युवक ने ट्रेन के नीचे कटकर दी जान

धर्मपुर (सोलन)। क्षेत्र के घोड़ो जंगल के पास युवक ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। शनिवार शाम करीब सवा छह बजे घटना हुई। युवक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद यहां सनसनी फैल गई है।
युवक की पहचान धर्मपुर के भड़ी क्षेत्र के राम लाल पुत्र शंकरू (23) के रूप में हुई है। यह आर्मी कैंप कसौली का कर्मचारी बताया जा रहा है। शाम करीब सवा छह बजे यह ट्रेन के नीचे आ गया। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से मौत को गले लगा रहा है। घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। इसके बाद युवक के शव को ट्रेन के बीच से निकाला गया। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्टेशन मास्टर सुरेंद्र परमार ने हादसे की पुष्टि की है।

Related posts