दिल्ली के ट्रेवल एजेंटों ने इन 17 युवकों को इटली में आकर्षक नौकरी का झांसा…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय मूल के हर्षवर्धन ने किया दावेदारी का एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय मूल के हर्षवर्धन ने किया दावेदारी का एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति की भी एंट्री हो गई है। निक्की हेली और विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति पद के लिए पहले ही अपनी उम्मीदवारी पेश कर चुके हैं। अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे। वीडियो ट्वीट कर दी जानकारी अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हीर्शवर्धन सिंह ने ट्वीट कर अपनी दावेदारी पेश की है। एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सिंह ने कहा कि जीवन भर वे रिपब्लिकन रहे। उन्होंने हमेशा अमेरिका फर्स्ट की नीति के तहत काम किया। वे रूढ़िवादी हैं।…

Read More

डब्ल्यूएचओ ने किया संशोधन, अब कैंसर, हृदय और संक्रामक रोगों की दवाएं आवश्यक सूची में

डब्ल्यूएचओ ने किया संशोधन, अब कैंसर, हृदय और संक्रामक रोगों की दवाएं आवश्यक सूची में

मल्टीपल स्केलेरोसिस, कैंसर, संक्रामक रोगों और हृदय संबंधी रोगों के उपचार की दवाएं आवश्यक सूची में शामिल होंगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आवश्यक दवाओं (ईएमएल) और बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं (ईएमएलसी) की सूची में संशोधन कर इन सभी दवाओं को नई सूची में स्थान दिया है। सदस्य देशों के साथ इसे साझा करते हुए डब्ल्यूएचओ ने कहा कि नई सूची का उद्देश्य स्पष्ट नैदानिक लाभ दिखाने वाली नवीन दवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाना है। डब्ल्यूएचओ समय-समय पर आवश्यक दवाओं की सूची में संशोधन कर इसे अपने सदस्य…

Read More