रोहड़ू। सीटू और हिमाचल किसान सभा इकाई ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगाें से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। हिमाचल किसान सभा संयोजक सुखदेव चौहान, सीटू क्षेत्रीय कमेटी महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि प्रदेश सरकार जनविरोधी निर्णय ले रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई है। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद खाली…
Read MoreCategory: Shimla
स्टेडियम की नीलामी पर रोक
आनी (कुल्लू)। आनी की बखनाओं पंचायत स्थित राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम की नीलामी को प्रशासन ने रद कर दिया है। जिला पंचायत अधिकारी ने आदेश जारी कर नीलामी को रोकने के आदेश दिए हैं और कहा है कि एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर मैदान की नीलामी की जाए। उल्लेखनीय है कि एक से 31 दिसंबर तक एक माह के लिए इस मैदान मे हॉट बाजार लगता है। इसके लिए यहां प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के व्यापारी भी पहुंचे हैं। इस बार पंचायत ने एक ही व्यापारी…
Read Moreरिटायर अफसर पर बीस लाख रुपये जुर्माना
शिमला। नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा में बतौर कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता काम कर चुके एक सेवानिवृत्त अफसर पर सहायक आयुक्त की कोर्ट ने 20 लाख रुपये जुर्माना किया है। अफसर पर निगम से स्थानांतरित होने के बाद और लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी नगर निगम के सरकारी आवास पर कब्जा करने का आरोप है। सुभाष चंद्र साल 1982-83 में नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा में बतौर कनिष्ठ अभियंता तैनात थे। इसके बाद नगर निगम में ही बतौर सहायक अभियंता इन्होंने…
Read Moreक्रिसमस से पहले चलेगी हॉली डे स्पेशल ट्रेन
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर क्रिसमस से हॉली डे स्पेशल ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी। एडवांस बुकिंग में तेजी और वेटिंग लिस्ट में बढ़ोतरी के चलते रेलवे प्रबंधन ने इस ट्रेन को चलाने की तैयारी की है। क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला का रुख करने वाले सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे स्टेशन कालका के स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पहाड़ों की रानी शिमला में क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्रोग्राम बना…
Read Moreनेशनल आइस स्केटिंग की मेजबानी में हिमाचल की हैट्रिक
शिमला। नेशनल आइस स्केटिंग की मेजबानी में हिमाचल ने हैट्रिक लगाई है। इस वर्ष भी चैंपियनशिप हिमाचल में होगी। राजधानी के लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग रिंक में 3 से 5 जनवरी को प्रतियोगिता होगी। लगातार दो बार सफल मेजबानी के लिए अब तीसरा मौका मिला है। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इसके लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है। इससे पहले एसोसिएशन की ओर से देश भर के स्केटरों के लिए अभ्यास शिविर भी लगाया जाएगा। यह 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक जारी रहेगी। आइस स्केटिंग एसोसिएशन के…
Read Moreलापरवाही की हर हद पार कर गया एचपीयू
शिमला। परीक्षाओं में एचपीयू की चूक फिर से सामने आई है। स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में गलतियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को एमएमसी चौथे सत्र की परीक्षा में छात्रों को आठ प्रश्नों का प्रश्नपत्र ही बांट दिया। इससे शिमला से लेकर नोएडा केद्र में परीक्षा दे रहा छात्र परेशान रहे। हालांकि, विवि प्रशासन ने गलती का पता लगते ही मूल प्रश्नपत्र की प्रति को निकाल कर आधे घंटे में दो प्रश्नपत्र फोटो स्टेट कर सभी केंद्रों में भिजवा दिए। इससे परीक्षा रद्द करने या अतिरिक्त अंक…
Read Moreवेस्ट खाना जमा करने के लिए लगेंगे बॉक्स
शिमला। कालयोग सेवा ट्रस्ट ने वेस्ट खाना जमा करने के लिए शहर में जगह-जगह फूड कलेक्शन बॉक्स लगाने की योजना तैयार की है। इन बॉक्स में जमा होने वाले खाने को ट्रस्ट के लोगों द्वारा प्रतिदिन जमा कर हरि गऊ सदन सुन्नी में पहुंचाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत माल रोड, कालीबाड़ी मंदिर के पास और छोटा शिमला वार्ड में छह बॉक्स लगाए जाएंगे। सेवा ट्रस्ट ने नगर निगम से बॉक्स स्थापित करने के लिए आवेदन किया है। निगम ने सेवा ट्रस्ट को बॉक्स के डिजाइन दिखाने को कहा है।…
Read Moreकमाई के चक्कर में लोगों की जान दांव पर
रामपुर बुशहर। शहर में ऑटो का सफर खतरे से खाली नहीं है। ऑटो चालक मोटी कमाई के चक्कर में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। हालत यह है कि सात से आठ लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। यही नहीं चालक अपनी सीट पर भी दोनों ओर लोगों को बैठाकर सफर कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि यातायात पुलिस के सामने सब कुछ हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी ऑटो चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा पा रही है। क्योंकि जहां से…
Read Moreरामपुर में सस्ते राशन का संकट
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में लोगों को सस्ता राशन समय पर नसीब नहीं हो रहा है। यहां करीब दो माह से लोगों को चीनी नहीं मिली तो वहीं तेल और चावल भी कई उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में राशन के लिए लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक नुकसान बीपीएल परिवारों को उठाना पड़ रहा है। अगर राशन आपूर्ति का हाल सीएम के गृहक्षेत्र में ही ऐसा है तो अन्य क्षेत्रों में स्थिति क्या होगी, इससे सहज ही अंदाजा लगाया…
Read Moreप्रदेश सरकार के खिलाफ सीटू का हल्ला बोल
रोहड़ू। सीटू और हिमाचल किसान सभा इकाई ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगाें से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। हिमाचल किसान सभा संयोजक सुखदेव चौहान, सीटू क्षेत्रीय कमेटी महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि प्रदेश सरकार जनविरोधी निर्णय ले रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई है। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद खाली…
Read More