चौपाल (शिमला)। पंचायत समिति अध्यक्ष के साथ चल रही खींचतान शुक्रवार को चुनाव के बाद थम गई। बैठक में समिति अध्यक्ष सुशील चौहान के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदस्यों के बीच पास हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बसंती देवी ने की। इस दौरान चौपाल पंचायत समिति के 21 सदस्यों ने भाग लिया। एक सदस्य नारायण सिंह बैठक से अनुपस्थित रहे। बैठक के दौरान वार्ड झीना से सुरेंद्र मोहन मेहता, देवत से दौलतराम नंटा, कुलग से बसंती देवी, पुलबाहल से रोशन लाल, बमटा से सुनीता…
Read MoreCategory: Shimla
सीपीएस नंदलाल ने सुनीं जनसमस्याएं
रामपुर बुशहर। सीपीएस बनने के बाद विधायक नंदलाल इन दिनों अपने गृहक्षेत्र के दौरे पर निकले हैं। शुक्रवार को उन्होंने पशाडा, गौरा, दोफदा, गोपालपुर और मशनू का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। ब्लाक कांग्रेस सचिव संजय मेहता ने बताया कि इन जगहों पर नंदलाल का भव्य स्वागत किया गया। दौरे में विधायक ने कहा कि रामपुर का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने धारगौरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण भी किया। सीपीएस के साथ दौरे में…
Read Moreएसएफआई नेताओं समेत 21 कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो छात्र संगठनों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद वीरवार को चार छात्राओं सहित 21 कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। रैली के दौरान इन छात्रों ने विवि परिसर में ही खुद को पुलिस के हवाले किया। सभी छात्र एसएफआई के कार्यकर्ता हैं। इनमें एससीए उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान, अमित कुमार संयुक्त सचिव, मोनिका, अंबिका, शैलजा, नंदन, बाबूराम, लोकेंद्र, सुरेश, विवेक, अमित, दिनेश मेहता, प्रेम, खेमराज, प्रदीप चौहान, अजय कुमार और कमल किशोर सहित 21 छात्र शामिल हैं। बुधवार को गिरफ्तार किए गए…
Read Moreरसूखदारों पर रहम और गैरों पर सितम!
शिमला। राजधानी की स्मार्ट पुलिस रसूखदारों पर रहम और गैरों पर सितम के फार्मूले पर काम कर रही है। ऐसा ही एक वाक्या वीरवार सुबह आईजीएमसी के नजदीक घटा। शिकायतकर्ता के दावे पर यकीन करें तो उसे वीरवार का दिन शायद ही जिंदगी में कभी भूले। धर्मेंद्र शर्मा बड़ा गांव कसुम्पटी के रहने वाले हैं। इनके पिता जगदीश शर्मा अधरंग के मरीज हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे वे कार नंबर एचपी 01-3300 में आईजीएमसी के नजदीक पहुंचे लेकिन आगे ट्रैफिक जाम होने की वजह से गाड़ी को आईजीएमसी के…
Read Moreमहिलाओं से छेड़छाड़ के खिलाफ रैली
शिमला। केंद्रीय तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला की एनएसएस इकाई ने वीरवार को महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आम लोगों को एकजुट करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। बारहवीं के छात्र छात्राओं ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इन्होंने पट्टिकाओं पर संदेश लिखकर और नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य अरूनिमा सुरेश ने कहा कि देश भर में महिलाओं पर हो रहे हमलों और उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।…
Read Moreपहले बिल भरने की तारीख बढ़ाई, फिर सरचार्ज वसूला
शिमला। राजधानी के हजारों उपभोक्ताओं के साथ नगर निगम मजाक कर रहा है। दो दिन पहले आयुक्त ने पानी बिल जमा करवाने के लिए उमड़ रही भीड़ को राहत देने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मई कर दी पर जल शाखा के कर्मचारियों ने पंद्रह दिन पहले ही उपभोक्ताओं से सरचार्ज वसूल लिया। कर्मचारियों ने दलील दी कि उन्हें आयुक्त के कोई आदेश नहीं मिले हैं। लिहाजा, वीरवार को बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं की जेब से 104 रुपये सरचार्ज के नाम पर वसूल लिए गए। कुछ जागरूक उपभोक्ताओं…
Read Moreएक न्यूरो सर्जन के सहारे हिमाचल के मरीज
शिमला। हिमाचल में सड़क हादसों की बढ़ती रफ्तार के बावजूद अस्पतालों में न्यूरो सर्जन की व्यवस्था नहीं। केवल आईजीएमसी में दो न्यूरो सर्जन थे, जिनमें से एक ने नौकरी छोड़ दी है। सड़क हादसों में प्रदेश भर से हेड इंजरी के सभी मरीजों को आईजीएमसी रेफर किया जाता है लेकिन क्या अब एक न्यूरो सर्जन के सहारे सभी का उपचार संभव हो सकेगा। विभाग में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद खाली हैं। एक न्यूरो सर्जन को रेजिडेंट डाक्टर काम चलाने के लिए दिए हैं, जिनकी सेवाएं छह माह बाद…
Read Moreकालका से शिमला जाने के लिए नहीं होगी ‘वेटिंग’
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वेटिंग लिस्ट वाले यात्री अब हॉलीडे स्पेशल ट्रेन में सफर करेंगे। ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मौजूदा समय में शिवालिक एक्सप्रेस (52451) तथा हिमालयन क्वीन (52455) ट्रेनों की बुकिंग की जा रही है। इसमें प्रतिदिन 70 से 100 यात्री वेटिंग में चल रहे हैं। शिवालिक एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे व हिमालयन क्वीन दोपहर 12:10 बजे कालका से शिमला के लिए चलती है। इन दोनों ट्रेनों के बाद हॉलीडे…
Read Moreसरकार ने आईपीएल से बनाई दूरी
शिमला। धर्मशाला में बेशक आईपीएल का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा हो, लेकिन हिमाचल सरकार ने लगता है इससे दूरी बना ली है। पूर्व सरकार के समय के कथित आरोपों की विजिलेंस जांच शुरू होने के बाद अब सरकार के मंत्री भी आईपीएल मैच देखने धर्मशाला नहीं पहुंचे। धर्मशाला के स्थानीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा धर्मशाला में ही थे। वह दिनभर मैकलोडगंज, धर्मकोट और कंडी के दौरे पर रहे, लेकिन मैच देखने नहीं आए। दूसरी ओर एचपीसीए ने इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी इस आयोजन…
Read Moreसड़कों की हालत सुधारे लोनिवि : नंदलाल
रामपुर बुशहर। सीपीएस नंदलाल ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सड़कों की हालत सुधारने में कोताही बरती गई, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार को यहां आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सेब सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इसलिए सड़कों के रखरखाव की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेब यहां के लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत है। अगर सेब ढुलाई प्रभावित हुई तो इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। बैठक में सीपीएस ने…
Read More