हादसे का शिकार दिल्ली का परिवार

धर्मपुर (सोलन)। दिल्ली से शिमला घूमने आया पूरा परिवार धर्मपुर के पास सड़क हादसे में बाल-बाल बचा। परिवार शिमला की सैर करके वापस लौट रहा था। धर्मपुर स्थितपंजाबी ढाबे के पास शिमला की तरफ जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर दे मारी। कार 60/70 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के 04 लोग सवार थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया। धर्मपुर अस्पताल में घायल उपचाराधीन हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एसपी सोलन पीके ठाकुर के मुताबिक हादसा वीरवार रात करीब पौने आठ बजे हुआ है। आईशर ट्रक के ऊपर तिरपाल लगी थी। चालक गाड़ी को गलत साइड, तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाते हुए लाया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैरफिट तोड़कर गाड़ी खाई में जा गिरी।
इस संबंध में एसपी सोलन के मुताबिक सभी घायल एक ही परिवार के हैं। सभी एफ 182एए मंगल बाजार लक्ष्मी नगर दिल्ली में रहते हैं। घायलों के नाम आशीष कपूर, किरण कपूर, यशिका कपूर और युवराज हैं। किरण कपूर को गंभीर चोटें आई हैं। लिहाजा उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया है।

Related posts