नशे को भगाने के लिए दौड़ा शिमला

शिमला। पुलिस विभाग ने नशाखोरी के खिलाफ रविवार को रिज मैदान पर हाफ मैराथन का आयोजन किया। सैकड़ों लोगों ने रविवार सुबह रिज मैदान से दौड़ लगाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यपाल ने पुरस्कार देकर नवाजा। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक बी कमल कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। पुलिस उप महानिरीक्षक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। जवानों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। … ड्रीम रन में अमित, चिंता अव्वल तीन…

Read More

जसविंद्र सिंह श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष

शिमला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के चुनाव में जसविंद्र सिंह ने दूसरी बार जीत हासिल कर ली है। अध्यक्ष पद प्रत्याशी जसविंद्र सिंह ने परमजीत सिंह को 120 मतों से पराजित किया। जसविंद्र सिंह ने 270 वोट हासिल किए जबकि परमजीत सिंह को 150 मतों से ही संतोष करना पड़ा। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने गुरुद्वारा साहिब में आयोजित अरदास में हिस्सा लिया। यहां दोनों को सिरोपा भेंट किया गया। चुनाव ओहदेदार सरदार सुरेंद्र सिंह और सरदार कंवलजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह…

Read More

कृष्णानगर में गिरे छह और मकान, तीन पेड़ भी उखड़े

शिमला। कृष्णानगर में रविवार को छह और मकान गिर गए। वार्ड में तीन पेड़ भी उखड़ गए। जमीन धंसने से जमींदोज हो रहे भवनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। उधर, वार्ड पार्षद रजनी सिंह भाजपा से इस्तीफा देने के बयान से पलट गई हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। भाजपा से नहीं, उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा देने का विचार किया है। रजनी सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा बनाए गए अंबेदकर भवन में ही आज प्रभावित परिवार रह रहे हैं। उनकी लड़ाई…

Read More

वोट बैंक तक नहीं बचा पाई भाजपा

रामपुर बुशहर। पहले विधानसभा और अब मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को रामपुर में जोर का झटका लगा है। कांग्रेस के गढ़ में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने के बावजूद उपचुनाव में भाजपा अपना वोट बैंक तक नहीं बचा पाई। विधानसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में आई इस गिरावट से साफ है कि यहां भाजपा जनाधार तेजी से घट रहा है। वहीं, कांग्रेस ने 24099 की लीड लेकर 8625 की बढ़त बनाई है। वर्ष 2009 में कांग्रेस ने 15 हजार 474 की लीड ली थी। वर्ष…

Read More

किन्नौर में विजय रैली निकाल मनाई खुशी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंडी लोकसभा उपचुनाव में किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिभा सिंह को 11589 मतों की बढ़त मिली। यहां से रिकार्ड बढ़त और प्रतिभा के जीतने पर कांग्रेसी गदगद हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेसियों ने रिकांगपिओ बाजार में विजय रैली निकाल कर जीत का जश्न मनाया। किन्नौर में 27 हजार 513 मत पड़े थे। इनमें से प्रतिभा सिंह को 19,280 वोट पड़े और भाजपा प्रत्याशी जयराम को 7691 वोटों से संतोष करना पड़ा। लवण ठाकुर को 274 और सुभाष स्नेही को 268 वोट पड़े। क्षेत्रीय विधायक जगत सिंह…

Read More

इस बार छोटे सेब का कम मिलगा दाम

रोहडू। प्रदेश के बागवानों को इस सेब सीजन में तगड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश के आढ़तियों ने इस वर्ष सेब की पेटियों को दर में बेचने का निर्णय लिया है। अभी तक मंडियों में गढ़ के हिसाब से सेब बेचा जाता था। दर में सेब बिक्री होने से बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन ने यह निर्णय सोलन में बैठक कर लिया है। प्रदेश में पिछले सेब सीजन तक सेब गढ़ में बेचा जाता था। गढ़ में सेब बेचने से बागवानों को बड़े आकार के सेब…

Read More

शिवालिक पब्लिक स्कूल ओवरआल चैंपियन

रोहडू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मसली में आयोजित छौहारा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में युवा कांग्रेस रोहडू के अध्यक्ष विजय चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 44 स्कूलों के करीब 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जांगला विजेता तथा पब्बर पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में घ्रुव पब्लिक स्कूल धमवाड़ी विजेता, जबकि शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में उच्च स्कूल तांगणू प्रथम तथा वरिष्ठ…

Read More

स्पीति वैली फिर अंधेरे में डूबी

काजा (लाहौल स्पीति)। लाहौल स्पीति जिले की स्पीति वैली में फिर अंधेरा छा गया। शुक्रवार रात रटंग नाले में आई बाढ़ में इनटेक क्षतिग्रस्त होने से दो मेगावाट के रोंगटोंग प्रोजेक्ट में उत्पादन ठप हो गया। किन्नौर-काजा लाइन टूटने पर स्पीति वैली को इस प्रोजेक्ट से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। इधर, नाले में जलस्तर अभी भी अधिक होने से इनटेक का काम नहीं हो पा रहा है। इससे वैली की एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को अधिक दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ सकता है।…

Read More

रामपुर में फिर चला वीरभद्र का जादू

रामपुर बुशहर। यहां विधानसभा के बाद अब उपचुनाव में भी वीरभद्र सिंह का जादू चल गया। वोटरों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी एवं उनकी पत्नी प्रतिभा को यहां से रिकार्ड 24099 मतों की लीड दी। वहीं, भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर केवल 6439 मत ही ले पाए। भाजपा के सत्ता में रहने के बाद 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में अनुमान लगाया जा रहा था कि निर्वाचन क्षेत्र रामपुर में भाजपा जीतेगी, लेकिन आखिरी वक्त में वीरभद्र सिंह ने रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के दौरे…

Read More

कर्मचारी महासंघ में चुनाव को घमासान शुरू

रोहड़ू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की रोहड़ू इकाई में चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। महासंघ के पूर्व प्रधान ने रोहड़ू में शीघ्र चुनाव करवाने की मांग कर्मचारी महासंघ नेताओं से की है। जबकि, कर्मचारी महासंघ के वर्तमान प्रधान ने दो दिन पहले चुनाव न करवाने का आग्रह किया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रधान प्रताप चौहान ने जिला कार्यकारिणी के एसएस जोगटा व हेम सिंह ठाकुर से आग्रह किया कि उनके नेतृत्व में रोहड़ू इकाई के चुनाव शीघ्र हों। प्रताप चौहान ने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ…

Read More