बद्दी (सोलन)। अखिल भारतीय राजपूत कल्याण सभा बीबीएन आगामी रणनीति बनाने और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपने के लिए 6 जनवरी को उपमंडल के क्वारनी में एक बैठक का आयोजन करेगी। विकास खंड नालागढ़ की मित्तियां पंचायत के तहत क्वारनी गांव में आयोजित होने वाली बैठक का संयोजक करतार सिंह को बनाया गया है और इसी बैठक में सदस्यता अभियान को बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर चरचा होगी, वहीं मुख्यमंत्री को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपने की भी रणनीति इसी बैठक में तैयार की जाएगी। वीरवार…
Read MoreCategory: Solan
वीसी हटाओ, शिक्षा बचाओ
सोलन। फीस बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर बिफरी एसएफआई ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और वीसी का पुतला फूंका। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए। एसएफआई के जिला सचिव मोहित वर्मा ने बताया कि एसएफआई लगातार फीस वृद्धि का विरोध कर रही है और लगातार करती रहेगी। एसएफआई के लगातार प्रदर्शन के बाद आज तक फीस में वृद्धि नहीं हो पाई। वहीं अब विवि प्रशासन फीस वृद्धि करना चाहती है, मगर एसएफआई इसे लागू नहीं होने देगी। एसएफआई पूरे प्रदेश में फीस…
Read Moreबस की चपेट में आया मैकेनिक
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना क्षेत्र के तहत बस की रिपेयर कर रहे मैकेनिक के बस के नीचे आ जाने से उसकी टांग बाजू टूट गई और उसे गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा निजी बस के चालक के बस स्टार्ट करने से हुआ है, जिसके तहत बस चल पड़ी और बस के नीचे कार्य कर रहा मैकेनिक इसकी चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर मेहता मार्केट में एक निजी बस एचपी-12सी-4041 मरम्मत काम करवाने के लिए सोनी की रिपेयरिंग की दुकान पर आई थी। शनिवार को…
Read Moreहल नहीं हुई पानी की समस्या
सोलन। शहर में पेयजल संकट की समस्या हल नहीं हो पा रही है। शहर के बाशिंदों को आज भी तीन दिन बाद सप्लाई मिल रही है। अब मनमाने पेयजल वितरण को लेकर व्यापार मंडल ने नगर परिषद के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। व्यापारियों ने वितरण की कमान आईपीएच विभाग को देने की पुरजोर वकालत की है। व्यापारियों का तर्क है कि आईपीएच जहां कम दाम में पेयजल उपलब्ध करवा रहा है वहीं नगर परिषद दाम अधिक लगाने के बावजूद भी पानी नियमित रूप से नहीं दे पा रहा है।…
Read Moreअंजली मिस-मोहन बने मिस्टर
सोलन। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सोलन में शनिवार को विदाई समारोह ‘यादें’ का आयोजन किया। जिसमें जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को पार्टी दी। समारोह का आगाज नितिन ने सोलो सांग प्रस्तुत कर कि या। वहीं पवन ने सोलो डांस पर मनमोहक प्रस्तुति दी। आयुषी, शिवानी, कनिका और बिंदेश्वरी ने पंजाबी डांस कर खूब वाहवाही लूटी। इसी बीच पहाड़ी नाटियों पर डांस का दौर भी चला जिमसें विनोद, तरुण, वैभव, आयुषी, जागृति, सुष्मिता और अदिति ने खूब डांस किया। कार्यक्रम के दौरान मिस बीएल और…
Read Moreबरोटीवाला में महिला से दुराचार
बद्दी : बरोटीवाला थाना के तहत युवक द्वारा प्रवासी महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बरोटीवाला में यूपी की प्रवासी महिला अपने पति व बेटे के साथ क्वार्टर में रहती थी। महिला व उसका पति बरोटीवाला स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। फैक्टरी के ही कर्मी विजेंद्र ने महिला के पति से पैसे उधार लिए थे। आरोपी ने महिला को फैक्टरी जाने के लिए अपनी बाइक पर लिफ्ट दी लेकिन आरोपी उसे फैक्टरी ले जाने की…
Read Moreसोलन में मनरेगा के धन का दुरुपयोग
सोलन। मनरेगा के धन का दुरुपयोग करने की गाज धर्मपुर के जाड़ला पंचायत उपप्रधान पर गिरी है। आरोप साबित होने पर उपप्रधान प्रेम चंद को निलंबित कर दिया गया है। निर्माणाधीन सड़क आरला से शमशानघाट की धनराशि का दुरुपयोग करने और जाड़ला पंचायत के प्रधान पद के पिछले कार्यकाल के दौरान 22 हजार रुपये के फर्जी मस्ट्रोल तैयार करने पर जिला पंचायत अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। वहीं ग्राम पंचायत घोलोवाल के पंच जतिंद्र सिंह (नालागढ़) और ग्राम पंचायत बाड़ियां (कसौली) के पंच मोहन लाल को ग्राम पंचायत की…
Read Moreनकारात्मक रवैये से उपभोक्ता परेशान
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्थित पोस्ट आफिस के कर्मचारियों के नकारात्मक रवैये के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में इस बात को लेकर खासी नाराजगी है। बद्दी स्थित पोस्ट आफिस में रोजाना काफी संख्या में उद्योगों के कामगार और छात्र वर्ग रजिस्ट्ररी, स्पीड पोस्ट, मनीआर्डर और मनी ट्रांसफर दैनिक कार्यों के लिए आते हैं। कुरियर एजेंसियों के बजाए डाक सेवा पर लोग ज्यादा विश्वास करते हैं। उपभोक्ता राकेश कुमार, संदीप कुमार, रवि डोगरा, राकेश शाह, मुकेश शर्मा, छात्र संदीप कुमार, नितिश कुमार,…
Read Moreचोरों ने हजारों की नकदी, मोबाइल उड़ाए
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर के बीचोंबीच बाबा बर्फानी चौक पर स्थित एक दुकान में हजारों रुपये की नकदी और कई मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। शहर के बीचोंबीच दुकान में हुई चोरी से पुलिस की रात्रि गश्त और कार्यप्रणाली पर तरह तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चोरों ने बर्फानी चौक स्थित मैसर्ज ग्रोवर में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के पीछे वाले रास्ते से सेंधमारी की और दुकान के भीतर रखी करीब 52हजार की नकदी और मोबाइलों…
Read Moreहादसे का शिकार दिल्ली का परिवार
धर्मपुर (सोलन)। दिल्ली से शिमला घूमने आया पूरा परिवार धर्मपुर के पास सड़क हादसे में बाल-बाल बचा। परिवार शिमला की सैर करके वापस लौट रहा था। धर्मपुर स्थितपंजाबी ढाबे के पास शिमला की तरफ जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर दे मारी। कार 60/70 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के 04 लोग सवार थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया। धर्मपुर अस्पताल में घायल उपचाराधीन हैं। गंभीर रूप से घायल एक…
Read More