
बद्दी (सोलन)। लघु उद्योग भारती प्रदेश इकाई की बैठक में 6 जुलाई को बद्दी में वार्षिक समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया। बद्दी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव एनपी कौशिक ने कहा कि अधिवेशन में पूरे प्रदेश से सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा इंदौर (मध्य प्रदेश) में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल की ओर से भाग लेने वालों पदाधिकारियों कर सूची तैयार की गई।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद खन्ना ने बताया कि 15 अगस्त से पहले-पहले नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में अलग इकाई बनाने पर सहमति बनी, जिसके लिए सुरेंद्र जैन को संयोजक और मनु शर्मा को सह संयोजक घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त अगली बैठक तक सदस्यता बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों को संगठन से जोड़ने के लिए सभी को दायित्व सौंपा गया जिसकी समीक्षा अगली बैठक में की जाएगी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि उत्तरांचल और किन्नौर में हुई भारी तबाही के लिए बीबीएन से राहत भेजने पर भी चर्चा हुई, जिसका सभी ने समर्थन किया। इस अवसर पर संजय बतरा, धर्मपाल गोयल, राजीव कंसल, अनिल मलिक, बलराम अग्रवाल, नरेंद्र बिष्ट, अशोक राणा, राजेश गुप्ता, अजय जैन, मनोज शर्मा, टैक्स सलाहकार एडवोकेट अनिल शारदा, मनोज शर्मा, सुरुचि शर्मा, महेंद्र राजपूत, आशीष कौशिक, डीके त्यागी और गुलजार सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
