शिमला। अफसरशाही ने एक बार फिर नगर निगम की किरकिरी करवा दी। सोमवार को ऑकलैंड टनल के ऊपर बनी बीस दुकानों की नीलामी रखी थी, लेकिन अफसरों ने नीलामी से पूर्व एकाएक लीज मनी पर बोली लगाने की नई शर्त लगाकर आवेदकों को चौंका दिया। इसको लेकर करीब डेढ़ घंटे तक अफसरों के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। आवेदकों ने निगम प्रशासन पर धोखाधड़ी का आरोप तक लगाया। इसी नोकझोंक के बीच निगम प्रशासन ने आनन फानन में दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को ही रद कर दिया। अब नए…
Read MoreCategory: Shimla
संजौली में सैकड़ों परिवारों को हफ्ते से पानी नहीं
शिमला। टूटी-फूटी पानी की पाइपों से हर दिन कई लीटर पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है, वहीं हाउसिंग बोर्ड संजौली में पांच सौ से अधिक परिवार एक सप्ताह से जल संकट झेल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त सप्लाई नहीं दे रहा है। हाउसिंग बोर्ड के फेज एक टैंक में नाममात्र के लिए सप्लाई दी जा रही है। नगर निगम को एक सप्ताह के दौरान कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने चेताया कि अगर सप्लाई दुरुस्त…
Read Moreधर्माणा के समीप टैक्सी गिरी; पांच घायल
जुब्बल (शिमला)। अंटी पंचायत के तहत छाजपुर अंटी मार्ग पर शनिवार रात टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। घायलों में तीन नेपाली मजदूर तथा एक बच्चा शामिल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब दस बजे हुआ है। छाजपुर में रहने वाले नेपाली मजदूर चित्र बहादुर ने पुलिस को बताया कि रात को वह अपने बीमार…
Read Moreपुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाए हत्यारोपी
कुमारसैन (शिमला)। यहां के देठू में युवक को मौत के घाट उतारने के बाद जंगल में फेंकने वाले आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाए हैं। सोमवार को पुलिस घटनास्थल के आसपास डॉग स्कवॉयड की मदद से सुराग तलाशने में जुटी रही, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली। ऐसे में मामला पुलिस के लिए पेचीदा बनता जा रहा है। इधर, सोमवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मौत की वजह हेड इंजरी बताई गई है। कुमारसैन की कोटीघाट पंचायत के बगेड़ गांव निवासी राजेश शर्मा (39) की…
Read Moreठियोग में दो हादसों में दो लोगों की मौत
ठियोग (शिमला)। यहां अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पहला हादसा सुबह साढ़े दस बजे कुठारनाला के पास हुआ। यहां एक जेसीबी पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया। भारी मात्रा में गिरे मलबे के नीचे जेसीबी पूरी तरह से दब और साथ ही इसको चला रहा आपरेटर भी दब गया। पता चलने पर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दबे युवक…
Read Moreवॉलीबाल में नोगली बना विजेता
रामपुर बुशहर। ग्रीन वैली युवक मंडल 9/20 के तत्वावधान में दोफदा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल मुकाबले में नोगली विजेता रहा। रानी रतन कुमारी स्पोर्ट्स क्लब नोगली ने फाइनल मुकाबले में रेड राइडर छवारा को पराजित कर यह मुकाम हासिल किया। बॉस्केटबाल मुकाबले में मां महेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब मतयाना प्रथम रहा। बैडमिंटन में भी नोगली विजेता रहा। इसी तरह कैरम युगल मुकाबले में किशोर एवं पार्टनर प्रथम रहे, जबकि अंकित एवं पार्टनर द्वितीय रहे। कैरम एकल में सुरेश प्रथम और दीपू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रस्साकशी में स्वयं…
Read Moreबदतमीज दिल और डिस्को दिवाने पर मचाया धमाल
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज में शनिवार को एक्स बीडियन के लिए गेट टू गेदर का आयोजन किया गया। बदतमीज दिल और डिस्को दिवाने और किन्नौरी नाटी पर यहां जमकर धमाल मचाया गया। कार्यक्रम का आगाज निष्ठा, रशिल और चंद्रिका के स्वागत गीत से किया गया। किजोम, लोसांग, कंचोक, लामा, चिरिंग, इडन, लामो, पेमा व साथी छात्राओं ने स्नो लॉयन तिब्बतियन डांस किया। एक्स बीडियन एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू सेठ ने प्राचार्य डा. वीना जॉन को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा। सेठ ने एसोसिएशन की सचिव एनी, कोषाध्यक्ष मैरी रीटा, कोर मेंबर…
Read Moreतीन घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
शिमला। आधे शहर में रविवार सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों को जमकर परेशान किया। खलीनी सब स्टेशन में आए फाल्ट के चलते मिडल बाजार, लोअर बाजार, कनलोग, माल रोड, ओल्ड बस स्टैंड, हिमलैंड, टिंबर हाउस, संजौली, समिट्री, छोटा शिमला, खलीनी, लक्कड़ बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह साढ़े छह बजे से बिजली कट लगने का सिलसिला शुरू हो गया जो साढ़े नौ बजे तक जारी रहा। क्षेत्रवार आधे से एक घंटा बिजली गुल रही। कई दिन बाद रविवार को…
Read Moreनिकल गई लास्ट डेट, अपडेट नहीं ऑनलाइन डाटा
शिमला। बिजली कंपनी की लापरवाही हजारों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गई है। बिजली बिल जमा करवाने की आखिरी तारीख खत्म हो गई है, लेकिन ऑनलाइन बिल पेमेंट का डाटा अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। अब सरचार्ज के दस से बीस रुपये चुकाने होंगे। ‘अमर उजाला’ ने 27 जून के अंक में ‘आफत बना ऑनलाइन बिल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस समस्या से बिजली कंपनी के अधिकारियों को अवगत भी कराया था। उस दौरान अधीक्षण अभियंता ने आखिरी तारीख से पहले डाटा अपडेट करने का आश्वासन दिया, लेकिन कंपनी…
Read Moreआज वक्त से पहले निकलिए स्कूल और ऑफिस
शिमला। लक्क्ड़ बाजार-संजौली मार्ग बंद होने से छोटा शिमला मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ गया है। ऊपरी शिमला, ढली, संजौली को छोटा शिमला होकर बसें भेजी जा रही हैं। मार्ग को बहाल होने में अभी कम से कम दो दिन लगेंगे। इस सड़क पर ऑकलैंड, चैप्सली स्कूल, आरकेएमवी, संजौली कॉलेज आता है। इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ों सरकारी कर्मचारी कार्यालय आते-जाते हैं। ट्रैफिक डायवर्ट करने से छोटा शिमला मार्ग पर जाम लग रहा है। सोमवार को यहां ट्रैफिक जाम की समस्या और बढ़ सकती है। संजौली निवासी एडवोकेट देव आनंद शर्मा…
Read More