सांगला (किन्नौर)। कड़छम-सांगला सड़क को बहाल करने में कम से कम एक माह का वक्त लग सकता है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से सड़क बहाली का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। कड़छम-सांगला सड़क पर रूतरंग के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यहां पर करीब 600 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त है। लोनिवि और जयप्रकाश कंपनी सड़क को बहाल करने में जुटी है। रूतरंग में करीब तीन सौ मीटर सड़क को बहाल कर लिया गया था, लेकिन भूस्खलन होने से सड़क दोबारा बंद हो गई। पत्थर गिरने…
Read MoreCategory: Shimla
प्रतिभा की जीत पर जश्न में डूबा रामपुर
रामपुर बुशहर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के गृह क्षेत्र में मतगणना के दिन सुबह से ही जश्न सा माहौल रहा। रविवार को जैसे ही उपचुनाव के पहले राउंड के नतीजे आए तो कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटनी शुरू कर दीं। कुल 14 राउंड में चली मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह आगे ही रहीं। भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर कहीं भी आगे नहीं निकले। मतगणना पूरी होने पर रामपुर शहर जश्न में डूब गया और ढोल नगाड़ों की थाप पर कांग्रेसियों ने शहर भर में विजयी रैली निकाली। मंडी उपचुनाव के लिए…
Read Moreधर्माणा के समीप टैक्सी गिरी; पांच घायल
जुब्बल (शिमला)। अंटी पंचायत के तहत छाजपुर अंटी मार्ग पर शनिवार रात टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। घायलों में तीन नेपाली मजदूर तथा एक बच्चा शामिल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब दस बजे हुआ है। छाजपुर में रहने वाले नेपाली मजदूर चित्र बहादुर ने पुलिस को बताया कि रात को वह अपने बीमार…
Read Moreबेतरतीब निर्माण से उत्तराखंड ने झेली त्रासदी!
शिमला। सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार को साइंस प्रदर्शनी में आठवीं की साक्षी, अभिषेक और साथी छात्राओं ने उत्तराखंड त्रासदी को दिखाया। मॉडलों के माध्यम से समझाया गया कि किस तरह पहाड़ी राज्य में बेतरतीब निर्माण, पर्यावरण प्रदूषण और अन्य कारणों से यह आपदा आई। यह भी बताया गया कि आपदा के वक्त आर्मी स्थिति से कैसे निपटती है। प्रदर्शनी में आईएआरआई रिजनल स्टेशन सीएचसी शिमला एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. कलोल प्रमाणिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य विदुप्रिया चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डा. कलोल ने…
Read Moreजुलाई में ज्यादा मिलेगा आटा और चावल
शिमला। राजधानी के राशन कार्ड धारकों को जुलाई में राशन का अतिरिक्त कोटा दिया जाएगा। प्रशासन को सरकार से अतिरिक्त कोटा मिलने के चलते जुलाई में विशेष व्यवस्था की जाएगी। जुलाई में प्रति राशन कार्ड 5 किलो अतिरिक्त आटा और 2 किलो अतिरिक्त चावल दिए जाएंगे। अगस्त में पुराने तरीके से ही राशन देने की बात प्रशासन कर रहा है। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि सभी राशन कार्ड धारकों को जुलाई में 20 किलो आटा और 8 किलो चावल प्रति राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। बीपीएल और अंत्योदेय परिवारों…
Read Moreशिमला में बारिश का कहर, बिजली गिरने से छात्र की मौत
शिमला। बारिश की तेज धार शहर पर मार की तरह पड़ रही है। मूसलाधार बारिश के बीच शनिवार दोपहर बाद जाखू मंदिर में दर्शन के बाद घर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो मामूली रूप से झुलस गए। इवनिंग कॉलेज के ये तीनों छात्र जाखू मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते वक्त रास्ते में एमकॉम सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे संतोष कुमार पर अचानक बिजली गिर गई। फाइव बैंच जाखू के रहने वाले संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अपर…
Read Moreबदतमीज दिल और डिस्को दिवाने पर मचाया धमाल
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज में शनिवार को एक्स बीडियन के लिए गेट टू गेदर का आयोजन किया गया। बदतमीज दिल और डिस्को दिवाने और किन्नौरी नाटी पर यहां जमकर धमाल मचाया गया। कार्यक्रम का आगाज निष्ठा, रशिल और चंद्रिका के स्वागत गीत से किया गया। किजोम, लोसांग, कंचोक, लामा, चिरिंग, इडन, लामो, पेमा व साथी छात्राओं ने स्नो लॉयन तिब्बतियन डांस किया। एक्स बीडियन एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू सेठ ने प्राचार्य डा. वीना जॉन को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा। सेठ ने एसोसिएशन की सचिव एनी, कोषाध्यक्ष मैरी रीटा, कोर मेंबर…
Read Moreपॉलीथिन पैक पर प्रतिबंध से भड़के कारोबारी
रामपुर बुशहर। प्रदेश में पॉलीथिन पैक में बिक्री पर अचानक प्रतिबंध लगाए जाने पर रामपुर के व्यापारी भड़क उठे हैं। व्यापारियों ने शनिवार को बैठक करके सरकार के निर्णय को गलत करार दिया। व्यापारियों ने कहा कि इस समय उनके पास स्टॉक में पॉलीथिन युक्त लाखों रुपये का सामान पड़ा है। ऐसे में सरकार के प्रतिबंध के निर्णय के कारण उनको नुकसान उठना पड़ेगा। व्यापारियों ने मांग की कि स्टॉक में पड़े पॉलीथिन युक्त सामान को बेचने के लिए कम से कम छह माह का समय दिया जाए। व्यापार मंडल…
Read Moreबम्टा स्कूल ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
चौपाल (शिमला)। यहां आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में खंड चौपाल के 28 स्कूलों के 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ओपी भोटा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। भाषण प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में माटल स्कूल की मुस्कान तथा छात्र वर्ग में लिविंग वेल्यूज पब्लिक स्कूल के मयंक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्चपास्ट प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल विजयी रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बम्टा स्कूल विजेता, जबकि मड़ावग स्कूल उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग…
Read Moreएडमिशन लेने रामपुर आया युवक लापता
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत कूहल पंचायत के पटैना गांव से एक युवक दो सप्ताह से लापता है। पंद्रह जून को युवक एडमिशन लेने रामपुर कालेज आया था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर अपने लाडले को खोजने की पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस प्राथमिकी में पुरुषोत्तम दास निवासी पटैना ने कहा कि उनका पोता आशु 15 जून से घर से लापता है। वह एडमिशन लेने रामपुर कालेज आया था, लेकिन शाम को वापस घर नहीं लौटा।…
Read More