मोनिका भारती महिला आयोग की सदस्य

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मोनिका भारती को महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया है। सोमवार को इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी की है। मोनिका भारती हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। मोनिका मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती की पत्नी हैं और कांगड़ा के पूर्व सांसद चंद्रकुमार की बहू हैं। चंद्रकुमार का परिवार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का काफी करीबी रहा है। दो साल पूर्व व्रिकमादित्य सिंह का युकां प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचन रद्द करने होने के बाद दूसरी बार चुनाव हुए तो उनके समर्थकों ने मोनिका भारती को ही उम्मीदवार उतारा था। मोनिका विजयी भी हुईं और युकां प्रदेशाध्यक्ष बनी थीं। अब सरकार ने उन्हें यह नया तोहफा दिया है

Related posts