शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कल रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां स्थित मौसम केंद्र के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। मौसम केंद्र ने बताया कि हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके का केंद्र 31.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.9 डिग्री पूर्वी देशांतर के बीच भूतल से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।
Read MoreCategory: Shimla
High court has given the direction to the Department
Shimla (virender khagta)Hon’ble High Court Himachal Pradesh has given the direction to the Department to conduct the trials for the selection of Himachal Men and Women Volleyball teams for the participation in the ensuing Senior National Volleyball championship which is being held at Muradabad (U.P) from 21st December to 29th December, 2013. The trials will be conducted for both sections on 17th December, 2013 at 10.00 A.M at Indira Gandhi State Sports Complex, The Mall Shimla-1. All players are directed to attend the trials for Senior National Championship on 17th…
Read Moreनारकंडा में बनेगा हैलीपैड
कुमारसैन (शिमला)। पर्यटक स्थल नारकंडा में हैलीपैड निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की घोषणा के बाद नगर पंचायत ने जगह का चयन करके 50 लाख का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया है ताकि हैलीपैड निर्माण की योजना पर अमलीजामा पहनाया जा सके। नगर पंचायत के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने हैलीपैड निर्माण को लेकर सरकार को एस्टीमेट भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बजट स्वीकृत होते ही हैलीपैड निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा। नगर पंचायत ने हैलीपैड के निर्माण के…
Read Moreहिमाचल के अनुबंध कर्मचारी दोफाड़!
शिमला। हिमाचल प्रदेश अनुबंध कर्मचारी कल्याण महासंघ भी नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर आपस में मान्यता के लिए आमने सामने होते दिख रहे हैं। रविवार को शिमला में अनुबंध कर्मचारियों के एक धड़े ने बैठक कर साझा मोर्चा बनाने का फैसला लिया। इसमें कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा नहीं लिया। शिमला में मौजूद अनुबंध कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि महासंघ के अध्यक्ष पवन सैनी को भी बुलाया था, लेकिन वह इसमें हिस्सा नहीं ले सके। वहीं पवन सैनी ने किसी भी तरह की बैठक या न्योते से इनकार…
Read Moreदोबारा सर्वे न किया तो भूख हड़ताल करेगी समिति
शिमला। फोरलेन संघर्ष समिति ढली ने परवाणू-शिमला फोरलेन का दोबारा सर्वे करने की मांग की है। रविवार को दुर्गा मंदिर ढली में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि मौजूदा सर्वे की जद में ढली के करीब 135 भवन आ रहे हैं। 21 दिसंबर को संघर्ष समिति राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समक्ष भी अपनी मांग उठाएगी और फोरलेन के लिए पुन: सर्वे की मांग रखी जाएगी। यदि मांग को नहीं माना जाता तो भूख हड़ताल की जाएगी। संघर्ष समिति के सचिव…
Read Moreरामपुर को जिला बनाया जाए
शिमला। बुशहैर कल्याण सभा की कार्यकारिणी की बैठक में रामपुर को जिला और ननखरी को तहसील बनाने की मांग उठाई गई। शिमला में सभा के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभा ने आगामी श्रीखंड समारिका 2014 के प्रकाशन के लिए उचित और प्रभावी कदम उठाने का फैसला लिया। सभा के अध्यक्ष ने बताया कि रामपुर की जनता लंबे समय से जिले की मांग कर रही है। इसके अलावा बैठक में सभा के भवन के लिए भूमि देने की मांग सरकार से उठाने का फैसला लिया गया।…
Read Moreचकती बीट में देवदार के चार पेड़ काटे
रामपुर बुशहर। वन विभाग की ननखड़ी रेंज की चकती बीट में देवदार के चार पेड़ काटे जाने का मामला सामने में आया है। वन विभाग ने ननखड़ी के बास्ताधार गांव के तीन लोगों के खिलाफ पेड़ कटान का मामला दर्ज करवा दिया है। काटे गए पेड़ों की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 78 हजार, 428 रुपये आंकी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। ननखड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी देवी दास ने पेड़ कटान का मामला दर्ज कराया है। चकती बीट गार्ड ने रेंज अफसर को…
Read Moreमनाली सहित चार शहर माइनस में ठिठुरे
शिमला। मनाली सहित प्रदेश के चार शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। इसके अलावा सुंदरनगर, ऊना, नाहन, सोलन, चंबा और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री से नीचे चला गया है। सबसे अधिक केलांग का न्यूनतम तापमान -6.6 रिकॉर्ड किया गया है। मनाली का पारा -1.0, कल्पा का -0.6 और भुंतर का न्यूनतम तापमान -0.2 पहुंच गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला का तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान…
Read Moreपूरे अधिकार की अधूरी जानकारी ठीक नहीं
शिमला। राजधानी के राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर मानव को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। अधिकारों की अधूरी जानकारी की वजह से लोग अपने हकों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को बराबरी, आजादी, अपने तरीके से जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित बनाने के लिए 28 सितंबर 1993 में मानवाधिकार कानून…
Read Moreनिचार-वांगतू सड़क का कार्य 2014 में
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि निचार-वांगतू सड़क का कार्य वर्ष 2014 में शुरू होगा। प्रदेश सरकार इसके निर्माण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर रही है। शुक्रवार को रामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बात निचार ब्लॉक से पहुंचे ग्रामीणों से कही। बजट के प्रावधन का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य जगदीश नेगी, युवा कांग्रेस बूथ अध्यक्ष मनोज मेहता, पूर्व प्रधान निचार भगत सिंह नेगी, हरीश नेगी, संजीव नेगी, दिनेश नेगी, वीरेंद्र नेगी आदि ग्रामीण सुबह…
Read More