महिला सोती रही, चोर कमरे से साफ कर गए सामान

शिमला। रेलवे स्टेशन अधीक्षक के घर मंगलवार रात चोरी हो गई है। स्टेशन से सटे आवास में कॉरीडोर का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिस कमरे से चोरी हुई है, वहां पर अधीक्षक की पत्नी सो रही थीं। स्टेशन अधीक्षक की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीएस राजपूत ने मंगलवार रात को अपने आवास में चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है।…

Read More

एसएफआई का रूसा के खिलाफ प्रदर्शन

रोहड़ू। एसएफआई की स्थानीय इकाई ने कालेजों में शुरू होने वाली रूसा व्यवस्था के खिलाफ रोहड़ू बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान एसएफआई ने चेतावनी दी है कि सरकार तथा विवि प्रशासन ने समय पर निर्णय नहीं बदला तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। एसएफआई के क्षेत्रीय सचिव मुकेश धांटा तथा महासचिव पवन शर्मा ने बताया कि एसएफआई लगातार रूसा का विरोध कर रही है। हर कालेज में एसएफआई की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक विश्वविद्यालय…

Read More

बिशन चौहान बने जिला प्रधान

रोहड़ू। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का चुनाव दीप राम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान आम सहमति से बिशन चौहान को जिला इकाई का प्रधान चुना गया है। बैठक में उन्होंने तय किया कि गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ प्रदेश स्तर पर दीप राम शर्मा तथा सुरेंद्र सिंह मनकोटिया के साथ चलेगा। कार्यकारिणी में बिशन चौहान क्युथल रामपुर को प्रधान, महेंद्र सिंह को महासचिव, सुनीता ठाकुर संजौली को वरिष्ठ उप प्रधान, जोगिंद्र कंवर उपनिदेशक शिमला तथा गीता चौहान कोटखाई को उपप्रधान, नेक राम ठाकुर शिमला खंड से…

Read More

सुरेंद्र और संदीप छिंटा बनाए गए महामंत्री

रोहड़ू। महासू जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मुख्य कार्यकारिणी में सभी विधानसभा क्षेत्रों से 19 युवाओं को मुख्य ओहदे पर तैनात किया है। भाजपा महासू जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बताया कि उपाध्यक्ष के पद पर जुब्बल कोटखाई से मनोज सुंटा, चौपाल से विरेंद्र तंगड़ाईक, रोहड़ू से विनोद रिठवाण, ठियोग से सुंदर ठाकुर, रामपुर से जियालाल को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि महामंत्री के पद पर सुरेंद्र ठाकुर रामपुर व संदीप छिंटा देहा बलसन से शामिल…

Read More

राखी सन्नी मेमोरियल फुटबाल स्पर्धा शुरू

रोहडू। राखी सन्नी फुटबाल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई। इस दिन रात आठ बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन आरएस क्लब रोहडू के तत्वावधान में किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। शुभारंभ पर उद्घाटन मैच आरबी कंपनी चंडीगढ़ तथा वैटरन क्लब रोहडू के बीच खेला गया। इसमें वैटरन ने आरबी कंपनी को 1-0 से पराजित किया। बीते चार साल की विजेता आरबी कंपनी फुटबाल लीग मैच का अपना पहला मैच…

Read More

भमनोली ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

रोहडू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अढ़ाल में आयोजित रोहडू खंड के छात्र-छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में यूको बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक रामलाल चौहान बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीना लाल चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर खूब धमाल मचाया। वॉलीबाल छात्र वर्ग में राजकीय उच्च स्कूल भमनोली विजेता, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अढ़ाल उपविजेता बना। छात्रा वर्ग में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू विजेता तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल…

Read More

मुख्य विषयों में बढ़ाई जाए सीटें : एसएफआई

रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर की एसएफआई इकाई ने रूसा के तहत कालेजों में मुख्य विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि मेजर विषयों में 120 सीटें निर्धारित किए जाने से विद्यार्थियों को मनपसंद विषय पढ़ने से वंचित रहना पड़ रहा है। इस सिलसिले में बुधवार को एसएफआई ने एसडीएम दलीप नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा। एसएफआई इकाई की सचिव रुचिका वजीर के नेतृत्व में निशा चौहान, चमन लाल, चांदनी शर्मा, अर्वन राठौर, अविनाश चौहान और श्याम सिंह ने…

Read More

30 सितंबर तक बनाओ यूनिट एरिया मेथड के बायलॉज

शिमला। हाईकोर्ट ने नगर निगम शिमला को यूनिट एरिया मेथड से टैक्स जमा करने संबंधी बायलॉज बनाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। नगर निगम के आवेदन पर मुख्य न्यायाधीश एएम खानविलकर और न्यायाधीश कुलदीप सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किए। नगर निगम शिमला ने अदालत को बताया कि निगम ने पुराने तरीके से हाउस टैक्स वसूलने की प्रक्रिया जारी कर दी है। डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अदालत ने इस स्थिति को शपथ पत्र के माध्यम से अदालत के…

Read More

डीजल के गोलमाल में फंसा एमसी का चालक!

शिमला। डीजल का गोलमाल करने के आरोप में नगर निगम का एक चालक नप गया है। मंगलवार को एक जागरूक नागरिक की शिकायत पर यह चालक हत्थे चढ़ा। इसने 40 लीटर डीजल भरवाकर लॉग बुक में 80 लीटर की एंट्री की है। मंगलवार को दोपहर बाद निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे रहे। उधर, आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि मामला अभी उनके ध्यान में नहीं है। जानकारी जुटाकर तथ्यों के आधार पर जांच करेंगे। आरोप है कि नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के एक…

Read More

बगल वालों को डरा रहीं अनसेफ बिल्डिंग्स

शिमला। कृष्णानगर वार्ड के अनसेफ भवनों में रहने वाले लोगों के अलावा आसपास रहने वाले लोगों की जिंदगियां भी दांव पर हैं। मंगलवार को वार्ड के लोगों ने निगम आयुक्त अमरजीत सिंह और उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा के समक्ष अनसेफ भवनों को तोड़ने की मांग की। लोगों ने कहा कि इन अनसेफ भवनों के पास 20 से अधिक परिवार हैं। अनसेफ भवन कभी भी गिर सकते हैं। स्थानीय राहुल, बालक राम चौहान, सुरेंद्र पाल, बाबू लाल, सोमा देवी, काला राम, शांति देवी, मदन लाल नाहर, सुनीता देवी सहित अन्य लोगों ने…

Read More