शिमला। शिमला के अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में एचडी मल्टीप्लेक्स और होटल की सुविधा शुरू हो गई है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शुक्रवार को शिमला के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईएसबीटी में 150 बसों तथा 300 छोटी गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है। अब यहां मल्टीप्लेक्स थियेटर और डिजिटल साऊंड वाले हॉल खुलने से यात्रियों को अच्छे मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मल्टीप्लेक्स में पर्यटक और स्थानीय लोग अच्छे माहौल में फिल्म देखने का आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों…
Read MoreCategory: Shimla
ये कैसी आपातकाल निशुल्क चिकित्सा सेवा
शिमला। आपात स्थिति में आईजीएमसी अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए शुरू की गई चौबीस घंटे निशुल्क स्वास्थ्य सेवा केवल नाम की ही रह गई है। सरकारी आदेश फाइलों तक सिमट कर रह गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को फ्री जीवन रक्षक दवा तक नहीं मिल रही है, टेस्ट तो दूर की बात है। सभी तरह के टेस्टों के लिए मरीज के तीमारदारों को पैसे भरने पड़ रहे हैं। ऐसे में इस योजना की हवा निकल गई है। आईजीएमसी में ब्लड टेस्ट, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड ,…
Read Moreआउटसोर्सिंग के विरोध में उतरे कर्मचारी
शिमला। नगर निगम शिमला की जल एवं निकाय शाखा की आउटसोर्सिंग का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार नगर निगम की संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। सभी ने एकजुट होकर शहर की जनता को आउटसोर्सिंग के विरोध में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान निगम के पार्षदों के खिलाफ भी जमकर गुबार निकाला गया। संयुक्त संघर्ष कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओपी ठाकुर, महासचिव सुखदेव मट्टू, जल एवं निकाय शाखा कर्मचारी यूनियन के महासचिव दिनेश चंद्र नौटियाल, भवन एवं…
Read Moreलोअर बाजार, राम बाजार से खदेड़े तहबाजारी
शिमला। नगर निगम की तहबाजारी शाखा ने शुक्रवार को लोअर बाजार और राम बाजार में बिना अनुमति कारोबार कर रहे तहबाजारियों को खदेड़ा। दुकानों से बाहर सामान सजाने वाले कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा। ‘अमर उजाला’ के 16 और 17 मई के अंक में ‘बेजार बाजार’ शीर्षक से शुरू किया गया अभियान रंग लाना शुरू कर दिया है। 16 मई के अंक में शहर के लोअर बाजार की समस्याओं को ‘सबसे बड़े बाजार में चलना भी दुश्वार’ और 17 मई के अंक में ‘भगवान भरोसे रामबाजार, समस्याएं अपरंपार’ शीर्षक से…
Read Moreस्ट्रीट लाइट बनी शो पीस
शिमला प्रदेश सचिवालय से सटे धोबीघाट वाले रास्ते में लगी टियूब लाइट इन दिनों शो पीस बन कर रह गई है ! रात के समय इस रास्ते पर राहगीरों को सफर करना खतरे से खाली नहीं है ! धोबीघाट निवासी विनोद ठाकुर (टीटू) ने बताया कि इस रस्ते से रोजाना शिमला शहर में काम करने वाले सैकड़ो लोग रात्री के समय फ्लोडेल, धोबीघाट ,शनान, बखराई , मल्याना की तरफ जाते है ! रास्ते में घना जंगल भी है! जिसे राहगीरों को अन्धेरे में गिरने व किसी तरह की अनहोनी होने…
Read Moreरोहित की नियुक्ति से चहके नावर के कांग्रेसी
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर को मुख्य संसदीय सचिव बनाने पर बधाई दी है। उन्होंने रोहित की नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर की नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। जुब्बल कोटखाई कांग्रेस मंडल के वरिष्ठ उप प्रधान ओमप्रकाश रांटा, महासचिव राजिंद्र रांटा, पंचायत समिति रोहड़ू के उपाध्यक्ष रमेश भापटा, डीसीसी सदस्य ओंकार सुंटा, जगदीश भंडारी, दया लाल देष्टा पूर्व महासचिव, चेतन देष्टा, गिरधारी जनारटा, किशन लाल जगीथटा,…
Read Moreदुकानों पर अवैध कब्जा करने का आरोप
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई पिकअप यूनियन ने यहां बस अड्डे में बनी नगर पंचायत की दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। निर्माणाधीन दुकानों पर यूं अवैध कब्जा किए जाने पर यूनियन ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो आंदोलन किया जाएगा। कोटखाई नगर पंचायत ने बस अड्डे में दुकानें बनवाई हैं। दुकानें अभी तक पूरी बनी ही नहीं हैं कि इसमें लोगों ने सामान रखना शुरू कर दिया है। इधर, कोटखाई पिकअप यूनियन के प्रधान…
Read Moreढाई करोड़ से बुझेगी हजारों की प्यास!
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा ब्लाक की किरटी और शमाथला पंचायत के लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए आईपीएच ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने इन दोनों पंचायतों के हजारों लोगों की प्यास बुझाने के लिए ढाई करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना तैयार की है। सरकार से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। शमाथला और किरटी पंचायत में लंबे समय से जल संकट है। इसके कारण यहां के लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है। लंबे समय से जल संकट से…
Read Moreसर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत
रोहडू। भामसं ने हिमाचल प्रदेश के दिहाड़ीदारों के हक में किए गए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। भामसं के जिला अध्यक्ष बृजलाल शर्मा ने बताया कि आईपीएच एवं लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2006 को 12 से 13 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके दिहाड़ीदारों को सरकार ने नियमित किया था। मजदूरों ने उच्च न्यायालय में अपील की कि जिस वर्ष दिहाड़ीदारों का आठ साल का कार्यकाल पूरा हुआ है, उसके बाद का बकाया एरियर दिया जाए। उच्च न्यायालय ने मजदूरों के हक में निर्णय सुनाकर आठ…
Read Moreमगवानी में विधायक मोहन लाल ने सुनीं समस्याएं
रोहडू। मगवानी ग्रामवासियों ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का गांव में मंदिर प्रांगण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। मगवानी गांववासी तथा पूर्व युवा कांग्रेस एससी सेल के प्रधान राजू नेगी ने बताया कि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मगवानी गांव का दौरा किया। यहां विधायक का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका शीघ्र निपटारा करने का आश्वासन भी दिया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बखोली, नंडला वाया मगवानी सड़क का कार्य शीघ्र पूरा…
Read More