तेज रफ्तारी बाइक ने रौंदी राहगीर

अंब (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में सोमवार सुबह रश ड्राइविंग ने एक और जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरा निवासी उषा भरवाल पत्नी रविंद्र भरवाल सुबह के वक्त दूध लेकर अपने घर को जाने के लिए अंब ऊना मुख्यमार्ग पार कर रही थी कि ऊना की तरफ से आते एक तेजरफ्तार मोटरसाइकिल नंबर एचपी 72 4991 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त महिला करीब 10 फुट तक मोटरसाइकिल के साथ ही घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस द्वारा…

Read More

चूरा पोस्त रखने पर 10 वर्ष का कारावास

ऊना। फास्ट ट्रेक कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार शर्मा ने सोमवार को अपने अहम फैसले में मादक द्रव्य एक्ट 15 के तहत अश्वनी कुमार पुत्र कपूर चंद निवासी भदसाली को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास की सजा एवं 1 लाख जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। लोक अभियोजक अशोक धीमान ने बताया कि 22 सितंबर 2011 को बडसाला में एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना…

Read More

लाश की बालियां उतारने का आरोप

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को उस समय भयंकर हंगामा मच गया, जब सड़क हादसे में मौत का शिकार हुई भैरा निवासी महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के सफाई कर्मचारियों और एक होमगार्ड जवान पर लाश की बालियां उतार कर छुपाने का आरोप जड़ डाला। मामले को लेकर माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। इसी दौरान पुलिस जवानों सहित होमगार्ड के अन्य जवानों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। इसी बीच मामले की लिखित शिकायत सीएमओ तक भी पहुंच गई जिसके आधार…

Read More

आई0 जी0 ने किया घटनास्थल दौरा

ऊना। उद्योगपति विनोद कुमार जैन की गोली मारकर हत्या की वारदात में पुलिस हत्यारोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। सोमवार को आईजी राकेश अग्रवाल ने भी ऊना पहुंचकर घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऊना पुलिस को विशेष दिशानिर्देश भी जारी किए। उन्होंने मर्डर केस में और साक्ष्य जुटाने को कहा है। हत्या के आरोप में रिमांड पर चल रहे राजीव कुमार कौशल, अरुण कुमार उर्फ मणि और सुनील कुमार उर्फ चरणा से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। इन्हें मंगलवार को फिर से कोर्ट में पेश…

Read More

मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े युवक

मुबारिकपुर(ऊना)। स्थानीय चौक पर रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मिनी बस से मुबारिकपुर चौक पर उतरती महिला ने उसी बस में बैठे तीन युवकों पर उसका मोबाइल चोरी करने का आरोप दाग डाला। पुलिस ने तीन में से दो युवकों को काबू कर पूछताछ आरंभ कर दी है। जबकि तीसरा युवक अभी तक फरार है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हुए नरेश कुमारी पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी सलोह बेरी ने बस में बैठे तीन लड़कों पर पर्स से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया।…

Read More

रेल बजट पर उद्यमियों की नजर

मैहतपुर (ऊना)। हर बार की तरह इस बार भी रेल बजट पर अन्य लोगों की तरह उद्यमियों की खास नजर है। रेल नेटवर्क से औद्योगिक क्षेत्रों के जुड़ने की आस लगाए बैठे ऊना जिला के उद्योगपतियों को इस मामले में हर बार मायूसी ही मिली है। इस दफा चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले मौजूदा रेल मंत्री से अन्य लोगों के साथ-साथ उद्योग जगत को अच्छी खासी उम्मीदें हैं। ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने जैसी विशेष घोषणा अगर इस दफा के रेल बजट में होती है…

Read More

एक्साइज और वैट दरों का होगी सरलीकरण

बाथू (ऊना)। रोजगार मेले का श्रीगणेश करने पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कि राज्य सरकार ने प्रदेश में आईटी, टेक्सटाइल पार्क, फूड पार्क और इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने की पुरजोर कोशिशें शुरू कर दी हैं। प्रदेश को ‘इंडस्ट्रियल डेस्टिनेशन’ के रूप में उबारने के लिए लैंड बैंक स्थापित करने के लिए सभी जिलाधीशों को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दे दिए हैं। लैंड बैंक स्थापित होने से उद्यमियों को कारखाने लगाने के लिए जमीन दिखाई जा सकेगी। उद्यमियों की सुविधा के लिए सरकार एक्साइज और वैट की दरों का…

Read More

गोली से मारा तेंदुआ, नाखून, खाल गायब

अंब (ऊना)। अंब उपमंडल की कटौहड़ खुर्द पंचायत के तहत जंगल में तेंदुए का गला-सड़ा शव मिलने से वन विभाग की नींद उड़ गई है। विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक वन रास्ते से गुजर रहे क्षेत्रवासियों ने दुर्गंध आने के कारण उस तरफ जाकर देखा तो तेंदुए का गला सड़ा शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना वन परिक्षेत्राधिकारी को दी गई। वन परिक्षेत्राधिकारी जन्म सिंह ठाकुर और वनरक्षक अश्विनी कुमार ने मौके पर जाकर मृत तेंदुए का निरीक्षण किया। इसकी सूचना…

Read More

औद्योगिक विकास को सरकार देगी नई दिशा : अग्निहोत्री

औद्योगिक विकास को सरकार देगी नई दिशा : अग्निहोत्री

टाहलीवाल (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार उद्यमियों को खुला न्योता दे रही है। सरकार वर्ष 2013 की औद्योगिक नीति भी जल्द लाने जा रही है। केंद्र ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने के लिए 150 करोड़ देने को सैद्धांतिक मंजूरी भी दी है। उद्योग मंत्री रविवार को श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से टाहलीवाल में आयोजित मेगा रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। रोजगार…

Read More

पोलियां में पिकअप पलटी, 12 जख्मी

हरोली/टाहलीवाल (ऊना)। पोलियां गांव में रविवार शाम एक निजी पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटनास्थल से घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हरोली अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने घटना को लेकर जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन दौड़ाने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोलियां गांव में ही बाबा चरंगनाथ में भंडारा चल रहा था। हादसे का शिकार लोग भंडारे में गए हुए थे। लौटते समय हादसा पेश…

Read More