रामपुर बुशहर। सिंगला हेलीपैड पर करीब साठ से अधिक लोग तीन दिन से सांगला के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें अभी तक सांगला भेजने का कोई प्रबंध नहीं हो पा रहा है। इनमें से कुछ लोग बीमार होने की स्थिति में उपचार के लिए रामपुर आए थे। जबकि, कुछ लोग अपने बच्चों को ले जाने आए थे। वहीं, 27 जून को किन्नौर में हुए उपचुनाव में हेलीकॉप्टर न मिलने के कारण ये लोग अपने मताधिकार से भी वंचित रहे। यहां फंसे लोगों में महेश नेगी, विजय…
Read MoreCategory: Shimla
तकलेच स्कूल बेस्ट आलराउंडर
रामपुर बुशहर। रावमापा तकलेच में आयोजित रामपुर खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में रामपुर खंड के 36 स्कूलों के करीब 620 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए तकलेच स्कूल को बेस्ट आलराउंडर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा मार्चपास्ट में नोगली स्कूल तथा योगा में काशापाट स्कूल ने बाजी मारी। समापन समारोह के दौरान राजपुरा हाइड्रो परियोजना प्रमुख फन्नी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रामापा थेड़ा की…
Read Moreधूमधाम से संपन्न हुआ नोगली मेला
रामपुर बुशहर। यहां के नोगली में चल रहा ऐतिहासिक मेला गुरूवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। तीन दिन तक चले इस मेले में इस बार लक्ष्मी नारायण देवता कुमसू, देवी साहिबा बाड़ी, शलाट देवता, देवता सूमा, चंभू देवता कशोली, नरसिंह देवता शिंगला और देवता डंसा आदि अपने देवलुओं के साथ पहुंचे हैं। गुरूवार को मेले के अंतिम दिन यहां पहुंचे देवता साहिब लक्ष्मी नारायण, नरसिंह स्वामी शिंगला, बाड़ी की देवी, मारकंडे शलाट देवता, कुल्लू, सूमा देवता, चबू देवता, डंसा देवता और छोटू का देवता अपने निवास स्थान की ओर…
Read Moreजिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे वो मंजर
कुमारसैन (शिमला)। क्षेत्र से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर गए करीब 19 लोग वीरवार को सुरक्षित घर लौट आए हैं। मौत से सामना करने के बाद जब ये लोग कुमारसैन पहुंचे तो अपनों को देख आंखों से आंसू छलक पड़े। यहां पहुंचने पर इन लोगों ने कहा कि नौ दिन उनके जीवन के ऐसे दिन थे जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान हमने मौत को नजदीक से देखा। आलम यह था कि हर ओर मौत मंडरा रही थी, लेकिन बचाने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा…
Read Moreराजपुर में मकान का डंगा क्षतिग्रस्त
राजपुर (सिरमौर)। राजपुर गांव में भारी वर्षा के चलते रिहायशी मकान में बने शौचालय तथा बाथरूम मकान के साथ लगते डंगे में भूमि कटाव होने के कारण पूरी तरह से जमींदोज हो गए। क्षेत्र में कई दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे पूर्व भारी बरसात के चलते राजपुर निवासी शिव गोपाल के मकान में बना शौचालय तथा बाथरूम वर्षा के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के साथ लगते डंगे में कटाव आने के कारण शिव गोपाल के मकान को खतरा पैदा हो गया है। परिवार के सदस्य…
Read Moreसब्जी मंडी के तीन कारोबारियों को नोटिस
शिमला। सब्जी मंडी के तीन कारोबारियों को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नोटिस जारी किया है। इन कारोबारियों के पास खरीद फरोख्त के बिल नहीं मिले। बुधवार को सब्जी मंडी के दौरे पर गई विभागीय टीम ने सभी कारोबारियों को नियमित तौर पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त के आदेशानुसार बुधवार को विभाग के दो निरीक्षकों सुनील कुमार और नीलम ने सब्जी मंडी बाजार का दौरा किया। इस दौरान कारोबारियों के पास बेचे जा रहे सामान की खरीद के बिल नहीं मिले। बरसात के…
Read Moreछात्र छोड़ो, शिक्षकों को भी रूसा की जानकारी नहीं
शिमला। एसएफआई की जिला इकाई के आह्वान पर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर सभी कॉलेजों के कार्यकर्ताओं ने सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदर्शन किया। दोपहर बाद किए गए इस धरना प्रदर्शन में शामिल एसएफआई के जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष दिनेश मेहता, शहरी इकाई सह सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय सौ करोड़ के लालच में इस सिस्टम को लागू कर रहा है। छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। छात्रों को छोड़ों, शिक्षकों को भी सिस्टम के…
Read Moreदुश्मन को भी ऐसा दिन न दिखाए भगवान
शिमला। शिमला से उत्तराखंड गया बुजुर्ग दंपति सैकड़ों बार मौत को मात देकर सुरक्षित लौट आया है। पर यहां पहुंचने के बाद जो व्यथा इन्होंने सुनाई, वो रौंगटे खड़े कर देती है। इन्होंने कहा कि 100 रुपये में चाय का एक कप और 500 रुपये में परांठा खरीदना पड़ा। दो दिन तक यमनोत्री में फंसे रहे इस दंपति ने 40 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक किलोमीटर का सफर तय करने के लिए टैक्सी चालक को 1000 रुपये भी दिए। मिनी कुफ्टाधार निवासी दीप…
Read Moreअश्वनी में गाद, छोटा शिमला रहा प्यासा
शिमला। मंगलवार को हुई बारिश के चलते अश्वनी पेयजल योजना में दोबारा गाद आ गई है। बुधवार शाम को छोटा शिमला जोन के तहत शाम की सप्लाई नहीं हो सकी। गिरि पेयजल योजना में भी गाद आने से बुधवार को पानी की पंपिंग प्रभावित हुई है। वीरवार सुबह की सप्लाई सुचारु होगी, इसका दावा नगर निगम नहीं कर पा रहा है। अधिकारियों को कहना है कि बारिश पर सब कुछ निर्भर कर रहा है। अगर बुधवार रात तेज बारिश हुई, तो पेयजल योजनाओं में गाद आने की संभावना बढ़ जाएगी…
Read Moreआफत बन गया ऑनलाइन बिजली बिल
शिमला। बिजली कंपनी की ऑनलाइन बिल पेमेंट शहरवासियों के लिए राहत की बजाय आफत बन गई है। बिजली बिल जमा करवाने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है, लेकिन अभी तक बिलों की एंट्री कंप्यूटर पर नहीं की गई है। एक सप्ताह तक एंट्री होने के इंतजार में बैठे उपभोक्ताओं को बुधवार को बिजली कंपनी के बिल काउंटरों में जाकर लंबी लाइनों में खड़े होकर बिल जमा कराना पड़ा। जो उपभोक्ता नहीं जा सके, उन्हें अब बिजली कंपनी की लापरवाही का खामियाजा सरचार्ज चुकाकर भुगतना होगा। राजधानी में करीब एक…
Read More