सोलन। बाबा रामदेव ने कार्यक्रम के समापन से पहले मौजूद लोगों को योग भी सिखाया। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी कर लोगों को बताया। साथ ही सभी लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन 10 से 15 मिनट तक योग करे, ताकि योगपीठ हर घर में बन जाए। उन्होंने बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन का भी आभार प्रकट किया। उसके बाद पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ता राकेश कुमार ने कहा कि वह दो दिन पहले साधुपुल के आसपास की पंचायतों में लोगों से मिले। लोगों का कहना है कि यदि जरूरत…
Read MoreCategory: Solan
बिजली दरें न बढ़ाए सरकार
बद्दी (सोलन)। लघु उद्योगों ने प्रदेश सरकार के गठित राज्य विद्युत नियामक आयोग से छोटे कारखानों की बिजली दरें न बढ़ाने बारे अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। लघु उद्योग भारती हिमाचल इकाई की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन की विद्युत समिति के चेयरमैन अमीर सिंह अरोड़ा ने कहा कि राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से प्रस्तावित बिजली बढ़ोतरी बारे मांगी गई आपत्तियों बारे विस्तार से चर्चा हुई और उनको आयोग को भेजा गया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की श्रेणी 100 किलोवाट तक होनी चाहिए…
Read Moreसमर्थकों की भीड़ जुटाना चुनौती
सोलन। बाबा रामदेव के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के साथ-साथ कांग्रेस-भाजपा और समर्थकों तक की प्रतिष्ठा दांव पर है। भीड़ जुटाने के मकसद से रामदेव के समर्थकों ने शहर से लेकर साथ लगते गांव तक दस्तक दी। कार्यक्रम में शिरकत करने का निमंत्रण पत्र लेकर ठोडो ग्राउंड पहुंचने का न्यौता दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष की चुप्पी के बावजूद अंदर खाते भाजपाई रामदेव के समर्थन में खडे़ दिखे। कई भाजपा नेताओं ने इस बात को भी स्वीकारा है। बाबा की रैली में भी भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता न…
Read Moreभाजपा ने नकारा, कांग्रेस ने स्वीकारा रेलवे बजट
सोलन / बद्दी । रेल बजट को लेकर कांग्रेस तारीफ के पुल बांध रही है। वहीं भाजपा इस बजट को सिरे से नकार रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद राम शर्मा ने कहा कि इस बार का रेल बजट आम लोगों के लिए नहीं है। बजट के नाम पर जनता पर बोझ लाद दिया गया है। हिमाचल की एक बार फिर से अनदेखी हुई है। कांग्रेस पुरानी घोषणाओं को नया लिबास पहना रही है। भाजपा प्रदेश परिषद की सदस्य एवं दून पूर्व विधायक विनोद चंदेल, दून मंडल अध्यक्ष गोपाल ठाकुर,…
Read Moreबाबा के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
सोलन। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि बाबा रामदेव ने शांतिपूर्वक दौरा किया तो कांग्रेस पार्टी भी चुप रहेगी। यदि उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी चुप नहीं बैठेंगे। वह सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि बाबा रामदेव एक व्यवसायी के तौर पर आते तो कांग्रेस उनका स्वागत करती। मगर बाबा साधु के वेश में व्यवसाय करने आ रहे हैं इसलिए कांग्रेस भी विरोध के लिए तैयार है। बाबा ने साधुपूल में लगभग दो से ढाई…
Read Moreब्लाक अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
अर्की (सोलन)। अर्की उपमंडल अंतर्गत प्लानियां पंचायत के लोगों ने अर्की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी को स्थानीय समस्याओं से अवगत करवाया है। पूर्व पंचायत प्रधान टेक चंद तथा सूरत राम की अगुवाई में समीप गांवों के लोगों ने सोमवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष पेयजल तथा सड़क समस्याएं रखीं। ब्लाक कांग्रेस महासचिव राजेंद्र रावत ने बताया कि बंगोरा में आयोजित जन संपर्क अभियान के दौरान ब्लाक कांग्रेस प्रमुख संजय अवस्थी पोहड़ी, कोठी, जाबल एवं सांदली समेत प्लानियां पंचायत के विभिन्न गांवों के दर्जनों ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस…
Read Moreरेल बजट सत्र में फिर हाथ लगी मायूसी
नालागढ़ (सोलन)। 18 साल बाद कांग्रेस की ओर से उत्तर भारत के रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल के प्रस्तुत बजट में नालागढ़ को रेलवे से जुड़ने सपना साकार नहीं हो पाया है। बजट सत्र में नालागढ़ क्षेत्र के लोगों के हाथों फिर एक बार मायूसी हाथ लगी है। नालागढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाली 267 किलोमीटर लंबी घनौली-देहरादून वाया नालागढ़ बद्दी बरोटीवाला सुरजपूर कालाअंब पांवटा साहिब रेलवे लाइन को इस बार के बजट में दरकिनार किया गया और रेल बजट ने इस ट्रैक पर ब्रेक लगा दी है। पुराने ट्रैक पर…
Read Moreलूट का नहीं मिला कोई सुराग
बद्दी (सोलन)। बद्दी में ज्वेलर को गोली मार कर लूट की घटना में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को सुनार के बेटे ने जो नंबर दिया था। वह फर्जी निकला है। घायल सुनार राजेंद्र वर्मा के बेटे प्रभजोत ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर को तीन लोग झुमका ठीक कराने के लिए उनकी दुकान पर आए। उसे शक है कि यही लोग लूटपाट में शामिल थे। इन लोगों ने लूट करने से पहले दुुकान की रेकी की। झुमका लेकर दुकान पर ग्राहक बन…
Read More40 लाख से शमशानघाट का जीर्णोद्धार
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर स्थित शमशानघाट का अब तक 40 लाख रुपये से नालागढ़ सुधार सभा ने जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कर लिया है। नालागढ़ सुधार सभा अब शीघ्र ही क्षेत्रवासियों के सहयोग से लोगों के सहायतार्थ शव वाहन लाने की तैयारियों में जुट गई है। नालागढ़ सुधार सभा की प्रधान कृष्णा बंसल, उपप्रधान कै. बी आर शर्मा, कैशियर सोहन लाल, सचिव यशपाल शर्मा, आडिटर जगदेव शर्मा, दर्शन चावला, महेश गौतम, बलराज घई और बलदेव राज राणा आदि ने कहा कि नालागढ़ सुधार सभा ने इससे पूर्व शमशानघाट के…
Read Moreनालागढ़-बद्दी में नहीं हुई शपथ
नालागढ़ / बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत आने वाली दो नगर परिषदों नालागढ़ और बद्दी के सरकार के चुने गए मनोनीत पार्षदों की शपथ ग्रहण नहीं हो सकी है। नगर परिषद नालागढ़ में पूर्व पार्षद मोहम्मद रफी, समाजसेवक तेजपाल डंडोरा, युवा कांग्रेसी मनीष राजदेव, बद्दी में हरनेक सिंह ठाकुर, पृथ्वी राज कौशल और प्रकाश चंद को मनोनीत पार्षद चुन तो लिया गया है, लेकिन अभी तक शपथ नहीं हो सकी है। सूत्र बताते हैं कि जिलाधीश ने इन मनोनीत पार्षदों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी करवानी है या फिर…
Read More