प्रोजेक्ट का काम बंद करने की धमकी

रामपुर बुशहर। मांगें पूरी न करने पर प्रभावितों ने राजपुरा प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रभावितों ने वीरवार को उपायुक्त शिमला को ज्ञापन भेजा और मांग की कि 29 मई से पहले उनको उनका हल दिलवाया जाए। प्रोजेक्ट प्रभावितों ने इस अवधि तक मांगें पूरी न किए जाने पर काम बंद करने की कड़ी चेतावनी दी है। उपायुक्त को भेजे ज्ञापन में पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज, गोपाल नेगी, अनिल चौहान, कृष्णकांत मेहता, मनोज गुप्ता, बुद्धि सिंह, त्रिलोक कायथ, कमलेश कुमार, मुकेश मेहता, दिनेश कुमार, लोलक राज,…

Read More

छह माह बाद डोडरा क्वार सड़क बहाल

रोहडू। डोडरा क्वार संपर्क मार्ग आखिर छह माह बाद वाहनों के लिए बहाल हो गया है। इस संपर्क मार्ग पर बस सेवा भी बहाल हो गई है। भारी बर्फबारी के कारण सड़क को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग है कि अब डोडरा क्वार सड़क को शीघ्र पक्का किया जाए। डोडरा क्वार क्षेत्र की पांच पंचायतों जिस्कून, जाखा, डोडरा, धंद्रवाड़ी तथा क्वार के लोगों को लाभान्वित करने वाली सड़क छह माह से बंद थी। स्थानीय लोग सड़क का लाभ…

Read More

कुमारसैन को नहीं ले जाने देंगे पानी

रामपुर बुशहर। निरमंड की कुर्पण खड्ड से कुमारसैन के लिए पानी ले जाने की आईपीएच विभाग की योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। पंचायत समिति पदाधिकारी एवं सदस्य खड्ड से अन्यंत्र पानी ले जाने के विरोध में खड़े हो गए हैं। वीरवार को आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि वे खड्ड से कुमारसैन को पानी हरगिज नहीं ले जाने देंगे। इस संबंध समिति ने विरोध प्रस्ताव भी पारित किया है, जो एसडीएम आनी को भेजा जाएगा। पंचायत समिति निरमंड की अध्यक्ष फूला बंसल ने कहा कि कुर्पण…

Read More

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज

चौपाल (शिमला)। पंचायत समिति अध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आठ मई को चौपाल में 14 पंचायत समिति सदस्यों वार्ड झीना से सुरेंद्र मोहन मेहता, देवत से दौलतराम नंटा, कुलग से बसंती देवी, पुलबाहल से रोशन लाल, बमटा से सुनीता देवी, खूंद नेवल से सरिता देवी, मालत से जगतराम, कुपवी से नारायण सिंह, धबास से सीमा ठाकुर, धार चांदना से हरि राम, मझोली से बलदेव समटा, पुजारली से सीमा राठौर, पबान से केवलराम चौहान तथा सरांह से सीमा झरटा ने भाजपा समर्थित…

Read More

सड़क हादसे में युवक की मौत

कुमारसैन (शिमला)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत सिंगापुर में एक मारुति कार एनएच पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीरथ से बिथल आ रही मारुति कार नंबर एचपी 51ए-1090 सिंगापुर के पास अनियंत्रित होकर पहले चट्टान से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक देवेंद्र चौहान (28) निवासी कुताह (थरोच), चौपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल…

Read More

बकाया मुआवजा राशि देने की मांग

रामपुर बुशहर। कुल्लू कांग्रेस प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने रामपुर प्रोजेक्ट प्रबंधन से प्रभावितों को बकाया मुआवजा राशि जल्द देने की मांग की है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने वर्ष 2011-12 में फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की आधी राशि लोगों को अभी तक नहीं दी है, जिससे प्रभावितों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने वर्ष 2013-14 में फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने की भी मांग की है। उन्हाेंने प्रबंधन पर मकानों में आई दरारों की एवज में प्रभावितों को मुआवजा न देने…

Read More

पुलिस ने रंग हाथ पकड़े केबल चोर

कोटखाई (शिमला)। पुलिस ने जलाटाहर गांव के पास बीएसएनएल केबल काटते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। नेपाली मूल के चंद्र बहादुर और नरेश रोकाय हैक्सा ब्लेड की मदद से केबल काट रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ हैक्सा ब्लेड समेत काटी गई सौ पेयर केबल भी बरामद कर ली है। केबल की कीमत 9100 रुपये के करीब बताई जा रही है। डीएसपी ठियोग सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More

स्वास्थ्य सुविधा में सुधार प्राथमिकता : नंदलाल

रामपुर बुशहर। सीपीएस (स्वास्थ्य) नंदलाल ने कहा कि रामपुर में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों के रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिससे कि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके। सीपीएस ब्लाक कांग्रेस की ओर से दरबार हाल में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। सीपीएस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के आभार से भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने सीपीएस के रूप में जो जिम्मेवारी सौंपी हैं, इसे बखूबी निभाएंगे।…

Read More

रोहड़ू में वार्ड स्तर पर बनेंगे ‘आधार’

रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू में आधार कार्ड बनाने के लिए वार्ड स्तर पर तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए कई माह से परेशानी झेल रहे लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने मंगलवार को बैठक में यह निर्णय लिया है। नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष राजकुमार नीटू और उपाध्यक्ष सुखदेव चौहान ने आधार कार्ड बनाने वाली टीम के साथ बैठक में लोगों की सुविधा के लिए योजना तैयार की है। उन्होंने कहा लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए पहले फार्म लेने उसके बाद…

Read More

वरिष्ठ नेताओं को ओहदे मिलने पर गदगद

रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू के पादाधिकरियों ने जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं को ओहदे मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा तथा जिला अध्यक्ष आमी चंद वर्मा का आभार व्यक्त किया है। रोहड़ू से बलवीर चौहान को जिला उपाध्यक्ष, कमल नाथटा को जिला महामंत्री, जय चंद धांटा को जिला सचिव तथा संजीव देष्टा को युवा मोर्चा महासू का अध्यक्ष चुना गया है। सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की वरिष्ठ पदों पर इस नियुक्ति से भाजपा मंडल…

Read More