बंगाणा में आग, दुकान राख

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा बाजार में वीरवार देर रात्रि एक स्कूटर रिपेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से दुकान के भीतर रखे वाहनों के महंगे पुर्जे नष्ट हो गए हैं। लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मामले के संदर्भ में शिकायत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के मालिक जसवंत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वीरवार शाम को वह…

Read More

देवभूमि में सुपारी किल्लरों की पौध

मैहतपुर (ऊना)। देवभूमि हिमाचल के सरहदी इलाके मैहतपुर में दिनदिहाड़े एक उद्योगपति की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले चारों युवकों के हिमाचली होने से यह बात साबित हो गई है कि अब देवभूमि जैसे अमनप्रिय सूबे में सुपारी किल्लरों की पौध उगने लगी है। चंद रुपयों की खातिर किसी की भी हत्या करने के किस्से अक्सर अब तक हिमाचली लोगों ने या तो सिनेमा के पर्दे पर देखे थे या देश के कुछ राज्यों में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के समाचार सुने और पढ़े…

Read More

अभी से जल संकट तो गर्मियों में क्या होगा

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के गांव कैहलवीं के लोग फरवरी माह में ही पानी की बूंद-बूंद को मोहताज होने लगे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक एक माह से गांव में पीने के पानी की सुचारु रूप से सप्लाई नहीं मिल रही है। तीसरे दिन पानी की सप्लाई में भी एक घंटे से ज्यादा पानी गांववासियों को नहीं मिल पाता है। कैहलवीं गांव की जनता के मुताबिक फरवरी में ही ये हाल है तो मई और जून में इस गांव का क्या होगा? ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों…

Read More

खनन माफिया पर पुलिस की चढ़ाई

ऊना। पुलिस ने बुधवार रात को हरोली, टाहलीवाल, बाथू, बाथड़ी, संतोषगढ़, मैहतपुर, पालकवाह, ऊना समेत अन्य इलाकों में खनन माफिया पर चढ़ाई कर डाली। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम ने रेत से भरे 28 टिप्पर जब्त कर लिए। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप की स्थिति रही। छापामारी की भनक लगते ही पंजाब क ी ओर से आ रहे कई टिप्पर सीमा क्षेत्र से ही लौट गए। एसपी रविंद्र शर्मा ने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ अभियान आगे…

Read More

रैकी के बाद किया कत्ल

मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश की सीमा पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दिनदिहाड़े अज्ञात हमलावरों ने उद्यमी को मौत के घाट उतारकर शांत वादियों में दहशत का जहर भर दिया है। उद्यमी का कत्ल क्यों किया गया, इसके पीछे वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस तफ्तीश के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस उद्योगपति के परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है। उद्योगपति विनोद कुमार जैन की वीरवार को गोली मारकर हत्या करने वाले अज्ञात हमलावर कौन थे, पुलिस के लिए यह बड़ा सवाल है। आम लोग और औद्योगिक संघ के सदस्यों…

Read More

जोह खड्ड में मिले शव की शिनाख्त

दौलतपुर चौक (ऊना)। जोह गांव की बाडे दी खड्ड में मिली अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्त हो गई है। डीएसपी अंब विजय सकलानी ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को साैंप दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी जसवां कोटला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आर्मी में तैनात यशपाल सिंह विवाहित है और 12 फरवरी को रेलवे में टिकट की रिजर्वेशन के लिए दौलतपुर आया हुआ था। वह छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने धारा 174 के…

Read More

सरकार बदली, खुद को भी बदलो

ऊना। आईपीएच, उद्यान एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को चेताया है कि अब सरकार बदल गई है और अधिकारी खुद को भी बदल लें। पिछली सरकार में सब कुछ राम भरोसे चलता रहा और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लटके काम पूरे करें तथा नई योजनाओं के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। विद्या स्टोक्स ने शनिवार को ऊना में सिंचाई…

Read More

50 किमी सड़क पर होगी टारिंग

हरोली/टाहलीवाल (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऐलान किया है कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में दो माह के भीतर 50 किलोमीटर सड़कों की टारिंग होगी। मंसूरी और दिल्ली की तर्ज पर खूबसूरत रेन शेल्टर भी यहां बनाए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूबोवाल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। कहा कि बीत क्षेत्र की तरक्की के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएंगे और यहां वृहद सिंचाई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। बीत एरिया के भूगर्भ में पानी न होने के…

Read More

कालेज प्रशासन और एबीवीपी में तनातनी

ऊना। एससीए समारोह को लेकर विद्यार्थी परिषद और ऊना कालेज प्रशासन में ठन गई है। एससीए समारोह को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। कालेज प्रशासन एससीए समारोह न करवाने के पक्ष में है। जबकि एबीवीपी समारोह करवाना चाहती है। इसे लेकर शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज में नारेबाजी भी की। ऊना कालेज में अध्यक्ष समेत एससीए की अधिकतर सीटों पर एबीवीपी का कब्जा है। एससीए महासचिव अरुण ने कहा कि कालेज प्रशासन एससीए समारोह को लेकर आनाकानी कर रहा है और स्थिति को स्पष्ट नहीं कर…

Read More

साइंस ब्लाक को जल्द रिलीज होगी ग्रांट

मैडी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक कुलदीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को नसीहत दी कि बेहतर पढ़ाई ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने स्कूल के साइंस ब्लाक के लिए 80 लाख की ग्रांट को जल्द रिलीज करवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही स्कूल में कम वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए स्थानीय मंदिर से स्कूल तक थ्री फेस बिजली लाइन एवं स्कूल में एक हैंडपंप लगाए जाने की…

Read More