डीडी शर्मा बने दंगल समिति के प्रधान

अर्की (सोलन)। दंगल कमेटी शालाघाट की बैठक में डीडी शर्मा को प्रधान चुना गया है। इससे पूर्व राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में गठित दंगल कमेटी को भंग कर दिया गया है। कोेटली पंचायत प्रधान यशपाल की अध्यक्षता में गठित नई कमेटी में चुन्नी लाल उप प्रधान तथा नरेश कुमार सचिव चुने गए। इसके अतिरिक्त खेम चंद कोषाध्यक्ष और हंस राज, चंदू राम, धन्ना लाल, चमन लाल, ओम प्रकाश, विद्या देवी, नरपत, हेम चंद, भागीरथ, मेहर चंद, टेक चंद और पंकज आदि सदस्य चुने गए है । कोटली पंचायत के पूर्व…

Read More

शिक्षकों ने नियम रखे ताक पर!

बद्दी (सोलन)। प्रदेश सरकार के आठ किलोमीटर के दायरे में रहने के फरमान शिक्षकों पर लागू नहीं हो रहे हैं। बीबीएन के शिक्षण संस्थानों से अधिकांश स्टाफ पंचकूला और चंडीगढ़ से आवाजाही कर रहा है। इसी अंदेशे के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों से सूचना तलब की है। वहीं विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश लोगों ने स्थानीय लोगों से रेजिडेंस प्रूफ बनाकर सौंपे हैं। सरकार और शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सरकारी स्टाफ को 8 किमी के दायरे में ही रहना सुनिश्चित किया है। इसी…

Read More

पशुओं से भरा वाहन जब्त, तीन धरे

नालागढ़ (सोलन)। मंडी जिला के सुंदरनगर के कांगू से हरियाणा के मोरनी जा रही बैलों से लदी एक पिकअप गाड़ी को गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने धर दबोचा। पिकअप चालक को जब गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने नालागढ़ चौक में रोकना चाहा तो पिकअप चालक वाहन को तेज गति से भगा ले गया, लेकिन गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने उसका पीछा किया और नालागढ़-बद्दी हाइवे पर पीजी कालेज के समीप पिकअप को घेर लिया। पिकअप की तलाशी ली तो उसमें चार बैल लदे हुए थे और वाहन में चालक सहित…

Read More

चावल का कोटा जारी स्कूल प्रबंधन अनजान

नालागढ़ (सोलन)। करीब 160 स्कूलों में मिड डे मील के चावलों का संकट पैदा कर दिया गया। समस्या जब विकट हुई तो मुद्दा नालागढ़ में पीटीएफ परिवेदना समिति की बैठक में जोर-शोर से गूंजा। चावलों की आपूर्ति न होने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि विभाग ने जून 2013 तक चावलों की आपूर्ति कर दी है, लेकिन डिपुओं में ही चावल का कोटा नहीं उठाया गया। बैठक में स्कूल के मुखिया डिपू होल्डरों से जून 2013 तक का चावलों का…

Read More

चिकनी पुल को लेकर फिर जन आंदोलन

नालागढ़ (सोलन)। चिकनी पुल को लेकर जन आंदोलन शुरू हो गया है। नालागढ़ उपमंडल से गुजरने वाले एकमात्र हाइवे नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर चिकनी नदी पुल का निर्माण किया जा रहा है। सुस्त चल रहे कार्य से आहत ग्रामीणों ने स्थानीय भाजपा विधायक केएल ठाकुर की अगुवाई में एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए 23 मई को मिनी सचिवालय परिसर में धरना और 30 मई को चक्का जाम करने का फैसला लिया है। ज्ञापन एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से बुधवार को केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजे हैं। विधायक केएल ठाकुर…

Read More

डाकघर में बसों की सीट बुकिंग को मंजूरी

सोलन। अब प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों की सीट की बुकिंग डाकघर में भी होगी। सोलन और सिरमौर में व्यवस्था शुरू हो चुकी है। शुरूआती दौर में सुविधा लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को दी गई है। सोलन प्रखंड के डाक अधीक्षक बीआर कौशल ने इस सुविधा की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अब टिकट के लिए बस स्टैंड के रिजर्वेशन काउंटर पर नहीं जाना पडे़गा। इंटरनेट से अंजान लोगों भी परेशानी नहीं होगी। अगर आपके घर के समीप डाकघर है तो आपकी सीट झटपट…

Read More

29 मालिकों को नोटिस जारी

सोलन / धर्मपुर। भवन निर्माण में कोताही बरतने वाले भवन मालिकों पर साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) ने शिकंजा कस दिया है। नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने पर्यटन स्थल बड़ोग में 29 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इन भवन मालिकों ने भवनों के निर्माण साडा के नियमों को ताक में रखकर किए हैं। विभाग ने नोटिस में भवन निर्माण में आवश्यक बातों को ध्यान में न रखने का जवाब मांगा है। इसकी पुष्टि नगर एवं ग्राम नियोजन के योजना अधिकारी रमेश भारद्वाज ने की है। उन्होंने कहा…

Read More

विकास-ज्योत्सना बने मिस्टर-मिस

बद्दी (सोलन)। बद्दी विवि के फार्मा वर्ग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई। इस मौके पर फाइनल वर्ग की छात्रा ज्योत्सना मिस और विकास शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विवि के वीसी डा. लोवीराज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तृतीय वर्ष के छात्र अमित ने ‘होका मारदी फिरां’ गीत पेश कर वाहवाही लूटी। छात्रा सरोज ने ‘कट दीतियों पुलिया बचाल छिडियों’ गीत पर नृत्य किया।…

Read More

मोबाइल सुनते-सुनते गवां दी जान

पंजेहरा (सोलन)। पंजेहरा क्षेत्र के परेड़ पंखू गांव में एक फैक्टरी का कर्मचारी मोबाइल सुनते-सुनते छत से गिर पड़ा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है। मृतक युवक बिहार राज्य के सीता मंडी जिले के गांव बन का रहने वाला था और परेड़ पंखू स्थित एक फैक्टरी में कामगार सुरेश शाह (37) पुत्र रामजी शाह पिछले चार माह से कार्यरत था। वीरवार शाम को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपना साथियों के साथ कंपनी की सोड़ी स्थित कालोनी में पहुंच गया। सुरेश शाह के साथ कालोनी के मकान…

Read More

एनआरएमयू रही प्रथम स्थान पर

सोलन। रेलवे यूनियन के चुनाव में नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन 46 प्रतिशत वोट लेकर पहले स्थान पर ही है। इसके अतिरिक्त यूआरएमयू 42 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। आगामी पांच वर्षों के लिए इन दोनों यूनियनों को उत्तर क्षेत्र में मान्यता मिली है। इसके अतिरिक्त नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन को सभी 17 जोनों में मान्यता मिली है। यह जानकारी नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के कालका शिमला शाखा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र परमार ने दी। उन्होंने बताया कि 25, 26 और 27 अप्रैल को उत्तर क्षेत्र रेलवे यूनियन के…

Read More