शिमला। आधे शहर की जनता को नौ जुलाई तक बिजली के अघोषित कटों का सामना करना पडे़गा। बिजली कंपनी ने पुनर्गठित त्वरित ऊर्जा विकास और सुधार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत 33 केवी विद्युत उपकेंद्र खलीनी के मरम्मत और आधुनिकीकरण कार्य के चलते कट लगाने का फैसला लिया है। छोटा शिमला, न्यू शिमला, बीसीएस, कनलोग, बड़ागांव, कसुम्पटी, फॉरेस्ट कालोनी खलीनी और आलू पार्क में कट लगाए जाएंगे। लेकिन कट किस समय लगाए जाएंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। खलीनी सब स्टेशन में दस दिन से मरम्मत का काम चल…
Read MoreCategory: Shimla
रामपुर कालेज में एनएसयूआई का प्रदर्शन
रामपुर बुशहर। स्थानीय पीजी कालेज एनएसयूआई ने मेजर विषयों में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मेजर विषयों में सीटों की संख्या 120 निर्धारित किए जाने पर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने कालेज प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में प्रत्येक मेजर विषय में 60 और सीटें बढ़ाने के साथ ही प्रवेश की तिथि बढ़ाने की भी मांग की गई है। एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और रोष रैली निकाल…
Read Moreसरस्वतीनगर कालेज में एसएफआई का प्रदर्शन
जुब्बल (शिमला)। एसएफआई ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरस्वतीनगर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में पेश आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। सरस्वतीनगर कॉलेज के इकाई महासचिव मुकेश धांटा ने बताया कि धरना-प्रदर्शन छात्र हितों को लेकर किया गया है। एसएफआई की मांग है कि कॉलेज में शौचालयों की मरम्मत तथा साफ-सफाई की जाए। कॉलेज की सीढ़ियों सहित रास्तों की मरम्मत की जाए। कक्षाओं में लगे पंखों और बिजली के स्विचों की मरम्मत…
Read Moreजीप खाई में गिरी, एक की मौत
ठियोग (शिमला)। ठियोग थाना के तहत लाफूघाटी के नजदीक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिकअप के करीब पांच सौ मीटर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दो जख्मी हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पिकअप नंबर एचपी 62ए-0552 लाफूघाटी के नजदीक पटीनल लिंक सड़क से करीब पांच सौ मीटर खाई में गिर गई। इसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। हादसे में…
Read Moreहल्की बारिश होते ही बत्ती गुल
ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग में हल्की बरसात होते ही बिजली जाना आम हो गया है। आसपास के इलाकों में बिजली कट हल्की बरसात शुरू होते ही लगना शुरू हो जाते हैं। समस्त ठियोग की जनता को बिजली की इस परेशानी से आज तक निजात नहीं मिल पाई है। अस्पताल में मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशानी से दो चार होना पड़ता है। ऐसा ही वाकया मंगलवार देर शाम देखने को मिला। समय शाम सात बजे हल्की बरसात की बूंदें जैसे ही जमीन पर गिरीं, बिजली गुल हो गई। इसके…
Read Moreहत्यारे ने राजेश के सिर पर किया था वार
कुमारसैन (शिमला)। राजेश हत्याकांड मामले में पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग की गई लाठी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि उसने राजेश की हत्या उसके सिर पर लाठी से हमला कर की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान पर छानबीन की। इस दौरान पुलिस को जंगल में लाठी बरामद हुई। इसकी जानकारी एसडीपीओ रामपुर सुनील नेगी ने की है। आरोपी महेंद्र सिंह ने राजेश की किसी पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने…
Read Moreमनमोहन और अजय भाजयुमो महासचिव
जुब्बल (शिमला)। भाजपा युवा मोर्चा जुब्बल कोटखाई नावर मंडल ने अपनी जंबो कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। मंडल अध्यक्ष अशोक जस्टा ने बताया कि कार्यकारिणी में जितिन चौहान, दिनेश बेस्टा, अमित चौहान, राजेश मेहता को उपाध्यक्ष, मनमोहन कपालटा तथा अजय बिष्ट को महासचिव चुना गया। अनिल चौहान, तारा चंद, कुलदीप चौहान, दीपक धरमैईक को सचिव, कुलदीप घाल्टा को कोषाध्यक्ष, सुनील कलमोल्टा को प्रेस सचिव, जबकि सुनील बामटा को सहायक प्रेस सचिव चुना गया है। दीपक सरजोलटा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा प्रवीण चौहान को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया…
Read Moreसीएम आवास के पास युवती से पर्स छीना
शिमला। मुख्यमंत्री के निजी निवास हॉली लाज से चंद कदम ऊपर जाखू की ओर एक बदमाश ने युवती का पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया। बदमाश ड्रीमलैंड की ओर भागा, जहां इसके दो साथी इंतजार कर रहे थे। लड़की चोर…चोर चिल्लाती हुई इनके पीछे भागी और मदद की पुकार की। एक जागरूक नागरिक ने चोरों का पीछा टैक्सी से किया और मालरोड के नजदीक बदमाश के एक साथी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद इसके दो और साथियों को हिरासत में ले…
Read More84 परिवारों को दस-दस हजार की राहत दी
शिमला। कृष्णानगर वार्ड में मकान जमींदोज होने से 84 परिवार बेघर हुए हैं। मंगलवार को जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की राहत राशि दी। बचत भवन में तहसीलदार शिमला शहरी अनिल शर्मा ने प्रभावितों को राहत राशि दी। तहसीलदार ने कहा कि अगर कोई प्रभावित परिवार रह गया है, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन को आधार मानते हुए मौके का जायजा लिया जाएगा। स्थानीय पार्षद से जानकारी जुटाने के बाद उस प्रभावित परिवार को भी राहत राशि दी जाएगी। … नहीं दिए…
Read Moreटुटू में चार दिन से नहीं हुई पानी की सप्लाई
शिमला। टुटू में दो सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हुई। करीब दस हजार लोगों की जनसंख्या वाले इस क्षेत्र में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पानी की आपूर्ति करता है। लोअर टुटू, शिवनगर और टुटू चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। नगर निगम का टुटू वार्ड शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह यहां से विधायक हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में…
Read More