वर्दियां थैलों में बंद, बच्चे नहीं जा सके स्कूल

शिमला। कृष्णानगर वार्ड में जमींदोज हुए भवनों में रहने वाली नवीं कक्षा की छात्रा रीना और पांचवीं की प्रीति शुक्रवार को स्कूल नहीं जा सके। बच्चों ने बताया कि स्कूल वर्दी तो सामान में बंद पड़ी है, हम स्कूल कैसे जाते। अभिभावकों ने बताया कि असुरक्षित भवनों से सामान निकाल कर अन्य लोगों के घरों पर रखा है। बच्चों की स्कूल वर्दी कहां है, याद नहीं। अभी तो जान बचाने की पड़ी है। यह व्यथा रीना और प्रीति की ही नहीं है। दर्जनों और बच्चे भी इसी मुसीबत का सामना…

Read More

उद्यान केंद्रों से खाली हाथ लौट रहे बागवान

रोहडू। जुब्बल और रोहडू के उद्यान केंद्रों में सेब बगीचों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आवश्यक दवाइयां नहीं मिल रही हैं। बागवानों को मजबूरी में दुकानों से महंगे दामों पर दवाई खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ दिन पहले उद्यान केंद्रों में डोडीन दवाई की खेप तो आई थी, लेकिन पर्याप्त मात्रा में दवाई न आने के कारण सभी बागवानों को आवश्यकता अनुसार दवाई नहीं मिल पा रही है। बागवानों का आरोप है कि बरसात शुरू होने के दौरान बागवानों ने बगीचों में पतझड़ से…

Read More

ढली में बागवानों से हो रही लूट खसोट

कोटखाई (शिमला)। ढली मंडी में बागवानों के साथ खुलेआम लूट खसोट की जा रही है। यहां बागवानों से सेब की अरली वैरायटी टाइडमैन और नाशपाती पर प्रति पेटी (सेपरेटर) 20 प्रतिशत मूल्य की कटौती की जा रही है। आढ़तियों द्वारा जबरन की जा रही इस लूट खसोट को रोकने वाला कोई नहीं है। इससे बागवान खासे चिंतित हैं। बागवान हेतराम चौहान, जगदीश चंदेल, हरिदत्त, राजू चौहान, देवीराम चौहान, बेबू चौहान, महिंद्र सिंह तथा मदन चौहान ने बताया कि उन्होंने शिमला की ढली मंडी में टाइडमैन सेब तथा नाशपाती की पेटियां…

Read More

बशड़ी में चार कमरों का मकान राख

रामपुर बुशहर। यहां की नरैण पंचायत के बशड़ी में एक मकान में आग लग गई। शुक्रवार तड़के हुई आगजनी घटना में चार कमरों का मकान सामान समेत जलकर राख हो गया। आगजनी में सेब सीजन के लिए रखे गत्ते, ट्रे और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना में भारी आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक बशड़ी निवासी मेहर सिंह के गांव के साथ लगते बगीचे में बने घर में शुक्रवार तड़के पौने सात बजे अचानक…

Read More

सेब सीजन सिर पर, सड़कें खस्ताहाल

डंसा (शिमला)। सेब सीजन सिर पर है और ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। ऐसे में बागवानों को अभी से सेब ढुलाई की चिंता सताने लगी है। अगर लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की हालत नहीं सुधारी तो बागवानों को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन खस्ताहाल सड़कों पर जाने के लिए ट्रक मालिक भी आसानी से राजी नहीं होते हैं। रामपुर मंडल में जिन सड़कों की हालत खस्ता है, उनमें सुंडा-सनेई, देवठी-दारनघाटी, डंडोल-मुनिश, बरकल-थला, डंसा-पनोली और मशनू-दारनघाटी…

Read More

लंबीधार को पानी कनेक्शन देने पर एमसी सदन में हंगामा

शिमला। लंबीधार क्षेत्र में स्वीकृत किए गए पानी के दो कनेक्शनों पर वीरवार को नगर निगम सदन बंट गया। ढली के पार्षद शैलेंद्र चौहान स्वीकृत कनेक्शनों की तर्ज पर अन्य लोगों को भी कनेक्शन देने की वकालत करते नजर आए, वहीं संजौली और चम्याणा के पार्षद नए कनेक्शनधारकों को ढिंगूधार टैंक से पानी की सप्लाई नहीं देने पर अड़ गए। इस दौरान पार्षद शैलेंद्र की कांग्रेस के कुछ पार्षदों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस पार्षद दो स्वीकृत कनेक्शनों को काटने की बात कह रहे थे। इस पर पार्षद…

Read More

अवैध निर्माण को जिम्मेवार अफसरों की सूची तलब

शिमला। हाईकोर्ट ने नगर निगम शिमला के आयुक्त को आदेश दिए हैं कि वह शपथ पत्र के माध्यम से अदालत को बताए कि पिछले 25 वर्षों में किन किन लोगों ने निगम की परिधि में अवैध निर्माण कर रखा है। न्यायाधीश राजीव शर्मा ने कहा कि इस अवैध निर्माण के लिए जो भी अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार है उसकी सूचि भी अदालत के समक्ष पेश की जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। अदालत ने…

Read More

आईजीएमसी में पार्किंग के लिए लगेगी यलो लाइन

शिमला। वाहन लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) आने वाले मरीजो और उनके तीमारदारो को चालान की चिंता से मुक्ति मिलने वाली है। कॉलेज के सामने वाली सड़क (संजौली-लक्कड़ बाजार) पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियां खड़ी करने के लिए कुछ जगहें चिह्नित की हैं। इसके लिए यहां पर यलो लाइन लगाया जाना प्रस्तावित है। हालांकि इन जगहों पर अभी भी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, लेकिन यहां आए दिन गाड़ियों के चालान होते हैं। कम से कम 500 रुपये जुर्माना होता है। कई मर्तबा पुलिस की क्रेन गाड़ी उठाकर ले जाती…

Read More

कृष्णानगर में 4 मकान गिरे, 15 को खतरा

शिमला। वीरवार को भारी बारिश से कृष्णानगर में चार मकान गिर गए जबकि पंद्रह घरों को खतरा हो गया है। यहां पहले ही 40 परिवारों के सिर से छत छिन चुकी है। मकान रहने योग्य न बचने के कारण करीब डेढ़ सौ लोग सड़क पर आ गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन प्रभावितों के रहने और खाने-पीने के बंदोबस्त का दावा कर रहा है। वीरवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कृष्णानगर में एक के बाद एक चार भवन भरभरा कर मलबे में तबदील हो गए। घरों में रहने वाले लोगों को…

Read More

सेब मंडियों में पहुंचा टाइडमैन

कुमारसैन (शिमला)। क्षेत्र के निचले क्षेत्रों में बागवानों का टाइडमैन सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि, मौसम खराब होने के चलते बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। लेकिन, बाजार में सेब के अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश हैं। इसके अलावा नाशपाती भी मंडियों में पहुंच चुकी है। इन दिनों कुमारसैन के निचले क्षेत्र सवारी, शंनाद, किंगल, बड़ागांव और कोटगढ़ के निचले क्षेत्र मानण, सकुंदी, चिमल बैरी, भुट्टी और भड़गाव में बागवान सेब और नाशपाती तोड़ने में जुटे…

Read More