शिमला। शहर की सड़कों पर जल्द ही ट्रैफिक लाइटें दुरुस्त की जाएंगी। टुटीकंडी बाईपास क्रासिंग और टॉलैंड में पहली बार ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रस्ताव है। यहां सुबह से शाम तक काफी आवाजाही रहती है। मौजूदा समय में ट्रैफिक पुलिस के जवान ट्रैफिक को दुरुस्त करने में जुटे रहते हैं। ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद इन जगहों पर ज्यादा पुलिस की जरूरत नहीं रहेगी। बालूगंज और खलीनी में लगे ट्रैफिक सिग्नल को वहां से हटाकर नई जगह लगाया जाएगा। खलीनी में लाइट बंद ही रहती है। जिन दो जगह पर…
Read MoreCategory: Shimla
कारोबारी की बेटी का अपहरण का प्रयास
शिमला। लक्कड़ बाजार के एक कारोबारी की बेटी का मेट्रोपाल के सामने अपहरण करने का प्रयास हुआ। वारदात उस समय की है जब छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से छुट्टी होने पर घर जा रही थी। स्कूल से चंद कदम आगे निकली थी कि एक युवक उसके पास आया और कहने लगा कि आपके पापा बुला रहे हैं लेकिन छात्रा ने उसके साथ जाने से साफ मना कर दिया। लड़की के विरोध करने पर आरोपी युवक कार में बैठकर बैम्लोई की ओर भाग निकला। इसी दौरान छात्रा को…
Read Moreसवा करोड़ से संवरेगा सर्कुलर रोड का फुटपाथ
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड का फुटपाथ जल्द संवारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने जर्जर हाल से गुजर रहे विधानसभा से लेकर लिफ्ट तक के 1100 मीटर फुटपाथ की मरम्मत के लिए 1.14 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। केंद्र सरकार की जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण योजना के तहत एमसी ने संबंधित विभाग को इस बाबत एस्टीमेट बनाने को कहा था। बीते दिनों विक्ट्री टनल में फुटपाथ का स्लैब टूटने से घायल हुए दो छात्रों का मामला सामने आने के बाद हरकत में आते हुए नगर निगम ने फुटपाथों…
Read Moreनोगली-रामपुर पेयजल योजना फिर ठप
रामपुर बुशहर। नोगली-रामपुर पेयजल योजना फिर ठप हो गई है। सोमवार रात को हुई जोरदार बारिश से नोगली खड्ड में अधिक सिल्ट आई है, इससे योजना की सप्लाई रुक गई है। योजना के ठप होने पर आईपीएच विभाग ने मंगलवार से शहर की आपूर्ति में कटौती शुरू कर दी है। जब तक योजना में आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक स्टोरेज टैंकों से एक-एक घंटे पानी दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार रात तेज बारिश होने से नोगली खड्ड में जल स्तर बढ़ गया। जल स्तर…
Read Moreरोहड़ू में पद्म सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
रोहडू। रोहड़ू में अखिल भारतीय महाराजा पद्म सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने किया। इस दौरान एचपीएससीईए के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष और हिमुडा के निदेशक यशवंत छाजटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मात्र छह माह के कार्यकाल में ही सड़कों,…
Read Moreप्राध्यापकों की कमी पर एसएफआई लाल
जुब्बल(शिमला)। सरस्वतीनगर कालेज में शिक्षकों की कमी को लेकर एसएफआई खफा है। छात्र संगठन ने रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर मंगलवार को कालेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर रोहडू क्षेत्रीय सचिव पवन शर्मा और एसएफआई कालेज इकाई अध्यक्ष श्रवण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसएफआई के इकाई सचिव मुकेश धांटा ने बताया कि सरस्वतीनगर कालेज में कामर्स और ज्यूलोजी के अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। अध्यापकों के पद रिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही कालेज…
Read Moreराजेंद्र चौहान को सौंपी किसान सभा की कमान
ठियोग (शिमला)। किसान सभा की शिमला जिला इकाई की कमान प्रो. राजेंद्र चौहान को सौंपी गई है। इसके अलावा देवकी नंद को महासचिव, सोहन सिंह, राकेश वर्मा, पूर्ण ठाकुर को उपाध्यक्ष, राजकमल, मनोहर शर्मा और कुलदीप सिंह को सह सचिव, जय शिव सिंह को कोषाध्यक्ष और सतिंद्र सिंह को प्रेस सचिव चुना गया। ठियोग में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डा. कुलदीप तनवर ने की। उन्होंने सम्मेलन में किसानों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया…
Read Moreबिल हजार का और वसूली दो हजार की
शिमला। राजधानी शिमला में डिस्काउंट के नाम पर टैक्स बचाने वाले और अवैध रूप से चल रहे होटलों के चालान काटे गए हैं। होटल हजार रुपये का बिल काटकर वसूली दो हजार रुपये की करते पाए गए हैं। गैर पंजीकरण चल रहे तीन होटलों को भी पर्यटन विभाग ने पकड़ा है। रिसेप्शन पर रेट लिस्ट डिस्पले न करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र जस्टा ने इसकी पुष्टि की है। पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ते ही पर्यटन विभाग ने अवैध रूप से चल…
Read Moreआईजीएमसी में कैफेटेरिया रेलवे को देने पर आक्रोश
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कैफेटेरिया को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड के सुपुर्द करने पर कर्मचारी संघ भड़क उठा है। इस मुद्दे पर कर्मचारियों ने सोमवार को एक बैठक बुलाई। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा और महासचिव हरिंद्र मेहता ने कहा कि इस फैसले को लागू करने से पहले कर्मचारियों को विश्वास में नहीं लिया गया और न ही कर्मचारी नेताओं के साथ प्रबंधन ने कोई चर्चा की। कर्मचारी संघ ने इस विषय को लेकर पहले ही प्रधानाचार्य और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को लिखित में…
Read Moreशिमला में तिल-तिल तड़प रहे उत्तराखंड के लोग
शिमला। उत्तराखंड में प्रकृति के खौफ नाक कहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, शिमला भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी में काम करने वाले उत्तराखंड के लोग अपने परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों का हालचाल जानने के लिए व्याकुल हैं। आपदा के बाद उत्तराखंड के कई क्षेत्र देश और दुनिया से कट गए हैं। संचार साधन ठप होने के कारण शिमला में रहने वाले लोग अपने करीबियों का कुशलक्षेम तक नहीं जान पा रहे। अपने इलाके का हालचाल अखबार, रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से मिल पा रहा…
Read More