
सोलन। लड़कों की गोलगप्पा खाने की प्रतियोगिता एसडी स्कूल के हास्य पहले, इसी स्कूल के राहुल दूसरे और तीसरे स्थान पर शूलिनी विवि के विशाल रहे। गर्ल्स में आईटीआई की छात्रा सपना पहले, डाइट की मोनिका दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं में बसाल गांव की रेखा पहले, सोलन की बबीता दूसरे और सपरुण की अंजनी तीसरे स्थान पर रही।
फटाफ जूते पहनने की प्रतियोगिता में वुडस्टोन के बिलाल प्रथम, गुरुकुल के शिवम ने दूसरा और र्साइं इंटरनेशनल के दिपांशु तीसरे स्थान पर रहे। दस साल से अधिक उम्र वर्ग की प्रतियोगिता में ब्वायज स्कूल के सूरज ने पहला, वुडस्टोन स्कूल के हिमाद ने दूसरा और सैक्रेड हार्ट के सक्षम तीसरे नंबर पर रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में बबिता शर्मा, शीतल, आदित्य, गुलशन, रीतिका, रवी, अंजली, ज्योति, प्रियंका, लक्ष्य, दिव्यांगना, अजय, नवीण, आशीष, तालिब, अर्पित, स्पर्श, शिवम, अनुश, पीयुष, साहिल, अनन्या, अमन ने बाजी मारी। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में यह आयोजन हुए। रिजल्ट की जानकारी वालंटियर कपिल कौंडल ने दी है।
म्यूजिकल चेयर में प्रियंका फर्स्ट
म्यूजिकल चेयर का खासा आकर्षण रहा। डाइट की प्रियंका, ज्योति और आईटीआई की सपना ने बाजी मारी। वहीं महिलाओं के वर्ग में अंजना बंसल, दीपा, अंजली फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड रही।
