शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मोनिका भारती को महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया है। सोमवार को इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी की है। मोनिका भारती हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। मोनिका मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती की पत्नी हैं और कांगड़ा के पूर्व सांसद चंद्रकुमार की बहू हैं। चंद्रकुमार का परिवार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का काफी करीबी रहा है। दो साल पूर्व व्रिकमादित्य सिंह का युकां प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचन रद्द करने होने के बाद दूसरी बार चुनाव हुए तो उनके समर्थकों…
Read MoreCategory: Shimla
इंदिरा आवास योजना में गफलत पर केंद्र तल्ख
शिमला। इंदिरा आवास योजना में लगातार मिल रही गफलत की शिकायताें पर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। केंद्र ने अब ऐसे मामलों की कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर भेजने की टाइमलाइन तय कर दी है। तीन माह के भीतर ऐसी शिकायतों को निपटाकर इनके बारे में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को भी बताना होगा। केंद्रीय मंत्रालय ने नए प्रोसीजर पर हिमाचल सरकार से सुझाव मांगे हैं। प्रोसीजर ड्राफ्ट में कहा गया है कि मंत्रालय को ऐसी शिकायतें मिलते ही इन्हें 15 दिन के भीतर राज्य को भेज दिया जाएगा।…
Read Moreलोकल रूटों पर लाल बसों का नहीं करना पड़ेगा इंतजार
शिमला। बस स्टॉप पर खडे़ लोगों को अब लाल बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 15 दिसंबर से शहर में स्कूल टाइम पर चल रही करीब 30 बसें लोकल रूटों पर सेवाएं देंगी। अतिरिक्त बसों के संचालन से लोगों को बसों में ओवरलोडिंग से भी निजात मिलेगी। 15 दिसंबर के बाद राजधानी के अधिकतर स्कूल बंद हो जाएंगे। इसके चलते स्कूल बसें बंद होने से 30 अतिरिक्त बसें निगम को सिटी ऑपरेशन के लिए मिलेंगी। उम्मीद की जा रही है कि अतिरिक्त बसें चलने से बसों में ओवरलोडिंग की…
Read Moreव्हाइट क्रिसमस के आसार बेहद कम
शिमला। प्रदेश भर में पिछले करीब 20 दिन से मौसम खुश्क चल रहा है। आने वाले सप्ताह तक मौसम में खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम ऐसा ही रहा तो इस बार शिमला में व्हाइट क्रिसमस नहीं हो पाएगा। दिसंबर माह की सर्दी में राजधानी का अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। 25 दिसंबर तथा आसपास के दिनों में बर्फबारी के आसार काफी कम हैं। दिसंबर महीने में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहना सामान्य नही है। बेशक, राजधानी शिमला सहित…
Read Moreरिटायर अफसर पर बीस लाख रुपये जुर्माना
शिमला। नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा में बतौर कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता काम कर चुके एक सेवानिवृत्त अफसर पर सहायक आयुक्त की कोर्ट ने 20 लाख रुपये जुर्माना किया है। अफसर पर निगम से स्थानांतरित होने के बाद और लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी नगर निगम के सरकारी आवास पर कब्जा करने का आरोप है। सुभाष चंद्र साल 1982-83 में नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा में बतौर कनिष्ठ अभियंता तैनात थे। इसके बाद नगर निगम में ही बतौर सहायक अभियंता इन्होंने…
Read Moreबीस हजार टीजीटी के पीजीटी बनने का रास्ता साफ
हिमाचल सरकार से उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद टीजीटी के पीजीटी में प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही विभाग में टीजीटी की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे 20 हजार से ज्यादा टीजीटी शिक्षकों को राहत मिलेगी। इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग ने टीजीटी से पीजीटी बनने के लिए बीएड के साथ स्नातकोत्तर डिग्री में 45 फीसदी अंकों की शर्त लगा रखी थी। शिक्षक संघों की मांग पर विभाग ने पदोन्नति के लिए छूट का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा…
Read Moreअब थाने में भी होगी आंखों की जांच
शिमला। गाड़ी चलाते समय दिक्कत पेश आ रही है और अस्पताल जाकर डाक्टर से आंखों की जांच करवाने की सोच रहे हैं तो ठहरिए। आप अपने नजदीक के थाने में जाकर भी आंखों की जांच करवा सकते हैं। जांच बिलकुल मुफ्त होगी। शहर के पांच थानों में 15 दिसंबर तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डाक्टर मौके पर टेस्ट करने के बाद रिपोर्ट देखकर उचित परामर्श देंगे। ट्रैफिक पुलिस इस दौरान चालकोें को आंखों का टेस्ट करवाने के लिए जागरूक करेंगे। सभी थाना प्रभारियों को इस बारे में…
Read Moreजल्द एरियर न दिया तो धरना प्रदर्शन
रामपुर बुशहर। ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच वर्कर यूनियन की बैठक रविवार को रामपुर में हुई। बैठक में कर्मचारी और मजदूरों ने एरियर के भुगतान में देरी पर कड़ा रोष जताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर एरियर जल्द न दिया गया तो संबंधित विभागों के कार्यालय के बाहर धरने दिए जाएंगे। इंटक के प्रदेश कानूनी सलाहकार अश्वनी गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एरियर के भुगतान की मांग लंबे समय से की जा रही है, मगर मांग पूरी नहीं हो पाई है। इससे कर्मचारियों और मजदूरों…
Read Moreजमीनी विवाद में हुआ गोली कांड
रोहड़ू। जौंली गांव में शनिवार शाम हुए गोलीकांड का मुख्य कारण जमीनी विवाद रहा है। बंदूक की गोली से घायल दो युवकों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहीं, गोली चलाने के आरोप में बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जौंली गांव में एक साल पहले शुरू हुआ विवाद शनिवार शाम खूनी खेल में बदला है। समरकोट क्षेत्र की भलूण पंचायत के जौंली गांव में ग्रामीणों के साथ केवल राम के परिवार की एक साल से टक्कर चल रही थी। गांव के लोग सड़क…
Read Moreकमाई के चक्कर में लोगों की जान दांव पर
रामपुर बुशहर। शहर में ऑटो का सफर खतरे से खाली नहीं है। ऑटो चालक मोटी कमाई के चक्कर में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। हालत यह है कि सात से आठ लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। यही नहीं चालक अपनी सीट पर भी दोनों ओर लोगों को बैठाकर सफर कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि यातायात पुलिस के सामने सब कुछ हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी ऑटो चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा पा रही है। क्योंकि जहां से…
Read More