शिमला। स्मार्ट पुलिस केवल स्मार्ट काम करने पर ही यकीन करती है। सुरक्षा केवल वीआईपी तक सीमित है। आम आदमी अपने दम पर ही सुरक्षा घेरे को मजबूत करने में लगा है। युवती के साथ हुई छीनाझपटी के मामले में अगर जागरूक नागरिक हिम्मत नहीं जुटाता तो बदमाश कभी भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ते। वारदात के बाद पुलिस को इत्तला दे दी गई लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। उल्टा युवती को रात के समय थाने में जाकर अपनी आपबीती सुनानी पड़ी। इससे पहले कार्ट रोड…
Read MoreCategory: Shimla
वेतन न मिलने पर भड़के विवि कर्मचारी
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर गैर शिक्षक कर्मचारी भड़क गए हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे काम छोड़कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद विवि के अधिकतर कर्मचारी काम छोड़कर नारेबाजी करने वाले कर्मचारी नेताओं के साथ शामिल हो गए। कर्मचारियों ने विवि के वित्त अधिकारी का घेराव किया और शीघ्र ही वेतन भुगतान की मांग की। इसके बाद विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता तृतीय श्रेणी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवी राम वर्मा ने की।…
Read Moreस्वागत रैली में नारेबाजी से तनाव
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में नए छात्रों के लिए निकाली गई स्वागत रैली में एसएफआई और एनएसयूआई के बीच तनातनी हो गई। दोनों संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसी बीच एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगने से माहौल बिगड़ने लगा। शिक्षकों ने बीचबचाव कर दोनों संगठनों के छात्रों को अलग अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। एसएफआई इकाई अध्यक्ष सूरज सिंह ने एनएसयूआई पर चल रही रैली के साथ ही अपनी रैली निकालने व उकसाने वाले नारेबाजी करने का आरोप लगाया है। उधर एनएसयूआई के अध्यक्ष ईशान…
Read Moreमार्चपास्ट में लैलन स्कूल विजेता
रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च विद्यालय खड़ाहण में ननखड़ी ब्लॉक के स्कूली बच्चों की अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पंचायत प्रधान जगत भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में ननखड़ी ब्लॉक के 33 स्कूलों के लगभग 500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इनमें चार निजी स्कूल भी शामिल रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बच्चों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। लैलन स्कूल के बच्चों ने सबसे अच्छा मार्चपास्ट प्रस्तुत कर ट्रॉफी अपने नाम किया। इसके अलावा पहले हुए दिन हुए एथलेटिक्स मुकाबलों में छात्र वर्ग की ऊंची कूद में…
Read Moreरूसा के विरोध में छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में एसएफआई ने रूसा के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। पांच दिवसीय अभियान में एसएफआई आम छात्र-छात्राओं को रूसा की खामियां बताकर उन्हें विरोध के लिए तैयार करेगी। एसएफआई का कहना है कि विवि ने जल्दी में रूसा को लागू करने का निर्णय लिया है इसलिए यह छात्रहित में नहीं है। इकाई अध्यक्ष मुकेश कुमार और सचिव रुचिका वजीर ने कहा कि अभी न तो सिलेबस तैयार हुआ है। न किताबें छप पाई हैं, बावजूद इसके विश्वविद्यालय ने रूसा को लागू किया है।…
Read Moreराजेश हत्याकांड में युवक गिरफ्तार
कुमारसैन (शिमला)। राजेश हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। गहन जांच में जुटी पुलिस ने कोटीघाट पंचायत के लारटी गांव के एक युवक को राजेश शर्मा की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस के दावे के अनुसार आरोपी ने कड़ी पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपी वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बता रहा है लेकिन रंजिश जमीन विवाद को लेकर थी या फिर किसी और कारण से, इसके बारे में खुलकर अभी बताया नहीं गया है। कुमारसैन की कोटीघाट पंचायत के देठू में…
Read Moreप्रथम सेमेस्टर में देने होंगे सात पेपर
रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर के सभागार में रूसा पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के प्रो. संदीप ठाकुर ने प्रथम वर्ष के छात्रों को रूसा के बारे में जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि प्रथम सेमेस्टर में सात पेपर देने होंगे। विवि के मार्गदर्शन के अनुसार छात्रों को इन सात पेपरों में से मुख्य विषय के दो पेपर देने होंगे। इसके साथ ही दो और पेपर जरूरी होंगे। इसमें पहले पेपर के लिए अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, भूगोल, बेसिक साइंस, पर्यावरण विज्ञान आदि विषय…
Read Moreअब डीडीयू में होंगे सीटी स्कैन टेस्ट
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसी सप्ताह से सीटी स्कैन टेस्ट हो सकेंगे। आईजीएमसी के रेट पर ही यहां मरीजों को सुविधा मिलेगी। आईआरडीपी परिवारों के निशुल्क टेस्ट होंगे। तीन करोड़ से लगने वाली मशीन के लिए रोगी कल्याण समिति और लोकमान्य मेडिकल स्टोर पुणे के बीच समझौता हुआ है। डीडीयू अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। मरीजों को यहां से टेस्ट के लिए आईजीएमसी रेफर किया जाता है, लेकिन वहां मरीजों को टेस्ट के लिए लंबी डेट दी…
Read Moreरास्ते से गायब नहीं होंगे सेब ट्रक
शिमला। चंडीगढ़ और दिल्ली सहित देश की विभिन्न मंडियों के लिए रवाना होने वाले सेब ट्रक अब रास्ते से गायब नहीं होंगे। जिला प्रशासन पुलिस विभाग के सहयोग से ट्रकों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगवाने की योजना पर काम कर रहा है। जीपीएस लगे ट्रकों की पोजिशन पर पुलिस की हर पल नजर रहेगी। उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है। सेब सीजन का आगाज होते ही बागवानों को साल भर की मेहनत मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। बागबानों को डर है कि मंडियों…
Read Moreडंगा, नाली की खुदाई ने रोकी राजधानी की रफ्तार
शिमला। शहर की सड़कों ने ट्रैफिक व्यवस्था में उथल पुथल मचा दी है। सड़क के डंगे गिरने और नालियों की खुदाई से ट्रैफिक व्यवस्था की हवा निकल गई है। व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के रूट डायवर्ट कर दिए हैं, जिसकी सीधी मार शहर की आम जनता पर पड़ रही है। लक्कड़ बाजार-संजौली मार्ग पर ऑकलैंड टनल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हुए तीन दिन हो गए हैं, बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग अभी तक डंगा नहीं लगा सका है। भारी वाहनों को वाया छोटा शिमला चलाना पड़…
Read More