रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ के तहत बायल में कुछ दिन पहले मारपीट में जख्मी युवक की शिमला में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार (39) निवासी बायल के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी प्रेमलाल भारद्वाज ने युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीस फरवरी को युवक के साथ बायल में कुछ लोगों ने मारपीट की थी। परिजन मारपीट में जख्मी युवक को अस्पताल ले गए, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस 21…
Read MoreCategory: Sirmaur
नाबालिग को भगाने वाला बस अड्डे पर धरा
ददाहू (सिरमौर) नाबालिग को अगवा कर फरार होने से पूर्व ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना पुलिस थाना रेणुका के खूड़ गांव की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अगवा की गई नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मंगलवार देर रात खूड़ गांव से एक नाबालिग अचानक घर से गायब मिली। ढूंढने पर भी जब लड़की का कोई सुराग नहीं मिला तो किसी ने गांव में…
Read Moreपंचायत सचिव समेत दो को एक वर्ष कैद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ व धोखाधड़ी के मामले में ग्रामपंचायत सचिव समेत दो आरोपियों को पांवटा अदालत ने एक वर्ष कैद व 4500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 2-2 माह की अतिरिक्त सजा आरोपियों को भुगतनी होगी। बुधवार को जेएमआईसी न्यायालय संख्या-2 के न्यायाधीश होशियार सिंह वर्मा ने सजा सुनाई। मुकदमे की पैरवी कर रहे सहायक जिला न्यायवादी पांवटा साहिब राजेंद्र कुमार शर्मा ने पुष्टि की है। एडीए पांवटा राजेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव धारवा शिलाई निवासी भगत राम पुत्र…
Read Moreपच्छाद की बजगा पंचायत में बाघ का आतंक
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बजगा पंचायत के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन गांव में आजकल तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। इस कारण क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। तेंदुआ इतना खतरनाक है कि दिन ढलते ही गांवों मे आतंक मचाने लग जाता है। गांव के नजदीक आकर दहाड़ने लग जाता है। इस कारण लोगों को अपने पशुओं को जंगल के लिए खोलने व बच्चों को स्कूल भेजने में भी भारी कठिनाई हो रही है। इस तेंदुए ने करीब आधा दर्जन बकरे-बकरियों व कुत्तों को अपना शिकार बना दिया…
Read Moreअमूल्य संपदा लूटने को वन माफिया सक्रिय : चौधरी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा जिलाध्यक्ष तथा पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी ने कहा कि जिले की अमूल्य वन संपदा पर माफिया की नजर है। प्रशासन ने समय रहते वन खनन माफिया पर अंकुश नहीं लगाया तो स्थिति बिगड़ सकती है। दो माह के भीतर अवैध लकड़ी का चौथा मामला पकड़ा जा चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष बुधवार को पांवटा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदलते ही अवैध खनन तथा वन माफिया सक्रिय हो गया है। माफिया को स्थानीय…
Read Moreबिना रीडिंग चैक, थमाए जा रहे बिल
रोनहाट (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र की द्राबिल पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना मीटर रीडिंग चैक किए बगैर ही बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। जिससे कई उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिल आए हैं। ग्राम पंचायत द्राबिल के गांव द्राबिल निवासी टिकम चंद का साढ़े छह हजार, संत राम का साढ़े नौ हजार, तोता राम का 1600, महासू देवता मंदिर द्राबिल का साढ़े छह हजार और रण सिंह का 10 हजार रुपये का बिल आया है। जिसको देखकर ग्रामीणों…
Read Moreयुवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत
सराहां (सिरमौर)। थाना सदर सराहां के अंतर्गत डिलमन पंचायत के रियूडी बटेवड़ी गांव के एक युवक ने बीते मंगलवार को जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। शव के पोस्टमार्टम से युवक के जहर निगलने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रियूडी बटेवड़ी निवासी दीपक कुमार (21) ने मंगलवार को घर में रखी कोई जहरीली दवाई निगल ली और उसके बाद वह देवथल गांव की तरफ निकल पड़ा। सांयकाल के समय देवथल गांव की महिलाएं…
Read Moreविकास पर खर्च होगा 70 फीसदी बजट
रामपुर बुशहर। नगर परिषद ने बुधवार को वित्त वर्ष 2013-14 के लिए बजट पेश किया। कुल बजट का 70 प्रतिशत हिस्सा विकासात्मक कार्यों के लिए रखा गया है जबकि, 30 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों की तनख्वाह, नगर परिषद पदाधिकारियों के वेतन और पेंशन पर व्यय होगा। बुधवार को नगर परिषद बैठक कक्ष में अध्यक्ष दीपक सूद की अध्यक्षता में बजट बैठक हुई। इसमें वित्त वर्ष 2013-14 के लिए 5 करोड़ 3 लाख 78 हजार 500 रुपये का बजट पेश किया। कुल बजट में 30 प्रतिशत राशि कर्मचारियों की तनख्वाह, नगर परिषद…
Read Moreदो सड़क हादसों में 6 गंभीर रूप से घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा से कालाआंब एनएच-72 मार्ग पर धौलाकुआं में एक बाइक ने राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बाइक सवार व तीन राहगीर समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों से पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। माजरा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर को एक बाइक नाहन से पांवटा की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार बाइक चालक ने धौलाकुआं…
Read Moreबिजली के 4 ट्रांसफार्मर चार महीनों से बंद
सराहां (सिरमौर)। बागथन पंचायत के तकाहां व बजगा पंचायत के धभूड़ गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पिछले चार महीने से बंद पड़े हैं। इस कारण दो दर्जन परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन ट्रांसफार्मरों को स्थापित हुए अभी लगभग दो ही वर्ष हुए थे लेकिन यह दो बार खराब हो चुकें हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अब आनन फानन में तकाहां गांव को शेकरा बघार से जोड़ा गया है। जबकि धभूड़ गांव को बनाड़ ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया है। तकाहां निवासी मामराज, विजय, गणेश, केशव दत्त,…
Read More