रामपुर बुशहर। झाकड़ी पुलिस ने वर्ष 2008 से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी संजीव निवासी हबलगंज को पुलिस ने होशियारपुर से गिरफ्तार किया। एसडीपीओ सुनील नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Read MoreCategory: Shimla
पांचवीं शाम विभिन्न वर्गों में हुए दस मुकाबले
रोहडू। राखी सन्नी फुटबाल प्रतियोगिता की पांचवीं शाम विभिन्न वर्गों में दस मुकाबले हुए। देर रात दो बजे तक फुटबाल मैच फल्ड लाइट की रोशनी में चलते रहे। आरएस क्लब के प्रेस सचिव रोनी चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता की पांचवीं शाम पहला मैच एपीएस-ए तथा एपीएस-बी के बीच खेला गया। इसमें एपीएस-ए 2-1 से विजयी रहा। दूसरा मैच ब्लू वेल्स स्कूल तथा नोटी नेपटा के बीच हुआ। इसमें नोटी नेपटा ने 1-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच सेंट जोसेफ स्कूल तथा एपीएस-बी के बीच हुआ। इसमें एपीएस-बी की…
Read Moreखेलकूद से दूरियां बना रहे निजी स्कूल!
रामपुर बुशहर। प्रदेश में निजी स्कूलों के बच्चों को खेलकूद में आगे लाने की शिक्षा विभाग की मुहिम रंग लाती नजर नहीं आ रही है। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलना अनिवार्य किए जाने के बावजूद निजी स्कूल दूरियां बनाए हुए हैं। इससे सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चों के बीच आपसी तालमेल बिठाने की कोशिशें भी बेकार होती नजर आ रही हैं। प्रदेश में निजी एवं सरकारी स्कूलों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होती थीं, लेकिन इस बार प्रदेश में निजी एवं सरकारी स्कूलों की प्रतियोगिताएं इकट्ठे कराने का निर्णय लिया…
Read Moreसुंधा में आग से एक कमरा जला
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के सुंधा गांव में शुक्रवार देर शाम आग से एक कमरा जल गया है। ग्रामीणों तथा दमकल दस्ते के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। समय पर सूचना मिलने से आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है। प्रशासन की ओर से चिड़गांव के नायब तहसीलदार ने मौके का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सुंधा गांव निवासी मंगल दास के कमरे में आग लग गई। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है। आग की…
Read Moreखेलकूद में लोअरकोटी का शानदार प्रदर्शन
रोहडू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअरकोटी ने खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। अढ़ाल स्कूल में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में लोअरकोटी स्कूल की छात्रा नितिका चौहान को पूरे खंड का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन भी काफी उत्साहित है। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने बताया कि अढ़ाल में हुई अंडर-14 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लोअरकोटी स्कूल ने छात्राओं की कबड्डी का खिताब अपने नाम किया। छात्राओं ने रोहडू खंड के 42 स्कूलों…
Read Moreरहने का पुख्ता इंतजाम करो वरना करेंगे आंदोलन
शिमला। कृष्णानगर में जमीन धंसने और मकान गिरने से बेघर हुए लोगों ने जिला प्रशासन को दो दिन के भीतर उनके रहने का इंतजाम करने का अल्टीमेटम दिया है। लोगों ने कहा कि अगर सोमवार तक व्यवस्था नहीं हुई तो सभी चक्का जाम और प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा निगम प्रशासन से दो दिन के भीतर वार्ड की नालियों, सीढ़ियों और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की गई है। शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा और आयुक्त अमरजीत सिंह ने मिले वार्ड के सैकड़ों लोगों ने यह आपबीती सुनाई। वार्ड पार्षद…
Read Moreगैरहाजिर अफसरों को भेजे जाएंगे नोटिस
शिमला। जिला परिषद की बैठक में एडीसी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनके लट्ठ ने कहा कि बैठक में बार-बार कहे जाने के बावजूूद विभागीय अधिकारी गैरहाजिर रह रहे हैं या वे अपनी जगह छोटे अधिकारियों को भेज रहे हैं। शुक्रवार को हुई बैठक में भी एक दर्जन ऐसे अधिकारी थे। इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाएंगे। इन अधिकारियों के न आने के कारण ही सदन में उठने वाले मामलों पर सदस्यों को जवाब नहीं मिल पा रहा है। इससे मामले और समस्याएं लंबित पड़ रही हैं। उन्होंने…
Read Moreपीजीआई तक निशुल्क मिलेगी 108
शिमला। 108 एंबुलेंस की निशुल्क सेवा का लाभ अब मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भी मिलने जा रहा है। इतना ही नहीं राज्य से बाहर भी अगर अस्पताल से मरीज को जाना पड़े तो इसके लिए भी 108 एंबुलेंस को निशुल्क भेजे जाने का प्रावधान रखा गया है। यह सुविधा सरकार की मंजूरी के बाद ही संभव हो पाएगी। अभी तक 108 एंबुलेंस केवल घर और दुर्घटनास्थल से ही मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम करती आ रही है। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के लिए…
Read Moreकृष्णानगर में गिरे चार और असुरक्षित घर
शिमला। कृष्णानगर में असुरक्षित भवनों के गिरने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को चार और मकान जमींदोज हो गए। इसके अलावा एक दर्जन मकानों पर अभी भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार को असुरक्षित मकानों से दिन भर लोग अपना सामान निकालने में जुटे रहे। वीरवार को भी वार्ड में चार मकान जमींदोज हुए थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे, साढ़े 10 और दोपहर ढाई बजे चार मकान गिरे। भवनों के गिरने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले सैकड़ों लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।…
Read Moreजिले के बैंकों में 809 करोड़ जमा : डीसी
शिमला। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि जिले के विभिन्न बैंकों में जमा राशि और ऋण के रू प में वितरित की गई राशि में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले भर के बैंकों में जमा राशि 809 करोड़ जबकि ऋ ण राशि 249 करोड़ रुपये आंकी गई है। वार्षिक ऋ ण योेजनाआें में 87 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की गई है। कृषि क्षेत्र में 41.12 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी ऋ ण के रूप में हुई है। स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 4.36 करोड़ रुपये की राशि वितरित…
Read More