बंगाणा (ऊना)। समाज सेवा समिति बंगाणा की ओर से रविवार को छठे वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक वीरेंद्र कंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिखा एवं सहेलियों ने ..स्वागतम है आगमन पर श्रीमान आपका स्वागत है.. गीत से मुख्यातिथि एवं आए हुए सभी दर्शकों का स्वागत किया। बंगाणा स्कूल की हिमानी ने देश में महिलाओं की स्थिति पर अपने विचार रखे। इसके बाद माता सत्यवती स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाकर समारोह की शोभा बढ़ाई। हटली स्कूल के बच्चों ने ..आयां वो ललारिया.. गाने…
Read MoreCategory: Una
टाहलीवाल में चोरों ने लगाई सेंध
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में शनिवार सुबह एक बार फिर चोरों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। ताजातरीन घटना में चोरों ने एक कपड़े की दुकान के शटर तोड़ कर 15 हजार रुपये के कपड़े चुराए हैं। टाहलीवाल बाजार में चार दिन के भीतर यह दूसरी वारदात है। चार दिन पहले चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। सिलसिले बार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू…
Read Moreछात्रों की जेब में मिले कैप्सूल
ऊना। स्कूली बच्चों की जेब में कैप्सूल, खैनी और गुटखा जैसे नशीले उत्पाद मिलें तो हर कोई हैरान होगा। नाबालिग बच्चे इस तरह के नशे के आदी हो रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को नंगल रोड पर एक निजी स्कूल के बाहर वाहनों की तलाशी के लिए नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस इस बात पर नजर रखे हुए थी कि कौन-कौन स्कूली बच्चे कानून तोड़कर दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग का जोखिम उठा रहे हैं। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग की कोशिश कर रहे छात्रों ने पुलिस को सामने देखा…
Read Moreतीन हत्यारोपी रिमांड पर भेजे
ऊना। उद्योगपति की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में पुलिस ने पांचों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से दो आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। अन्य तीन हत्या आरोपियों को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने न्यायालय में अरजी दायर करते हुए हत्या आरोपियों को रिमांड पर भेजने की मांग की थी। पुलिस ने तर्क दिया था कि सभी आरोपियों से अभी पूछताछ एवं बरामदगी शेष है। न्यायालय ने पुलिस की अरजी पर सुनवाई…
Read More19 बार रेल मंत्री को लिखी चिट्ठियां
ऊना। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने रेल विस्तार और रेल लाइन का मसला लोकसभा में छह बार उठाया। 19 बार रेल मंत्री को पत्र लिखे। इसके बावजूद राज्य की ओर केंद्र सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। एचपीसीए अध्यक्ष, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में यह खुलासा किया। कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार हिमाचल प्रदेश में रेल विस्तार और रेल लाइन बिछाने का कोई भी कार्य करवाने के पक्ष में नहीं है। हिमाचल प्रदेश को खुद ही अपनी…
Read Moreरोजगार चाहिए तो टाहलीवाल आइए
ऊना। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के रॉयल गार्डन में 17 फरवरी को मेगा रोजगार मेले को लेकर जिला के युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। देश की जानी मानी 50 से अधिक कंपनियां अपने उद्यमों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस मेले में युवाओं का चयन करेंगी। रोजगार मेले के प्रमुख सूत्रधार उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री हैं और उन्हीं के निर्देशों पर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे उद्योग मंत्री इस…
Read Moreकृषि कारोबारियों की टेंशन दूर
ऊना। जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से ऊना में जहां मौसम काफी सर्द हो गया है, वहीं कृषि कारोबार के लिए यह बारिश वरदान मानी जा रही है। इससे कृषि उत्पादन उम्दा होने की उम्मीद है। पानी की कमी से रात को भीषण सर्दी और दिन में धूप का प्रकोप सह रही फसलें मुरझाने लग गई थीं। ऊना में शुक्रवार को दिन में हलकी बूंदाबांदी के बाद रात को शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इससे कृषि कारोबारियों की टेंशन दूर हो…
Read More20 साल की उम्र में बन गए कातिल
ऊना। उद्योगपति की गोली मारकर हत्या के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों सुनील उर्फ चरणा, अरुण कुमार उर्फ मणि और राजीव कुमार कौशल की उम्र 20-20 साल है। प्रदीप गुप्ता 24 साल का है और वारदात का मास्टरमाइंड बताया जा रहा। आरोपी अनिल उर्फ सेठू 28 वर्ष का है। प्रदीप ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि जब विनोद कुमार जैन वीरवार को फैक्टरी पहुंचे तो फगवाड़ा से लौटकर करीब डेढ़ घंटे बाद वह भी फैक्टरी गया। विनोद कुमार जब कार्यालय के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी के पास कुछ…
Read Moreकॉल ड्रॉप और अनवांटेड मैसेज से चूना!
ऊना। उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सस्ती सुविधाएं देने का दम भरने वाली निजी सेलुलर कंपनियां असल में उपभोक्ताआें को लाखों का चूना लगा रही हैं। इन दिनों उपभोक्ताओं को कॉल ड्रॉप एवं अनवांटेड मैसेज के माध्यम से लूटा जा रहा है। हालत ऐसी है कि कई कंपनियां मोबाइल पर बिना उपभोक्ता की मर्जी से कई सेवाएं लगाकर उनकी राशि उड़ा रही हैं। जिससे उपभोक्ता पूरी तरह से बेखबर होता है। मुनाफा कमाने की होड़ में सेलुलर कंपनियां उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रही हैं। जिले के उपभोक्ताओं में राहुल…
Read Moreअंब से एक और युवती गायब
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के गांव से एक और लड़की गायब हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने सभी थाना चौकियों को इस संदर्भ में सूचित किया है। पुलिस के अनुसार लड़की घरवालों के साथ रात को खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर उसकी माता ने कमरे में देखा तो लड़की…
Read More