जुब्बल (शिमला)। क्यारवी पंचायत की दोगड़ा चौंरी सड़क पर सफर किसी खतरे से खाली नहीं है। इस सड़क को पूर्व सरकार के कार्यकाल में नाबार्ड में डाला गया था। नवंबर 2012 में सड़क को पक्का करने की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन, अभी तक सड़क पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते स्थानीय लोगों में रोष है। दोगड़ा चौंरी संपर्क मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। छोटे वाहन तो चल रहे हैं, लेकिन सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। साढ़े…
Read MoreCategory: Shimla
चंद्रनाहन का पानी नहीं जाएगा रोहड़ू से बाहर
रोहड़ू। चंद्रनाहन के पानी को क्षेत्र से बाहर ले जाने की योजना का कांग्रेस मंडल रोहड़ू ने कड़ा विरोध किया है। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित कर चंद्रनाहन के पानी को बाहर ले जाने का विरोध किया है। सोमवार को कांग्रेस मंडल रोहड़ू की बैठक मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस मंडल रोहड़ू के महासचिव दिनेश चौहान ने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने चंद्रनाहन के पानी को क्षेत्र से…
Read Moreनुकसान की एवज में मांगा मुआवजा
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा ब्लाक के बागवानों ने ओलावृष्टि से सेब को हुए नुकसान की एवज में मुआवजे की मांग की है। बागवान लालचंद डोगरा, जीतराम, मदन लाल, परमानंद, दलवीर धर्मा, वेकेंट वर्मा तथा अमित वर्मा ने कहा कि गत शनिवार को उनके क्षेत्र नगरोट, खनेर, जल, धारो, धरोटी, कनाहर, मरनी, मधावनी और जेल्ठी में भारी ओलावृष्टि हुई। करीब पांच मिनट तक हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत सेब है। ऐसे में सेब की…
Read Moreमंदिर में हजारोें ने नवाया शीश
ठियोग (शिमला)। स्थानीय देवता चिखड़ेश्वर महाराज जी के घर वापसी पर पूरे इलाके में दीवाली जैसा माहौल हो गया। कांगड़ा के नगरकोट से स्नान कर लौटे देवता के स्वागत मेें हजारों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सोमवार को मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। सोमवार सुबह आठ बजे देवता जनोग मंदिर में शिखा पूजन के बाद देवता का मंदिर में प्रवेश करवाया गया। स्थानीय जनता ने इस मौके पर चोल्टू नृत्य कर खूब मनोरंजन किया।…
Read Moreएमसी सहेजेगा देवदार की प्रजाति
शिमला। नगर निगम की वन शाखा शहर के जंगलों में प्राकृतिक तरीके से उग रहे देवदार के पेड़ों का संरक्षण करेगी। देवदार की प्रजाति को सहेजने की कवायद में यह फैसला लिया गया है। योजना को अंजाम देने के लिए नगर निगम की वन शाखा के कर्मियों को जंगलों के निरीक्षण के आदेश दे दिए गए हैं। वन मंडलाधिकारी इंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। शहर के जंगलाें में कई जगह देवदार के पेड़ प्राकृतिक तरीके से उग रहे हैं। जंगलों के निरीक्षण में गए कुछ कर्मियों ने इसकी…
Read Moreअक्षय तृतीया : ग्राहकों को लुभाने को बाजार तैयार
शिमला। अक्षय तृतीया के मौके को भुनाने के लिए राजधानी के सराफा कारोबारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोमवार को पर्व के उपलक्ष्य में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेकिंग चार्ज में छूट देकर कारोबारियों ने ग्राहकों को रिझाने की योजना बनाई है। इसके अलावा डायमंड के आभूषणों में भी छूट का आफर दिया गया है। शिमला सराफा कारोबारी संघ के महासचिव अतुल टांगरी ने बताया अक्षय तृतीया को लेकर सोने, चांदी की खरीदारी करने को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। सोमवार के लिए कई ग्राहकों को…
Read Moreदावों के बावजूद नहीं मिल रहा सस्ता राशन
शिमला। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली के दावों के बावजूद राजधानी के लोगों को सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। सस्ते राशन की दुकानों में उपभोक्ताओं को मार्च में न तो दालें और न ही सरसों तेल मिल पाया। इस पर मंत्री ने मई में डबल कोटा देने का दावा किया पर यह घोषणा अभी तक हवा हवाई ही है। लोगों को सस्ते राशन की दुकानों से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मार्च में दालों के टेंडर नए सिरे से होने के चलते शहर के राशन कार्ड धारकों को…
Read Moreबीएस चौहान प्रधान और विशेषर सचिव
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश लोनिवि एवं आईपीएच इंप्लाइज मजदूर यूनियन की रामपुर शाखा के रविवार को चुनाव हुए। यहां सर्किट हाउस में राज्य कमेटी महासचिव देवकी नंद चौहान की मौजूदगी में हुई बैठक में बीएस चौहान को रामपुर शाखा की कमान सौंपी गई। जबकि, विशेषर मेहता सचिव चुने गए। इसके अतिरिक्त भगवान दास वरिष्ठ उपप्रधान, प्रताप सिंह व कृष्ण चड्ढा उपप्रधान, गोविंद राम सह सचिव, वीर चंद संगठन सचिव, रामनाथ प्रचार सचिव, आनंद शर्मा प्रेस सचिव, खूबराम कोषाध्यक्ष, जीवन मोदी सह कोषाध्यक्ष और लालचंद शर्मा तथा जीवन सुनेल मुख्य सलाहकार…
Read Moreहादसे में दो युवक जख्मी, शिमला रेफर
रामपुर बुशहर। झाकड़ी से आगे आर्मी कैंप के पास मोटरसाइकिल और ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों युवकों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल नंबर पीबी-70ए-9361 की आर्मी कैंप के पास ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। शनिवार शाम हुए हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार हमीर चंद और किशोर निवासी पानवी (किन्नौर) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों युवकों को उपचार…
Read Moreसेब बगीचों में केटर पिल्लर का हमला
कुमारसैन (शिमला)। शिमला जिले के नारकंडा और इसके आसपास के क्षेत्रों में सेब पर पैल्ट केटर पिल्लर नामक कीट ने हमला बोल दिया है। इस रोग से बगीचों में पौधों की पत्तियां मुरझा कर गिर रही हैं। इससे बागवानों को अपनी फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। नारकंडा और एकांतबाड़ी समेत कई अन्य स्थानों पर इस रोग के लक्षण नजर आने लगे हैं। कीट के प्रकोप से पहले पत्तियों में ऐंठन आती है और फिर धीरे-धीरे मुड़कर गोल होती हैं। इसके अंदर कीड़ा भी नजर आता है। बाद में…
Read More