बद्दी/ नालागढ़/ रामशहर (सोलन)। चमदार पंचायत के चंगर कुमारा गांव के एक 45 वर्षीय इकलौते बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता की कपड़े धोने की फट्टी से धुनाई कर दी। पिता के सिर तथा बाजू और मां के मुंह पर गंभीर चोटें आई है। अधिक खून बहने से बेहोशी की हालत में इन दोनों को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। चंगर गांव का रामकिशन (65) शनिवार को दोपहर हरिद्वार से अपने घर पहुंचा। शाम के समय उसके 45 वर्षीय बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना…
Read MoreCategory: Solan
युवक ने ट्रेन के नीचे कटकर दी जान
धर्मपुर (सोलन)। क्षेत्र के घोड़ो जंगल के पास युवक ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। शनिवार शाम करीब सवा छह बजे घटना हुई। युवक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद यहां सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान धर्मपुर के भड़ी क्षेत्र के राम लाल पुत्र शंकरू (23) के रूप में हुई है। यह आर्मी कैंप कसौली का कर्मचारी बताया जा रहा है।…
Read Moreसीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर शिकंजे की तैयारी
बद्दी (सोलन)। प्रदूषण बोर्ड की एनओसी के बगैर जहां एक भी ईंट नहीं लगाई जा सकती है, वहीं बीबीएन के सरकारी विभाग बोर्ड की एनओसी लेना उचित नहीं मानते हैं। कालूझिंडा में हिमुडा की तरफ से कालोनी निर्माण विवादों में है। बिना एनओसी के निर्माण पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड नोटिस जारी कर चुका है। दूसरी तरफ बीबीएनडीए के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। सरकार के सख्त निर्देश हैं कि बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी के बगैर कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सकता है,…
Read Moreसुरेंद्र जैन बने इकाई के संयोजक
बद्दी (सोलन)। लघु उद्योग भारती प्रदेश इकाई की बैठक में 6 जुलाई को बद्दी में वार्षिक समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया। बद्दी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव एनपी कौशिक ने कहा कि अधिवेशन में पूरे प्रदेश से सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा इंदौर (मध्य प्रदेश) में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल की ओर से भाग लेने वालों पदाधिकारियों कर सूची तैयार की गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद खन्ना ने बताया कि 15 अगस्त से पहले-पहले नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में अलग इकाई…
Read Moreबिजली दरों की बढ़ोतरी पर बिफरे
अर्की (सोलन)। अर्की किसान सभा ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। शनिवार को अर्की स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मेें आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता रामकृष्ण शर्मा ने प्रदेश सरकार से बढ़ती बिजली दरों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। वहीं किसान सभा ने सर्विस टैक्स तथा मीटर रेंट के नाम पर की जा रही वसूली का विरोध किया है। किसान नेता रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि खाद बीज की बढ़ती कीमतों के कारण किसानों…
Read Moreकार्य के प्रति लापरवाह कर्मचारी नपेंगे
बद्दी (सोलन)। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बद्दी के हाउसिंग बोर्ड का कायाकल्प किया जाएगा। यहां पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए जाते समय वे बद्दी में कुछ देर के लिए रुके और इलाके के लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि बीबीएन के हाउसिंग बोर्ड में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। हिमुडा की मधाला स्थित निर्माणाधीन कालोनी…
Read Moreकार्य के प्रति लापरवाह कर्मचारी नपेंगे
बद्दी (सोलन)। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बद्दी के हाउसिंग बोर्ड का कायाकल्प किया जाएगा। यहां पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए जाते समय वे बद्दी में कुछ देर के लिए रुके और इलाके के लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि बीबीएन के हाउसिंग बोर्ड में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। हिमुडा की मधाला स्थित निर्माणाधीन कालोनी…
Read Moreपीड़ितों की मदद के लिए आएं आगे
नालागढ़ (सोलन)। उत्तराखंड में त्रासदी के शिकार हुए लोगों की मदद के लिए नालागढ़ क्षेत्र के लोग चार दिवसीय राहत कैंप लगाएंगे। रविवार से शहर के बाबा बर्फानी चौक पर चार दिनों तक चलने वाले इस राहत कैंप में एकत्रित होने वाली धनराशि को एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से और खाद्य सामग्री को ट्रक यूनियन नालागढ़ के सहयोग से देहरादून पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नालागढ़ में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो राहत कैंप में अंशदान देने वाले लोगों से धनराशि और खाद्य सामग्री को एकत्रित करेंगे। नालागढ़…
Read Moreहास्य ने झटपट खाए गोलगप्पे
सोलन। लड़कों की गोलगप्पा खाने की प्रतियोगिता एसडी स्कूल के हास्य पहले, इसी स्कूल के राहुल दूसरे और तीसरे स्थान पर शूलिनी विवि के विशाल रहे। गर्ल्स में आईटीआई की छात्रा सपना पहले, डाइट की मोनिका दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं में बसाल गांव की रेखा पहले, सोलन की बबीता दूसरे और सपरुण की अंजनी तीसरे स्थान पर रही। फटाफ जूते पहनने की प्रतियोगिता में वुडस्टोन के बिलाल प्रथम, गुरुकुल के शिवम ने दूसरा और र्साइं इंटरनेशनल के दिपांशु तीसरे स्थान पर रहे। दस साल से अधिक…
Read Moreबजट का अभाव, नहीं हुई वालीबाल स्पर्धा
सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में राज्य स्तरीय खेल वालीबाल के लिए बजट ही नहीं है। मेले में इस बेहतर खेल का अस्तित्व खोने के कगार पर है। हर वर्ष शूलिनी मेले में वालीबाल खेल शान से खेला जाता था। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ी वालीबाल में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते थे। इस बार भी मेला स्पोर्ट्स कमेटी की बैठक में पहले वालीबाल महिला प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया और राज्य स्तरीय टीमों को बुलाने के लिए भी हामी भरी गई। मगर मेला से मात्र पांच…
Read More