रामपुर बुशहर। ननखड़ी ब्लाक में बागवानों को एनपीके 15:15 (सुफला खाद) बेचने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि इस समय हिमाचल में यह खाद उपलब्ध ही नहीं है। ननखड़ी ब्लाक में खाद कहां से आई और इसे कौन लाया है? इसके बारे में पता नहीं चला है। यह खाद 2009 बैच की बताई जा रही है। चार साल पुरानी खाद को बेचने से बागवानों के साथ सरेआम धोखा हो रहा है। हिमाचल में एनपीके 15:15 की आपूर्ति राष्ट्रीय केमिकल फर्टिलाइजर लिमिटेड बांबे से होती है। करीब एक साल से…
Read MoreCategory: Shimla
गर्ल्स हास्टल परिसर में धरा युवक
रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर के गर्ल्स ट्राइबल हास्टल परिसर से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। नशे में घुत्त यह युवक कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। हास्टल की छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा और वार्डन को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे कनिष्ठ छात्राओं को हास्टल की खिड़कियां खटखटाने की आवाज सुनाई दी। बाहर झांक कर देखो तो वहां युवक था। नशे में घुत्त होकर यहां…
Read Moreपीटीए शिक्षकों को बंधी भविष्य की उम्मीद
रोहड़ू। पीटीए शिक्षक संघ को वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से अपने सुरक्षित भविष्य की उम्मीद बंध चुकी है। मंत्रिमंडल के पहले फैसले के बाद पीटीए शिक्षकों में खुशी है। पीटीए शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में उन्होंने भी पूरी कोशिश की है। पीटीए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित मुख्यिा, महासचिव संदीप मेहता, संयुक्त सचिव विक्रम डंठियाण, मुख्य सलाहकार गगन चौहान, जिला प्रभारी जिया लाल परसाईक ने संयुक्त बयान में बताया कि वीरभद्र सिंह ने मंत्रिमंडल की पहली…
Read Moreविद्या स्टोक्स के मंत्री बनने पर गदगद
कुमारसैन (शिमला)। कुमारसैन-ठियोग की विधायक विद्या स्टोक्स को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से उनके गृह क्षेत्र कोटगढ़ समेत पूरे कुमारसैन क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने स्टोक्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और सीएम वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय पाल खाची, एपिडा निदेशक प्रकाश ठाकुर, राजीव गांधी पंचायती राज संस्था शिमला के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रकाश राठौर, सुधीर भैक, जितेंद्र ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता सुंदर जिष्टू, प्रताप कौल, बहादुर सिंह, थानाधार पंचायत प्रधान हीरालाल, उपप्रधान अनिल जिष्टू, कोटगढ़ प्रधान…
Read Moreपीटीए शिक्षकों के लिए बनेगी ठोस नीति
शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे अरसे से अपनी सेवाएं दे रहे हजारों पीटीए शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद छठी बार मुख्यमंत्री बने वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में पीटीए अध्यापकों को नियमित करने के लिए नीति अपनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि पिछले 5 वर्षों के दौरान बंद किए गए अधिसूचित विद्यालयों के मामले पर भी विचार…
Read Moreबोर्ड-निगम के अध्यक्ष बन सकते हैं जनारथा
शिमला। मुख्यमंत्री के करीबियों में शुमार हरीश जनारथा को भी लाल झंडी मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि हरीश जनारथा को प्रदेश के किसी बड़े बोर्ड या निगम का चेयरमैन बनाया जा सकता है। जनारथा की अगुवाई में शहरी कांग्रेस ने बारहवीं विधानसभा के चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने में कामयाबी हासिल की है। बीते दो चुनाव से दूसरे नंबर पर चल रही माकपा को तीसरे स्थान पर पहुंचाने का श्रेय भी जनारथा को जाता है। हरीश जनारथा लंबे अरसे से वीरभद्र…
Read Moreनगर परिषद रामपुर में शामिल होंगे तीन नए चेहरे
रामपुर बुशहर। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब नगर परिषद में भी नामित पार्षद बदलेंगे। रामपुर नगर परिषद में तीन पार्षदों की नियुक्ति होनी है। ऐसे में इन पदों पर काबिज होने के लिए इच्छुक लोगों ने लाबिंग शुरू कर दी है। सूत्रोें के अनुसार इनमें से कुछ तो हॉलीलाज तक भी पहुंच चुके हैं। नगर परिषद रामपुर में पूर्व सरकार ने तीन नामित पार्षद नियुक्त किए हैं। इनमें मनोज अग्रवाल, श्याम मेहता और पवन बंसल शामिल हैं। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है तो इन…
Read Moreकार्यकर्ताओं के सिर फोड़ा हार का ठीकरा
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने विधानसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ा है। भाजपा का कहना है कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचा ही नहीं पाए। इसके अलावा बेहतर टीम प्रबंधन न होना भी हार की वजह रहा है। भाजपा मंडल रामपुर की सर्किट हाउस में बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया गया। प्रत्याशी पीएस द्रैक की मौजूदगी में हुई बैठक में चुनाव में मिली हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ा गया। वरिष्ठ नेताओं…
Read Moreट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल
ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग के मत्याना के पास नैशनल हाईवे 22 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस जानकारी के मुताबिक ट्रक हादसा सोमवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। डीएसपी सागर चंद शर्मा ने बताया कि ट्रक में सवार चालक रोशन लाल, उसका साथी कृष्ण लाल व गाड़ी का कंडक्टर देवी सिंह परवाणू से राशन लेकर रामपुर की ओर जा रहे थे। मत्याना के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। करीब 250 मीटर गहरी खाई ट्रक गिरा। हादसे में मौके पर ही देवी…
Read Moreखेतों में टावर लाइन बिछाने का विरोध
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत के कमलाऊ गांव के लोगों ने जमीन पर बिना अनुमति टावर लाइन बिछाने का कड़ा विरोध किया है। सोमवार को ग्रामीणों ने इस सिलसिले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर टावर लाइन के कार्य को जल्द रोका नहीं गया, तो वे विरोध पर उतरेंगे। कमलाऊ गांव निवासी दिनेश चौहान, मोहर सिंह, रोनू, रजनीश, प्रेमराज, हरदयाल चौहान, साजन चौहान, जीवन चौहान और दिवान चौहान ने कहा कि प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही एक निजी कंपनी राजपुरा में उनके…
Read More