
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने फैक्टरी से प्लास्टिक दाना चोरी करते हुए एक आरोपी को दबोचा है। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बद्दी स्थित एक फैक्टरी से प्लास्टिक दाने के 13 बेग लेकर उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक प्रवासी कामगार जा रहा था। पुलिस ने जैसे ही रूटीन में उसकी जांच की तो दाना मिला लेकिन उसके पास कोई कागजात एवं परमिट नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी ने बताया कि वह बद्दी की एक फैक्टरी से चोरी करके ले जा रहा था। पुलिस ने धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
