पच्छाद की बजगा पंचायत में बाघ का आतंक

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बजगा पंचायत के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन गांव में आजकल तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। इस कारण क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। तेंदुआ इतना खतरनाक है कि दिन ढलते ही गांवों मे आतंक मचाने लग जाता है। गांव के नजदीक आकर दहाड़ने लग जाता है। इस कारण लोगों को अपने पशुओं को जंगल के लिए खोलने व बच्चों को स्कूल भेजने में भी भारी कठिनाई हो रही है।
इस तेंदुए ने करीब आधा दर्जन बकरे-बकरियों व कुत्तों को अपना शिकार बना दिया है। तेंदुए के डर से क्षेत्र में दहशत फै ली है। तेंदुए ने चावला निवासी ओमप्रकाश की एक बकरी व शिकौर निवासी बृजमोहन की तीन बकरे-बकरियों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा क्षेत्र के कई कुत्तों को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना दिया है। तेंदुए ने अपना आतंक चावला, बोहलघाट, बोहल, गागल-शिकौर, झझरील, बिऊला इत्यादि गांव में फैला रखा है। लोगों व महिलाओं को जंगलों में जाने से भी डर लग रहा है।
क्षेत्रवासी राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, धर्म दत्त, सुर्जन सिंह, देशपाल व नरपत सिंह ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से उनके गांव के जंगलों में घूम रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ हैै। वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहां को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। कोई बड़ा नुकसान न हो सकें।
उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहां इंद्र सिंह वर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हेें सूचना दी है कि क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम वन विभाग गठित करेगा। यदि आवश्यकता हुई तो रेणुका से पिंजरा मंगवाया जाएगा।

Related posts