समर्थकों की भीड़ जुटाना चुनौती

सोलन। बाबा रामदेव के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के साथ-साथ कांग्रेस-भाजपा और समर्थकों तक की प्रतिष्ठा दांव पर है। भीड़ जुटाने के मकसद से रामदेव के समर्थकों ने शहर से लेकर साथ लगते गांव तक दस्तक दी। कार्यक्रम में शिरकत करने का निमंत्रण पत्र लेकर ठोडो ग्राउंड पहुंचने का न्यौता दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष की चुप्पी के बावजूद अंदर खाते भाजपाई रामदेव के समर्थन में खडे़ दिखे। कई भाजपा नेताओं ने इस बात को भी स्वीकारा है। बाबा की रैली में भी भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता न बनकर सही बाबा के कार्यकर्ता बनकर ही भाजपा भीड़ जुटाने का प्रयास करेगी। भाजपा सोलन मंडल के अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा ने कहा कि समर्थकों के साथ रैली में पहुंचेंगे।
वहीं कांग्रेस बाबा को घेरने की तैयारी कर रही है। जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर ने बैठक करके चेतावनी दे दी है। प्रशासन के लिए भी कानून व्यवस्था बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं। इसके लिए रिर्जव बटालियन के जवानों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। इसकी पुष्टि एसपी सोलन डा रमेश छाजटा ने की है।

Related posts