सोलन । बीएसएनएल ने अपने प्रचलित हिम प्लान वैधता में पांच दिन की कटौती कर दी है। इससे पहले प्लान की वैद्यता 31 दिन होती थी। जिला में बीएसएनएल के करीब 2 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। जिसमें सबसे अधिक उपभोक्ता युवा हैं। बीएसएनएल मोबाइल सेवा की सबसे बेहतरीन स्कीम के तहत बीएसएनएल टू बीएसएनएल मोबाइल फोन पर असीमित फ्री बात की जा सकती है। अब धीरे-धीरे बीएसएनएनल इस स्कीम में कटौती कर रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं में काफी रोष है। उपभोक्ता लक्की वर्मा, महेंद्र सिंह, अरविंद, रोहित शर्मा और…
Read MoreCategory: Solan
शहर में तीन हाइड्रेंट खराब
सोलन। शहर में आगजनी से निपटने के इंतजाम नाकाफी हैं। आग बुझाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले शहर के मुख्य तीन हाइड्रेंट खराब चल रहे हैं। इनमें उपायुक्त आवास के समीप लगे हाइड्रेंट समेत ब्वाय स्कूल और एलआईसी कार्यालय के पास लगे हाइड्रेंट शामिल हैं। दमकल विभाग ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है और नगर परिषद से जल्द खराब हाइड्रेंट को ठीक करने की मांग उठाई है। छह मार्च को जारी इस रिपोर्ट में शहर में स्थापित हाइड्रेंट की स्थिति दर्शाई गई है। शहर…
Read Moreअब पांच हजार में होगा नक्शा पास
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी की बैठक में वर्ष 2013-14 का बजट प्रस्तुत किया। बजट में 88 लाख 47 हजार 776 रुपये का लाभ दर्शाया गया। इस वित्त वर्ष में परिषद विकास कार्यों 4.5 करोड़ रुपये व्यय करेगी। बैठक में सर्वसहमति से भवन निर्माण का नक्शा पास करने वाली अग्रिम राशि को बढ़ाया गया। अब दो हजार के बजाय पांच हजार की रकम जमा करवानी होगी। निर्माण का मलबा नगर परिषद क्षेत्र में फेंका जाता है, तो अग्रिम राशि नगर परिषद जब्त कर लेगा। बैठक में फेज 1, 2 और…
Read Moreबेरोजगारों को मिलेगी व्यवसायिक ट्रेनिंग
सोलन। बाहरा विवि बेरोजगार युवाओं के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसी संदर्भ में विवि प्रबंधन ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें फैसला लिया गया कि विवि बेरोजगार युवाओं के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की शुरूआत करेगी। बैठक में जिला के प्रधानों, उप प्रधानों, खंड विकास अधिकारियों, समितियों और पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भुवन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में पंचायतों से आए हुए पदाधिकारियों ने विवि के आस-पास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के लिए…
Read Moreटोल बैरियरों ज्यादा वसूली का आरोप
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला के टोल बैरियरों पर रियायती पास न मिलने के कारण गुस्साए वाहन चालकों ने इसकी शिकायत एटीसी राजीव डोगरा से की है। वाहन चालकों का आरोप है कि कई-कई चक्कर काटने के बाद भी पास नहीं मिल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिक पैसे वसूली के भी आरोप जड़े हैं। शिकायत करने वालों में गुरदयाल चौधरी, राजकुमार, परमजीत, जसविंद्र, संजीव, हरबंस, राजेश, सुरजीत समेत दर्जनों लोग शनिवार को झाड़माजरी स्थित एटीसी कार्यालय पहुंचे और टोल ठेकेदार की शिकायत एटीसी राजीव डोगरा से की। ग्रामीणों ने बताया…
Read Moreनालागढ़ में सुबह-शाम ट्रैफिक बंद होगा
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर में भी अब मालरोड की तर्ज पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जिससे लोगों को बाजार में घूमने व खरीददारी करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए उपमंडल प्रशासन ने कवायद आरंभ कर दी है। सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे के लिए ट्रैफिक बंद करने और डायवर्ट करने के लिए संभावनाएं तलाशी। वहीं शहर में चल रही वन वे ट्रैफिक मुहिम को भी कारगर ढंग से लागू करने पर भी विचार हुआ। एसडीएम नालागढ़ यूनुस ने शनिवार को डीएसपी सुशील…
Read Moreसमय पर नहीं मिल रहा सस्ता राशन
पंजेहरा (सोलन)। का-आपरेटिव सोसायटी कश्मीरपुर के तहत आने वाले छह गांवों के उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की सप्लाई सही समय से नहीं मिल रही है। उनका दावा है कि एक साल से यह समस्या आ रही है। मिट्टी का तेल और खाद की न के बराबर उपलब्धता है। उन्होंने इसकी शिकायत उपमंडल अधिकारी नालागढ़ से की है। कश्मीरपुर सोसायटी के तहत मलालां, बसोवाल, अन्द्रोला उपरला व निचला, कटीडु माजरा के उपभोक्ताओं को खाद और मिटट्ी का तेल न मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पवन कुमार,…
Read Moreबीते पलों को याद कर नम हुईं आंखें
सोलन। शास्त्री अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत कालेज में शनिवार को ‘विदाई समारोह’ का आयोजन कि या गया। कार्यक्रम का आगाज प्रथम वर्ष की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर किया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। इस बीच अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कालेज में बीताए पांच वर्ष के अनमोल पलों का भी साझा किया। वहीं इस मौके पर कालेज प्राध्यापक डा. पवन शर्मा, डा. नरेश चंद और डा. उत्तम चौहान ने भी अपने विचार रखे। डा. उत्तम ने विद्यार्थियों के चरित्र बल…
Read Moreमनरेगा में लोगों का कम रुझान
सोलन। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने जिला के कुछ भागों विशेषकर विकास खंड कुनिहार में मनरेगा के तहत लोगों के कम रुझान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं का सही कार्यान्वयन होना चाहिए। योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आरंभ से ही प्रयास होने चाहिए। वह शनिवार को स्थानीय सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास योजना के तहत अति गरीब लोगों को प्राथमिकता…
Read Moreभितरघातियों पर कार्रवाई की तैयारी
सोलन। विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान भाजपा में पार्टी विरोधी काम करने पर सोलन से संबंधित प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकरियों पर गाज गिरने वाली है। आलाकमान के निर्देशानुसार 31 मार्च को होने वाली जिला भाजपा की बैठक में भितरघातियों के निष्कासन की सिफारिश प्रदेशाध्यक्ष को भेजी जा सकती है। यह बैठक सोलन के पार्टी कार्यालय में रखी गई है। नए जिला अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद यह पहली प्रस्तावित बैठक है। बैठक में जिला के तमाम पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसमें जिला के पांचों निर्वाचन…
Read More