उपायुक्त मदन चौहान ने दिलाई सद्भावना शपथ

सोलन। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 69वीं जयंती पर उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में सद्भावना दिवस एवं अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया गया। उपायुक्त सोलन मदन चौहान ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने इस मौके पर बोलते हुए कहा बताया कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता रहे हैं, जिनके दूरगामी एवं अथक प्रयासों से भारत में दूर संचार और सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। उन्होंने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा चलाई गई…

Read More

चार युवकों ने दफ्तर में घुसकर धुने तीन लोग

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर के शीतला माता मंदिर में एयरसेल के कार्यालय में घुसकर चार युवकों ने यहां काम करने वाले तीन लोगों की धुनाई कर डाली और जाते जाते उन्हें जान से मारने की धमकियां दे गए। इस मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई है। पुलिस तीनों का मेडिकल करवा रही है। पुलिस में दर्ज तहरीर में शिव कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव खडडी, डाकघर बैली, तहसील डलहौजी, जिला चंबा ने बताया कि वह यहां नालागढ़ में रह रहा है और नालागढ़ बाजार में शीतला माता मंदिर…

Read More

फर्म ने डकारा 15.55 करोड़ टैक्स

नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश के भीतर सामान की खरीद पर मिलने वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट की अब तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी आबकारी एवं कराधान विभाग ने नालागढ़ ने पकड़ी है। केबल फर्म ने सरकार को इसी खरीद के तहत 15 करोड़ 55 लाख का चूना लगा डाला है। जबकि यह सामान खरीदा ही नहीं गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग की जांच में यह बात सामने आई है। निर्देशानुसार आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने कार्रवाई करते फर्म से 2 करोड़ की रिकवरी नगद की है। वहीं 13.55 करोड़…

Read More

+92 से आनी वाली कॉल से दहशत

सुबाथू (सोलन)। सेना के छावनी क्षेत्र सुबाथू और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कोड +92 से लोगों के मोबाइल पर घंटियां बज रही हैं। इससे लोग दहशत में है। लोगों का कहना है कि काल करने वालेपहले लोगों को ईनाम देने का लालच दे रहे हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्र की जानकारी भी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना डीएसपी परवाणू को दी है। स्थानीय निवासी संजय, नरेंद्र कुमार, दलीप कुमार, नरेश, राजेश कुमार एवं सुनील ने बताया कि उन्हें…

Read More

हर गतिविधियां होगी सीसीटीवी कैमरे में कैद

नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के सबसे बड़े नालागढ़ अस्पताल में अब होने वाली गतिविधियों पर सीसीटीवी की नजरें रहेगी। अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर पूछताछ कक्ष तक छह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं और यहां होने वाली हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इन सीसीटीवी कैमरे लगाने के पीछे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और अस्पताल में अनुशासन बनाना प्रमुख है। इसी के दृष्टिगत अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जगह तलाशी और रोगी कल्याण समिति के माध्यम से यह कैमरे…

Read More

धोखधाड़ी से निकाली 70 हजार की रकम

धर्मपुर(सोलन)। एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे एक व्यक्ति का शातिराना अंदाज में एटीएम कार्ड बदल दिया गया। मौका पाते ही उसके खाते से 70000 की रकम निकाल ली गई। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि धर्मपुर थाना प्रभारी पीएस पंवार ने की है। पुलिस में दर्ज शिकायत में प्रभावित शम्मी आहलूवालिया ने बताया कि 18 अगस्त को शाम चार बजे वह एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसने अपना कार्ड मशीन पर रखा और पैसे गिनने लगा। इतने में उसके…

Read More

प्लास्टिक का दाना चोरी करते हुए एक धरा

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने फैक्टरी से प्लास्टिक दाना चोरी करते हुए एक आरोपी को दबोचा है। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बद्दी स्थित एक फैक्टरी से प्लास्टिक दाने के 13 बेग लेकर उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक प्रवासी कामगार जा रहा था। पुलिस ने जैसे ही रूटीन में उसकी जांच की तो दाना मिला लेकिन उसके पास कोई कागजात एवं परमिट नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी ने बताया कि वह बद्दी की एक फैक्टरी से चोरी करके ले जा…

Read More

नप बद्दी वार्ड नंबर दो उपेक्षा का शिकार

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर दो में पेयजल किल्लत, सिवरेज, बरसाती पानी की निकासी और नियमित सफाई न होने से लोग काफी परेशान है। यहां पर तीन हजार की आबादी है लेकिन दस हजार से अधिक किरायेदार रह रहे हैं। इस वार्ड में बद्दी बस स्टेंड, पीएचसी, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से होते हुए पानी की टंकी तथा वहां से पिंजौर-नालागढ़ मार्ग तक के पूरा बद्दी गांव आता है। पूरा गांव में बिना प्लानिंग के बनाए जाने से हवा की क्रासिंग नहीं हो रही है जिससे गर्मी के…

Read More

उद्योग में आग से लाखों का नुकसान

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के चौंकीवाला स्थित एक फार्मा उद्योग के आईटी विभाग के सर्वर रूम में अचानक लगी आग से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई है। सुबह 9 बजे अचानक लगी इस आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, अपितु उद्योग प्रबंधकों के मुताबिक आगजनी में उद्योग को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर चौंकीवाला में स्थित फार्मा उद्योग के सर्वर रूम में अचानक आग…

Read More

प्रदेश में मिली हार से बौखलाई भाजपा

सोलन। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सूर्या ने कहा कि सूबे में एनएसयूआई की जीत और एबीवीपी की शिकस्त से भाजपा बौखला गई है। इसका उदाहरण सांसद वीरेंद्र कश्यप का छात्र राजनीति में कूदकर अनापशनाप बयानबाजी करके भाजपा के ही नियमों की धज्जियां उड़ाना है। वहीं उन्होंने एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा पर एनएसयूआई संगठन से जुड़े होने के आरोपों का पुरजोर खंडन किया है। वह सोलन में पत्रकारों के साथ बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एबीवीपी और भाजपा सरकार एसपी के खिलाफ पहले भी आरोप लगा…

Read More