कैबिनेट में होगा नादौन स्पाइस पार्क पर फैसला

शिमला। नादौन में स्थापित होने वाले प्रदेश के पहले स्पाइस पार्क पर फैसला अब कैबिनेट की बैठक में होगा। राज्य कृषि विभाग ने नादौन के पास स्थित कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को आगे लीज पर देने से इनकार कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि ने इस बारे में लीज रूल्स का हवाला देते हुए पत्र प्रधान सचिव (उद्योग) को भेज दिया है। बड़ा में यह जमीन कृषि विज्ञान केंद्र के लिए लीज पर कृषि विवि को दी गई है। इससे प्रोजेक्ट और उलझ गया है। हालांकि, नादौन के पूर्व…

Read More

महिला अपहरण मामले में पुलिस के हाथ खाली

शिमला। तहसील कोटखाई की हिमरी पंचायत के कुप्टा गांव से विगत मंगलवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुई महिला का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अपहरण के दूसरे रोज जंगलों की खाक छानने के बाद केस में प्रगति नहीं हुई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को आधार बना आसपास के जंगलों में सर्च आपरेशन भी चलाया। मगर पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। पुलिस अभी तक महिला के लापता होने/ अपहरण होने की असली वजह तक का पता नहीं लगा पाई है। महिला के गायब…

Read More

बासा ठियोग में शव मिला

ठियोग (शिमला)। ठियोग के साथ लगती बासा ठियोग पंचायत में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।

Read More

हाईकोर्ट पहुंचे जेबीटी टेट मेरिट के अभ्यर्थी

शिमला। जेबीटी टेट में मेरिट हासिल करने वाले अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में आवेदन किया है कि प्रदेश सरकार की ओर से जेबीटी टेट में मेरिट प्राप्त उम्मीदवारों को नियुक्ति देना सही है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश वीके शर्मा की खंडपीठ ने उन्हें इस मुद्दे पर पहले से लंबित याचिका में प्रतिवादी बना दिया तथा याचिका का जवाब दो सप्ताह में दायर करने के आदेश दिए। ज्ञात रहे कि जेबीटी टेट में मेरिट न ले पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट…

Read More

सरकार लेगी तारादेवी मंदिर के आसपास की जमीन

शिमला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक व सदियों पुराने धार्मिक पर्यटक स्थल तारा देवी मंदिर के आस पास की 23 बीघा भूमि का सरकार अधिग्रहण करेगी। भूमि अधिग्रहण के लिए सेक्शन चार के तहत नोटिस देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से जारी अधिसूचना को पुराने भूमि अधिग्रहण नियम के तहत जारी किया गया। जिसे प्रदेश के विधि विभाग से राय लेने के बाद जारी किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष व उपमंडलाधिकारी…

Read More

जीप खाई में गिरी एक की मौत

रोहड़ू। महेंदली करासा मार्ग पर पौधार के समीप पिकअप जीप के दुर्र्घटना ग्रस्त होने से वाहन मालिक की मौके पर मौत हो हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंदली निवासी जगमोहन वीरवार रात करासा गांव से अपनी पिकअप जीप लेकर महेंदली के लिए लौट रहा था। रात को जीप पौधार के समीप करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे का पता शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चला। घटना…

Read More

आरटीआई दायरे में नहीं आते खेल संघ

शिमला। प्रदेश सरकार से ठोस आर्थिक सहायता नहीं पाने वाले खेल संघ आरटीआई के दायरे में नहीं आते हैं। राज्य सूचना आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में सहकारी सभा के रूप में पंजीकृत राज्य फुटबॉल संघ को आरटीआई एक्ट के दायरे से बाहर बताया है। वर्तमान में फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विशेष कार्य अधिकारी अमितपाल सिंह हैं और वह आयोग के समक्ष हाजिरी दे चुके हैं। यह निर्णय राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश की कोर्ट ने जिला मंडी की तहसील सदर के सैल मुहल्ला के निवासी…

Read More

क्लास थ्री में क्यों हो रही करुणामूलक भर्ती?

शिमला। हिमाचल में 1.90 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू करुणामूलक भर्ती नीति पर कुछ अहम सवाल उठे हैं। वीरवार को सचिवालय में कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा की अगुवाई में हुई सचिव समिति (सीओएस) की बैठक हुई। इसमें सभी विभागों के प्रशासनिक सचिव शामिल थे। इसमें कई सचिवों ने दो मुद्दों पर आपत्ति जताई। पहला ये कि जमा दो पास आवेदकों को अनुकंपा आधार की नियुक्तियां क्लास थ्री कैटेगिरी में क्यों दी जा रही हैं? बैठक में वित्त विभाग की ओर से बताया गया कि यह नई बात नहीं…

Read More

खुद बीमार हैं राजधानी के बड़े अस्पताल

शिमला। मरीजों का मर्ज दूर करने वाले राजधानी के बड़े अस्पताल खुद बीमार हो गए हैं। महिलाओं के सबसे बड़े कमला नेहरू अस्पताल और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन (जोनल) में मरीजोें के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे। दोनों ही अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। लिहाजा अल्ट्रासाउंड के लिए इन अस्पतालों से मरीजों को राज्य के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसी) रेफर किया जा रहा है। यहां मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 15 से 20 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद…

Read More

मालरोड पर तैयार हुआ बंबर का फर्जी डेओ

शिमला। हिमाचल भवन में कमरा बुक करने के लिए कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर के नाम से फर्जी लेटर भी मालरोड पर स्थित साइबर कैफे में ही तैयार किया गया था। कंप्यूटर पर इसकी एक कॉपी जांच के दौरान मिली है। इस मामले में अलग से आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। फर्जी डीओ नोट के आधार पर आरोपी संजय गुलेरिया ने तबादले करवाने और नौकरी लगाने के नाम पर करीब तीन लाख में सौदेबाजी की है। इस तरह के कई खुलासे आरोपी ने पुलिस के सामने किए हैं।…

Read More