जीप खाई में गिरी एक की मौत

रोहड़ू। महेंदली करासा मार्ग पर पौधार के समीप पिकअप जीप के दुर्र्घटना ग्रस्त होने से वाहन मालिक की मौके पर मौत हो हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंदली निवासी जगमोहन वीरवार रात करासा गांव से अपनी पिकअप जीप लेकर महेंदली के लिए लौट रहा था। रात को जीप पौधार के समीप करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे का पता शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चला। घटना के बाद चालक एवं वाहन मालिक मौके पर मृत मिला है। सूचना मिलने पर रोहड़ू पुलिस ने शव को घटना स्थल से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम वाईपीएस वर्मा की ओर से से मृतक के परिवार को फौरी राहत बांट दी है। रोहड़ू के थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा हादसा चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने से होने की संभावना है।

Related posts